Skip to content
City Super Fast News

City Super Fast News

Your Voice…

Primary Menu

देश में आपात स्थिति जैसे बनते जा रहे हालात-जिलाध्यक्ष सुनील राम

ब्यूरो 23-04-2021

हमारे पोस्ट को करें:

  • Share on X (Opens in new window) X
  • Share on Facebook (Opens in new window) Facebook
  • Share on LinkedIn (Opens in new window) LinkedIn
  • Share on Tumblr (Opens in new window) Tumblr
  • Share on Pinterest (Opens in new window) Pinterest
  • Share on WhatsApp (Opens in new window) WhatsApp
Feature Image 2021

गाज़ीपुर। जिला कांग्रेस कमेटी के सिटी स्टेशन स्थित कार्यालय पर एक आवश्यक बैठक आहूत की गई, जिसमें जिलाध्यक्ष सुनील राम की अध्यक्षता में ऐन त्रिस्तरीय जिला पंचायत चुनाव के वक़्त बढ़ते कोरोना प्रकोप की रोकथाम, बचाव और जनहानि पर चर्चा और समीक्षा की गई, जिसमें वक्ताओं के साथ जिलाध्यक्ष सुनील राम ने भी अपने विचार रखे। बैठक के अंत में वरिष्ठ कोंग्रेस कार्यकर्ता और भांवरकोल (चतुर्थ) से प्रत्याशी श्रीमती सीमा राय के पति श्रीराम राय एवम जनपद के वरिष्ठ पत्रकार आर० सी० खरवार के दुखद निधन पर शोक प्रस्ताव पारित कर दोनों सम्मानित जनों की आत्मा की शांति के लिए दो मिनट का मौन रखा गया।

इस अवसर पर जिलाध्यक्ष ने कहा कि आज जिस दौर से हमारा देश गुजर रहा है वो आपात स्थिति जैसे हालात हैं, हर गली मोहल्ले और गाँव में लोग कोरोना से पीड़ित हैं और इलाज के अभाव में चारो तरफ हाहाकार मचा हुआ है। हर तरफ सिर्फ अशुभ समाचार ही मिल रहा है और सरकार है कि मूक दर्शक बनी हुई है, उन्होंने भाजपा सरकार को कटघरे में खड़ा करते हुए कहा कि इस सरकार के अहंकारी नेताओं ने कोरोना की पिछली लहर से कोई सीख नहीं ली और न ही इससे निपटने के लिए तैयारी ही की सिर्फ बातें ही बड़ी की। पीसीसी सदस्य एवं जिला परिषद सदस्य के प्रत्याशी पंकज दुबे ने कहा की केंद्र और प्रदेश की योगी सरकार काम की बजाय सिर्फ नाम के लिए कार्य कर रही है और इनको जवाब हम बैलेट के माध्यम से 2 मई को त्रिस्तरीय पंचायत चुनावों में जीत कर देंगे। उन्होंने कार्यकर्ताओ को कोरोना प्रोटोकाल का पालन करते हुए और इसके प्रति सचेत रह कर चुनावी तैयारियों को पूरा करने की अपील भी की।

सिटी स्टेशन रोड कार्यालय स्थित आहूत बैठक में राजीव कुमार सिंह, लाल साहब यादव, मंसूर ज़ैदी, अजय कुमार श्रीवास्तव, राजेश कुमार गुप्ता, रूद्रेश निगम, आदिल, ओम प्रकाश पांडे, आशुतोष गुप्ता, माधव कृष्ण, रोहित खरवार, उषा चतुर्वेदी, मिलिंद सिंह, राजेंद्र भारती, ओम प्रकाश पासवान, पत्ती बिन्द आदि लोग शोक सभा की बैठक में उपस्थित रहे ।

संबंधित समाचार

Post navigation

Previous: कोविड-19 के प्रति लोगों को जागरूक करने का गंगा दूतों ने उठाया बीड़ा
Next: घेराबंदी कर पुलिस ने तमंचा व जिंदा कारतूस साथ एक अभियुक्त को किया गिरफ्तार

हो सकता है आप चूक गए हों

8063adb5-9185-4f73-a072-c4f9de9aa444

सम्पूर्ण समाधान दिवस में 576 शिकायतें प्राप्त, 58 का मौके पर निस्तारण

ब्यूरो 06-06-2026
CSF-Logo-500x280

माटीकला कारीगरों को निःशुल्क मिलेगा विद्युत चाक, 15 जून तक आवेदन

ब्यूरो 06-06-2026
CSF-Logo-500x280

स्थायी लोक अदालत में सदस्य पद हेतु आवेदन आमंत्रित

ब्यूरो 06-06-2026
220cc083-b67d-4913-a5d1-92e41a9f883e

विश्व पर्यावरण दिवस पर एनसीसी कैडेटों ने जगाई हरित चेतना, वृक्षारोपण कर दिया संरक्षण का संदेश

ब्यूरो 05-06-2026
Copyright © All rights reserved. | MoreNews by AF themes.