Skip to content
City Super Fast News

City Super Fast News

Your Voice…

Primary Menu

बड़ी मात्रा में शराब के साथ चार अभियुक्त गिरफ्तार

ब्यूरो 05-04-2021

हमारे पोस्ट को करें:

  • Share on X (Opens in new window) X
  • Share on Facebook (Opens in new window) Facebook
  • Share on LinkedIn (Opens in new window) LinkedIn
  • Share on Tumblr (Opens in new window) Tumblr
  • Share on Pinterest (Opens in new window) Pinterest
  • Share on WhatsApp (Opens in new window) WhatsApp
IMG-20210405-WA0057~2

गाजीपुर। थाना खानुपर पुलिस द्वारा आगामी त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव के मद्देनजर की जा रही कार्यवाही के अन्तर्गत 1000 लीटर अवैध एल्कोहल व 312 शीशी अपमिश्रित शराब, 04 अदद चार पहिया वाहन सहित 04 अभियुक्तो को गिरफ्तार करने में उल्लेखनीय सफलता प्राप्त की।

पुलिस अधीक्षक द्वारा आगामी त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव को सकुशल सम्पन्न कराये जाने तथा अवैध शराब बनाने व बेचने वालो के विरूद्ध कार्यवाही करने के दिये गये निर्देश के क्रम में पुलिस अधीक्षक नगर व क्षेत्राधिकारी सैदपुर के मार्गदर्शन मे 04.04.2021 को थाना प्रभारी खानपुर मय हमराहीयान के साथ बुढीपुर चौराहे पर चेकिंग कर रहे थे। चेकिंग के दौरान 03 वाहन एक साथ आते हुए दिखाई दिए जिन्हे रोककर एक वाहन को चेक किया जाने लगा तो पीछे चल रहे दो वाहन के ड्राइवर वाहन छोड़कर भागने लगें। पुलिस टीम द्वारा सघनता से चेकिंग किया तो तीनो वाहनो मे अवैध अपमिश्रीत शराब बरामद हुई सहित चार अभियुक्त गिरफ्तार किये गये। जिसमें राहुल यादव पुत्र रमेश यादव नि0 ग्राम मधुबन थाना खानपुर, सूरज राजभर पुत्र रामजी राजभर ग्राम तड़िया पंचकोशी रोड थाना सारनारथ, विक्की उर्फ विकास जयसवाल नि0 पहड़िया अकथा थाना सारनाथ, युधिष्ठिर यादव उर्फ बागी पुत्र श्रवण कुमार नि0 सिंहपुर थाना सैदपुर रहे। अभियुक्तों से और कड़ाई से पूछताछ किया गया तो उसमे एक अभियुक्त राहुल यादव ने बताया कि ग्राम मधुबन थाना खानपुर का रहने वाला हूँ तथा अपने घर पर ही अल्कोहल व सेथेन्टीक रंग मिला कर हम लोग अंग्रेजी व देशी शराब का निर्माण करते है तथा इन्हे आस-पास बेच देते है। आज भी हम लोग जनपद वाराणसी से यह एल्कोहल, खाली शीशी, रैपर, ढक्कन आदि लेकर अपने घर जा रहे है तथा हमसे पहले ही एक व्यक्ति जिसका नाम युधिष्ठिर यादव उर्फ बागी है, द्वारा एक पिकअप पर अल्कोहल लेकर जा चुका है तथा घर पर मौजूद है और कुछ अपमिश्रित शराब घर पर भी रखी हुई है। अभियुक्त द्वारा बताये गये स्थान पर मय हमराहीयान दबिश दी गई तो वहा पर एक मैजिक वाहन खड़ा हुआ मिला जिसमें एक ड्रम मे 200 लीटर एल्कोहल भरा हुआ मिला तथा अभियुक्त के घर की तलाशी ली गई तो उसमे 02 ड्रम मे लगभग 400 लीटर एल्कोहल, 548 शीशी खाली तथा 1488 ढक्कन तथा रैपर 02 अदद शराब मापने का यंत्र व एक पैकिंग करने वाली मशीन इत्यादि उपकरण बरामद हुए। अभियुक्तों द्वारा बताया गया कि हम लोग इस 1000 ली0 एल्कोहल व सेथेन्टीक रंग से लगभग 4000 हजार लीटर शराब तैयार करते हैं। अभियुक्तों के विरूद्ध थाना स्थानीय पर मु0अ0सं0 67/2021 धारा 419,420, 467,468,471,272 भा0द0वि0 व 60(क) आबकारी अधिनियम पंजीकृत किया गया। गिरफ्तार करने वाली टीम में थानाध्यक्ष जितेन्द्र बहादुर सिंह, उ0नि0 प्रमोद कुमार सिंह, उ0नि0 निजामुद्दीन सिद्वीकी, उ0नि0 बलवन्ता यादव उ0नि0 अनूप यादव, उ0नि0 सुनील कुमार शुक्ला, आ0 कुन्ज बिहारी गौड़, आकाश सिंह, अजय कुमार यादव, राकेश कुमार,कृष्ण कुमार, सुर्य पाल, राजकुमार यादव, महिला आरक्षी नमिता सिंह,प्रियकां सिंह थाना खानपुर मौजूद रहे।

संबंधित समाचार

Post navigation

Previous: दोनों डोज़ लगवाने वाले लाभार्थी जीत सकते है ईनाम
Next: नाजायज तमन्चा व कारतूस के साथ ईनामिया गिरफ्तार

हो सकता है आप चूक गए हों

CSF-Logo-500x280

व्यापारी संवाद कार्यक्रम में जीएसटी के नए प्रावधानों और समस्याओं पर हुई चर्चा

ब्यूरो 23-07-2026
CSF-Logo-500x280

निपुण भारत मिशन की सफलता के लिए नैतिक शिक्षा, स्मार्ट क्लास और नियमित मूल्यांकन पर जोर

ब्यूरो 23-07-2026
15c39da7-634b-4f39-8fd1-53045a42107c

125 स्कूलों के बीच एस.एस. देव पब्लिक स्कूल ने जीता रजत पदक

ब्यूरो 23-07-2026
26ad5e22-d7d6-4b79-a629-325b3cfe8430

दीक्षोत्सव से पूर्व हिंदू पीजी कॉलेज में पुस्तक समीक्षा प्रतियोगिता सम्पन्न

ब्यूरो 22-07-2026
Copyright © All rights reserved. | MoreNews by AF themes.