Skip to content
City Super Fast News

City Super Fast News

Your Voice…

Primary Menu

प्राईवेट मेडिकल हास्पिटल का प्रशासन ने किया अधिग्रहण

ब्यूरो 20-04-2021

हमारे पोस्ट को करें:

  • Share on X (Opens in new window) X
  • Share on Facebook (Opens in new window) Facebook
  • Share on LinkedIn (Opens in new window) LinkedIn
  • Share on Tumblr (Opens in new window) Tumblr
  • Share on Pinterest (Opens in new window) Pinterest
  • Share on WhatsApp (Opens in new window) WhatsApp
Feature Image 2021

गाजीपुर। जनपद में लगातार बढ़ रहे कोरोना मरीजों की संख्या पर काबू पाने के लिए जिला प्रशासन ने तीन निजी चिकित्सालयों का अधिग्रहण मंगलवार को किया।

उपजिला मजिस्ट्रेट सदर ने बताया कि महामारी छुआछूत के संक्रमण से फैल रही है, इसके रोकथाम हेतु अपनाये जा रहे अन्तराष्ट्रीय मानको मे यह भी सम्मिलित है कि लाकडाउन के दौरान विभिन्न राज्यो एवं जनपदों से आने वाले लोगो को क्वारेन्टाइन किया जाये तथा कोविड-19 अस्पताल की व्यवस्था सुनिश्चित किया जाये। इस सम्बन्ध मे कोविड-19 के मरीजो की भर्ती एवं उपचार हेतु जनपद गाजीपुर मे स्थित प्राईवेट मेडिकल कालेज/हास्पिटल एवं शिक्षण संस्थान की आवश्यकता है। इसलिए मां राधिका देवी बाल चिकित्सालय प्रा0लि0 चन्द्रशेखर नगर, कपूरपुर देहाती रौजा गाजीपुर, शम्मे गौसिया पोस्ट ग्रेजुएट आयुर्वेदिक/यूनानी मेडिकल कालेज एण्ड हास्पिटल, सहेडी गाजीपुर, सिंह लाइफ केयर हास्पिटल, प्रा0लि0 गंगा ब्रिज रोड रौजा तिराहा गाजीपुर को अधिग्रिहित किया गया है। उन्होंने थाना प्रभारी को निर्देशित किया कि परिसर की सुरक्षा एवं अध्यासियों के कर्तव्य निर्वहन हेतु आवागमन की सुरक्षा सुनिश्चित करेंगे। इस आदेश के अनुपालन मे कोई अवरोध करना राष्ट्रीय आपदा प्रबन्धन अधिनियम के अन्तर्गत दण्डनीय होगा तथा तद्नुसार कार्यवाही सुनिश्चित की जायेगी। उन्होने बताया है कि निर्देशो का अनुपालन कडाई से करना सुनिश्चित किया जाये। अनुपालन में किसी भी प्रकार की शिथिलता, लापरवाही अथवा इससे उत्पन्न विफलता को उ0प्र0 शासन चिकित्सा अनुभा-5 दिनांक 14.03.2020 एवं भारत सरकार, गृह मंत्रालय द्वारा जारी अधिसूचना 26.03.2020 का उल्लघंन करने पर उत्तरदायित्व नियत किया जायेगा।

संबंधित समाचार

Post navigation

Previous: मात्र 70 लोगों को ही लगा कोविड-19 वैक्सीन
Next: हत्यारोपी को पुलिस ने किया गिरफ्तार

हो सकता है आप चूक गए हों

CSF-Logo-500x280

व्यापारी संवाद कार्यक्रम में जीएसटी के नए प्रावधानों और समस्याओं पर हुई चर्चा

ब्यूरो 23-07-2026
CSF-Logo-500x280

निपुण भारत मिशन की सफलता के लिए नैतिक शिक्षा, स्मार्ट क्लास और नियमित मूल्यांकन पर जोर

ब्यूरो 23-07-2026
15c39da7-634b-4f39-8fd1-53045a42107c

125 स्कूलों के बीच एस.एस. देव पब्लिक स्कूल ने जीता रजत पदक

ब्यूरो 23-07-2026
26ad5e22-d7d6-4b79-a629-325b3cfe8430

दीक्षोत्सव से पूर्व हिंदू पीजी कॉलेज में पुस्तक समीक्षा प्रतियोगिता सम्पन्न

ब्यूरो 22-07-2026
Copyright © All rights reserved. | MoreNews by AF themes.