Skip to content
City Super Fast News

City Super Fast News

Your Voice…

Primary Menu

प्रदेश स्तरीय महिला खेल प्रतियोगिताओं के लिए खो-खो टीम का चयन, जूनियर बालिका फुटबॉल ट्रायल 6 अगस्त को

ब्यूरो 04-08-2026

हमारे पोस्ट को करें:

  • Share on X (Opens in new window) X
  • Share on Facebook (Opens in new window) Facebook
  • Share on LinkedIn (Opens in new window) LinkedIn
  • Share on Tumblr (Opens in new window) Tumblr
  • Share on Pinterest (Opens in new window) Pinterest
  • Share on WhatsApp (Opens in new window) WhatsApp
6f6e4e59-3427-44e8-8c51-1f1ab48b3867

गाजीपुर। प्रदेश स्तरीय महिला खेल समारोह के अंतर्गत 11 से 13 अगस्त 2026 तक जनपद जौनपुर में आयोजित होने वाली खो-खो प्रतियोगिता के लिए मंगलवार को नेहरू स्टेडियम, गोराबाजार में जिला स्तरीय चयन एवं ट्रायल आयोजित किया गया। जिला खेल कार्यालय गाजीपुर एवं जिला खो-खो एसोसिएशन के संयुक्त तत्वावधान में आयोजित इस चयन प्रक्रिया में कुल 33 खिलाड़ियों ने प्रतिभाग किया।

चयन ट्रायल के उपरांत प्रतिभागियों में से 10 सर्वश्रेष्ठ खिलाड़ियों का चयन किया गया। चयनित खिलाड़ी 6 अगस्त 2026 को प्रातः 9 बजे डॉ. भीमराव अंबेडकर क्रीड़ा संकुल, लालपुर (वाराणसी) में आयोजित मंडलीय चयन एवं ट्रायल में प्रतिभाग करेंगे। चयनित खिलाड़ियों की सूची विभाग द्वारा पृथक जारी की जाएगी। चयन प्रक्रिया के दौरान गाजीपुर के खो-खो प्रशिक्षक राधेश्याम सिंह यादव, प्रेमचंद यादव, योगेंद्र सिंह तथा जिला क्रीड़ा अधिकारी देवी प्रसाद विशेष रूप से उपस्थित रहे। उनके मार्गदर्शन एवं देखरेख में जिला स्तरीय चयन ट्रायल सफलतापूर्वक संपन्न हुआ। इसी क्रम में प्रदेश स्तरीय समन्वय जूनियर बालिका फुटबॉल प्रतियोगिता, जो 10 से 17 अगस्त 2026 तक स्पोर्ट्स स्टेडियम अमेठी में आयोजित होगी, के लिए जिला स्तरीय चयन एवं ट्रायल 6 अगस्त 2026 को प्रातः 10 बजे नेहरू स्टेडियम, गोराबाजार में आयोजित किया जाएगा। इच्छुक बालिका खिलाड़ी 6 अगस्त को प्रातः 9:30 बजे तक अपनी प्रविष्टि दर्ज करा सकती हैं। जिला स्तर पर चयनित खिलाड़ी 7 अगस्त 2026 को प्रातः 9 बजे डॉ. संपूर्णानंद स्पोर्ट्स कॉम्प्लेक्स, सिगरा (वाराणसी) में आयोजित मंडलीय चयन ट्रायल में प्रतिभाग करेंगी।प्रतिभागी खिलाड़ियों को अपने साथ फोटोयुक्त पात्रता प्रमाण पत्र, प्रधानाचार्य द्वारा प्रमाणित आयु प्रमाण पत्र तथा आधार कार्ड लाना अनिवार्य होगा। प्रतियोगिता में प्रवेश निःशुल्क रहेगा। जूनियर बालिका फुटबॉल प्रतियोगिता के लिए खिलाड़ियों की जन्मतिथि 1 जनवरी 2011 से 31 दिसंबर 2012 के मध्य होना अनिवार्य है।

संबंधित समाचार

Post navigation

Previous: गंगा जल लेने जा रहे युवक की सड़क हादसे में मौत, अज्ञात बाइक चालक पर मुकदमा दर्ज

हो सकता है आप चूक गए हों

6f6e4e59-3427-44e8-8c51-1f1ab48b3867

प्रदेश स्तरीय महिला खेल प्रतियोगिताओं के लिए खो-खो टीम का चयन, जूनियर बालिका फुटबॉल ट्रायल 6 अगस्त को

ब्यूरो 04-08-2026
CSF-Logo-500x280

गंगा जल लेने जा रहे युवक की सड़क हादसे में मौत, अज्ञात बाइक चालक पर मुकदमा दर्ज

ब्यूरो 04-08-2026
CSF-Logo-500x280

प्रधानी चुनाव लड़ने से रोकने की धमकी, दो भाइयों के खिलाफ मुकदमा दर्ज

ब्यूरो 04-08-2026
285747bd-ab2a-4304-8f6f-a85703a41216

88 लीटर अवैध देशी शराब के साथ एक तस्कर गिरफ्तार, 440 पाउच शराब बरामद

ब्यूरो 04-08-2026
Copyright © All rights reserved. | MoreNews by AF themes.