Skip to content
City Super Fast News

City Super Fast News

Your Voice…

Primary Menu

गाँवों में मौत का सिलसिला जारी, ग्रामीणों में दहशत

ब्यूरो 11-05-2021

हमारे पोस्ट को करें:

  • Share on X (Opens in new window) X
  • Share on Facebook (Opens in new window) Facebook
  • Share on LinkedIn (Opens in new window) LinkedIn
  • Share on Tumblr (Opens in new window) Tumblr
  • Share on Pinterest (Opens in new window) Pinterest
  • Share on WhatsApp (Opens in new window) WhatsApp
IMG-20210511-WA0025

जमानियां। क्षेत्र में मौत का सिलसिला लगातार जारी है और प्रत्येक गांव में बीते दो माह के अंदर 30 से 50 मौतें हो चुकी है। जिससे गांव के लोग तो दहशत में है और प्रशासन कि व्यवस्था पूरी तरह से फेल है। गांव में बनायी गयी निगरानी समिति भी हवा हवाई ही साबित हो रही है। किसी के बाद गांव में हो रही मौतों का कोई आंकड़ा तक नहीं है और नहीं प्रशासन के नुमाइंदे आंकड़े इकठ्ठा करने का प्रयास ही कर रहे है।

तहसील क्षेत्र के ग्राम बरूइन में एक दर्जन से अधिक लोगों की मौत हो चुकी है और मौत का सिलसिला लगातार जारी है। सब कुछ जानते हुए भी प्रशासन मुक दर्शक बना हुआ है। यहाँ पर 30 बेड़ का अस्पताल होते हुए भी लोगों को स्वास्थ्य सुविथाओं के सुदूर जाना पड़ता है। निर्माण काल से ही यह अस्पताल बेन्टिलेटर पर पड़ा हुआ है। सबकुछ जानते हुए भी स्वास्थ महकमा कान व ऑख बन्द किये हुए है। क्षेत्र के मोहम्मदपुर गांव के ग्राम प्रधान आरती देवी के अनुसार गांव में करीब 30 लोगों कि मौत हो चुकी है जिसको लेकर उन्होंने चिंता जतायी और जिलाधिकारी को गांव में हो रही मौतों के बारे में वाट्स एप के माध्यम से अवगत कराया है। उनके अनुसार गांव में 23 मार्च से अब तक करीब 30 मौत हो चुकी है। जिसके बाद भी स्वास्थ्य विभाग अथवा अन्य माध्यमों से गांव को सेनेटाइज नहीं कराया गया और न ही गांव के लोगों का कोरोना टेस्ट ही किया गया है। वही देवैथा गांव में भी कमोबेश यही स्थिति है और वहां भी मौत का आंकड़ा चिन्ता जनक है। इस गांव में भी करीब 50 से अधिक मौत हो चुकी है लेकिन प्रशासन पूरी तरह से अंधा बहरा बना हुआ है। गांव के लोग कुछ सतर्क है लेकिन प्रशासन की मुस्तैदी नहीं दिखाई दे रही है। तहसील अथवा पुलिस प्रशासन के पास गांव में हो रही मौतों का कोई आंकड़ा तक नहीं है। इस संबंध में तहसीलदार घनश्याम ने बताया कि कोविड महामारी से बचाव के लिए लगातार गांव में जागरूक किया जा रहा है और इस बीमारी से बचने के लिए कोविड नियम दो गज दूरी मास्क है जरूरी का पालन करना है। बताया कि क्षेत्र में हो रही मौत के आंकड़े उपलब्ध नहीं है‚ हालांकि निगरानी समिति को निर्देशित किया गया है कि गांववार हुई मौत के आंकड़ों को उपलब्ध करावें।

संबंधित समाचार

Post navigation

Previous: गाँवों का आंकड़ो के आधार पर होगा रेड‚ यल्लो व पिंक जोन में चयन
Next: शव का जल प्रवाह न करने की पुलिस कर रही अपील

हो सकता है आप चूक गए हों

ec23c819-1346-4302-a992-882d39794817

फर्जी लेटर पैड मामले में एफआईआर के विरोध में धरने पर बैठे चेयरमैन

ब्यूरो 08-08-2026
e866f58c-0780-49fb-8743-835e86adaa4b

सत्यम इंटरनेशनल स्कूल में छात्र परिषद चुनाव संपन्न, विद्यार्थियों ने सीखी लोकतंत्र की बारीकियां

ब्यूरो 08-08-2026
4e8ab1a4-c8f7-42ff-b95b-8270b224166b

बरेसर पुलिस ने छह वारंटियों को किया गिरफ्तार, न्यायालय में पेश करने की कार्रवाई

ब्यूरो 08-08-2026
c18c977f-7edd-4a37-8171-57b38f7996c2

पुलिस ने चलाया जागरूकता अभियान, एंटी रोमियो टीम ने की कार्रवाई

ब्यूरो 08-08-2026
Copyright © All rights reserved. | MoreNews by AF themes.