Skip to content
City Super Fast News

City Super Fast News

Your Voice…

Primary Menu

प्रधानी चुनाव लड़ने से रोकने की धमकी, दो भाइयों के खिलाफ मुकदमा दर्ज

ब्यूरो 04-08-2026

हमारे पोस्ट को करें:

  • Share on X (Opens in new window) X
  • Share on Facebook (Opens in new window) Facebook
  • Share on LinkedIn (Opens in new window) LinkedIn
  • Share on Tumblr (Opens in new window) Tumblr
  • Share on Pinterest (Opens in new window) Pinterest
  • Share on WhatsApp (Opens in new window) WhatsApp
CSF-Logo-500x280

जमानियां। कोतवाली क्षेत्र के नईबस्ती उमरगंज गांव में प्रधानी चुनाव को लेकर कथित रंजिश का मामला सामने आया है। चुनाव लड़ने की तैयारी कर रहे एक युवक ने पड़ोसियों पर गाली-गलौज, जान से मारने की धमकी देने और फर्जी मुकदमों में फंसाने की धमकी देने का आरोप लगाया है। पुलिस ने पीड़ित की तहरीर पर दो सगे भाइयों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

पीड़ित सुजीत कुमार के अनुसार, 2 अगस्त की रात करीब 8:30 बजे पड़ोसी अजीत कुमार और अरविंद कुमार ने उनके साथ गाली-गलौज की। विरोध करने पर दोनों ने उन्हें जान से मारने तथा फर्जी मुकदमों में फंसाने की धमकी दी। पीड़ित का आरोप है कि दोनों आरोपी उन्हें आगामी प्रधानी चुनाव लड़ने से रोकना चाहते हैं और विवाद के दौरान महिलाओं को आगे कर माहौल बिगाड़ने का प्रयास करते हैं। प्रभारी निरीक्षक राम सजन नागर ने बताया कि मामले में दोनों आरोपियों के विरुद्ध प्राथमिकी दर्ज कर ली गई है। पुलिस पूरे प्रकरण की जांच कर अग्रिम विधिक कार्रवाई कर रही है।

संबंधित समाचार

Post navigation

Previous: 88 लीटर अवैध देशी शराब के साथ एक तस्कर गिरफ्तार, 440 पाउच शराब बरामद
Next: गंगा जल लेने जा रहे युवक की सड़क हादसे में मौत, अज्ञात बाइक चालक पर मुकदमा दर्ज

हो सकता है आप चूक गए हों

6f6e4e59-3427-44e8-8c51-1f1ab48b3867

प्रदेश स्तरीय महिला खेल प्रतियोगिताओं के लिए खो-खो टीम का चयन, जूनियर बालिका फुटबॉल ट्रायल 6 अगस्त को

ब्यूरो 04-08-2026
CSF-Logo-500x280

गंगा जल लेने जा रहे युवक की सड़क हादसे में मौत, अज्ञात बाइक चालक पर मुकदमा दर्ज

ब्यूरो 04-08-2026
CSF-Logo-500x280

प्रधानी चुनाव लड़ने से रोकने की धमकी, दो भाइयों के खिलाफ मुकदमा दर्ज

ब्यूरो 04-08-2026
285747bd-ab2a-4304-8f6f-a85703a41216

88 लीटर अवैध देशी शराब के साथ एक तस्कर गिरफ्तार, 440 पाउच शराब बरामद

ब्यूरो 04-08-2026
Copyright © All rights reserved. | MoreNews by AF themes.