Skip to content
City Super Fast News

City Super Fast News

Your Voice…

Primary Menu

गंगा जल लेने जा रहे युवक की सड़क हादसे में मौत, अज्ञात बाइक चालक पर मुकदमा दर्ज

ब्यूरो 04-08-2026

हमारे पोस्ट को करें:

  • Share on X (Opens in new window) X
  • Share on Facebook (Opens in new window) Facebook
  • Share on LinkedIn (Opens in new window) LinkedIn
  • Share on Tumblr (Opens in new window) Tumblr
  • Share on Pinterest (Opens in new window) Pinterest
  • Share on WhatsApp (Opens in new window) WhatsApp
CSF-Logo-500x280

जमानियां। दिलदारनगर-जमानियां मार्ग पर दौदही गांव के समीप हुए दर्दनाक सड़क हादसे में गंगा जल लेने जा रहे साइकिल सवार युवक की मौत हो गई। घटना के संबंध में मृतक के पिता की तहरीर पर पुलिस ने अज्ञात बाइक चालक के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी है।

प्राप्त जानकारी के अनुसार, दिलदारनगर थाना क्षेत्र के पचोखर गांव निवासी मनोज कुमार गुप्ता का 23 वर्षीय पुत्र उत्तम कुमार गुप्ता 2 अगस्त की रात करीब 10 बजे साइकिल से जमानियां गंगा जल लेने जा रहा था। जैसे ही वह दौदही गांव के सामने पहुंचा, सामने से आ रही तेज रफ्तार अज्ञात बाइक ने लापरवाहीपूर्वक उसकी साइकिल में जोरदार टक्कर मार दी। हादसे में गंभीर रूप से घायल उत्तम कुमार को तत्काल उपचार के लिए प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र जमानियां ले जाया गया, जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया। घटना के बाद मृतक के पिता मनोज कुमार गुप्ता ने 3 अगस्त को कोतवाली में लिखित तहरीर देकर कार्रवाई की मांग की। प्रभारी निरीक्षक राम सजन नागर ने बताया कि तहरीर के आधार पर अज्ञात बाइक चालक के विरुद्ध प्राथमिकी दर्ज कर ली गई है। मामले की जांच की जा रही है।

संबंधित समाचार

Post navigation

Previous: प्रधानी चुनाव लड़ने से रोकने की धमकी, दो भाइयों के खिलाफ मुकदमा दर्ज
Next: प्रदेश स्तरीय महिला खेल प्रतियोगिताओं के लिए खो-खो टीम का चयन, जूनियर बालिका फुटबॉल ट्रायल 6 अगस्त को

हो सकता है आप चूक गए हों

6f6e4e59-3427-44e8-8c51-1f1ab48b3867

प्रदेश स्तरीय महिला खेल प्रतियोगिताओं के लिए खो-खो टीम का चयन, जूनियर बालिका फुटबॉल ट्रायल 6 अगस्त को

ब्यूरो 04-08-2026
CSF-Logo-500x280

गंगा जल लेने जा रहे युवक की सड़क हादसे में मौत, अज्ञात बाइक चालक पर मुकदमा दर्ज

ब्यूरो 04-08-2026
CSF-Logo-500x280

प्रधानी चुनाव लड़ने से रोकने की धमकी, दो भाइयों के खिलाफ मुकदमा दर्ज

ब्यूरो 04-08-2026
285747bd-ab2a-4304-8f6f-a85703a41216

88 लीटर अवैध देशी शराब के साथ एक तस्कर गिरफ्तार, 440 पाउच शराब बरामद

ब्यूरो 04-08-2026
Copyright © All rights reserved. | MoreNews by AF themes.