Skip to content
City Super Fast News

City Super Fast News

Your Voice…

Primary Menu

बहादुरपुर के लाल को गार्ड ऑफ ऑनर के साथ दी गई अंतिम विदाई

ब्यूरो 19-05-2021

हमारे पोस्ट को करें:

  • Share on X (Opens in new window) X
  • Share on Facebook (Opens in new window) Facebook
  • Share on LinkedIn (Opens in new window) LinkedIn
  • Share on Tumblr (Opens in new window) Tumblr
  • Share on Pinterest (Opens in new window) Pinterest
  • Share on WhatsApp (Opens in new window) WhatsApp
IMG-20210519-WA0012

जमानियां। क्षेत्र के बहादुरपुर गांव निवासी बीएसएफ में सिपाही के पद पर तैनात रामप्रवेश यादव (38) का ड्यूटी के दौरान मौत के बाद बुधवार को उनका पार्थिव शरीर उनके पैतृक निवास पहुंचा। जहां से जमानिया के बलुआ घाट ले जाया गया और गार्ड ऑफ ऑनर के साथ दाह संस्कार किया गया। मुखाग्नी उनके पिता ने दी।

ज्ञात हो कि बीएसएफ के जवान राम प्रवेश कोलकाता के बांग्लादेश बार्डर पर खंडवा बीओपी पर 78 बटालियन में तैनात था। वह रविवार रात्रि 12 बजे पेट्रोलिंग के लिए निकला था और कैंप में वापस नहीं पहुंचा। उसी दिन शाम को पिता दीनानाथ यादव के मोबाइल पर सूचना मिला कि रामप्रवेश ड्यूटी पर गया था और वापस नहीं आया है। यह सुनकर उनके पिता सहित परिवार के लोग विचलित हो गये तथा उन्होंने अवगत कराया कि आप लोग ही कुछ बता सकते है। वह घर पर नहीं आया है। जिसके बाद खोजबीन की गई तो उसका शव सोमवार की सुबह करीब 9ः30 बजे नदी के किनारे मिला। जिसकी सूचना बटालियन में फिर रामप्रवेश के घर दी गयी और जिसे लेकर 13 जवानों के साथ डिप्टी कमांडेंट नरेंद्र चौधरी जवान का शव लेकर उनके पैतृक आवास बहादुरपुर दोपहर करीब 2 बजे पहुंचे। जहां उनके शव को आखिरी दर्शन के लिए रखा गया। जहां पूरा माहौल गमगीन था और सबकी आंखें नम हो गई। अंतिम दर्शन के लिए लोगों का हुजूम उमड़ पड़ा। जब तक सूरज चांद रहेगा‚ रामप्रवेश तेरा नाम रहेगा‚ अमर रहे सहित कई गगनभेदी नारे लगाए गए और लोगों ने बहादुरपुर के लाल को अंतिम विदाई दी। नगर के बलुआ घाट पर उनका अंतिम संस्कार किया गया। जहां मुखाग्नि उनके पिता दीनानाथ ने दी। वहां उपस्थित लोग भावुक हो गये और उनकी आंखें नम हो गयी। डिप्टी कमांडेंट नरेन्द्र चौधरी के नेतृत्व में आए जवानों ने सलामी देकर और फायरिंग कर अपने साथ को अंतिम विदाई दी। इस अवसर पर विधायक सुनीता सिंह‚ तहसीलदार घनश्याम, क्षेत्राधिकारी हितेंद्र कृष्ण, कोतवाल रविन्द्र भूषण मौर्य, एसएसआई विरेन्द्र कुमार राय, नपा चेयरमैन, ईओ अब्दुल सब्बुर, ऋषि यादव ,शिवमुनि यादव, अनिल यादव, राहुल राज सहित ग्रामवासी मौजूद रहे।

संबंधित समाचार

Post navigation

Previous: गैंगस्टर एक्ट के अभियुक्त की चल सम्पत्ति व वाहन कुर्क
Next: स्वास्थ्य मंत्रालय ने जारी की गाइडलाइन

हो सकता है आप चूक गए हों

6f6e4e59-3427-44e8-8c51-1f1ab48b3867

प्रदेश स्तरीय महिला खेल प्रतियोगिताओं के लिए खो-खो टीम का चयन, जूनियर बालिका फुटबॉल ट्रायल 6 अगस्त को

ब्यूरो 04-08-2026
CSF-Logo-500x280

गंगा जल लेने जा रहे युवक की सड़क हादसे में मौत, अज्ञात बाइक चालक पर मुकदमा दर्ज

ब्यूरो 04-08-2026
CSF-Logo-500x280

प्रधानी चुनाव लड़ने से रोकने की धमकी, दो भाइयों के खिलाफ मुकदमा दर्ज

ब्यूरो 04-08-2026
285747bd-ab2a-4304-8f6f-a85703a41216

88 लीटर अवैध देशी शराब के साथ एक तस्कर गिरफ्तार, 440 पाउच शराब बरामद

ब्यूरो 04-08-2026
Copyright © All rights reserved. | MoreNews by AF themes.