Skip to content
City Super Fast News

City Super Fast News

Your Voice…

Primary Menu

88 लीटर अवैध देशी शराब के साथ एक तस्कर गिरफ्तार, 440 पाउच शराब बरामद

ब्यूरो 04-08-2026

हमारे पोस्ट को करें:

  • Share on X (Opens in new window) X
  • Share on Facebook (Opens in new window) Facebook
  • Share on LinkedIn (Opens in new window) LinkedIn
  • Share on Tumblr (Opens in new window) Tumblr
  • Share on Pinterest (Opens in new window) Pinterest
  • Share on WhatsApp (Opens in new window) WhatsApp
285747bd-ab2a-4304-8f6f-a85703a41216

भांवरकोल, गाजीपुर। अपराध एवं अपराधियों के विरुद्ध चलाए जा रहे सघन अभियान के तहत भांवरकोल पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए 88 लीटर अवैध देशी शराब के साथ एक अभियुक्त को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपी के कब्जे से ब्ल्यू लाइम ब्रांड के 440 पाउच (प्रत्येक 200 एमएल) देशी शराब बरामद की है, जिसकी अनुमानित कीमत 35,200 रुपये बताई गई है।

थानाध्यक्ष के निर्देशन में उपनिरीक्षक मोरध्वज दूबे ने पुलिस टीम के साथ मंगलवार को मुखबिर की सूचना पर ग्राम सेमरिया मौजा मोड़ के पास छापेमारी की। इस दौरान दो बोरियों में रखी गई अवैध देशी शराब के साथ रमायण यादव (52 वर्ष) पुत्र स्व. महेश यादव, निवासी ग्राम बीरपुर, थाना भांवरकोल को गिरफ्तार कर लिया गया। पुलिस ने बरामद शराब और अभियुक्त को थाने लाकर उसके विरुद्ध अभियोग संख्या 166/2026 के तहत धारा 60 आबकारी अधिनियम में मुकदमा दर्ज कर अग्रिम विधिक कार्रवाई शुरू कर दी है। पुलिस के अनुसार, बरामदगी में 10 पेटियों में कुल 440 पाउच ब्ल्यू लाइम अवैध देशी शराब (कुल 88 लीटर) शामिल है। कार्रवाई करने वाली टीम में उपनिरीक्षक मोरध्वज दूबे एवं थाना भांवरकोल की पुलिस टीम शामिल रही।

संबंधित समाचार

Post navigation

Previous: मारपीट के मामले में नामजद अभियुक्त गिरफ्तार, घटना में प्रयुक्त स्टील की कलछुल बरामद
Next: प्रधानी चुनाव लड़ने से रोकने की धमकी, दो भाइयों के खिलाफ मुकदमा दर्ज

हो सकता है आप चूक गए हों

6f6e4e59-3427-44e8-8c51-1f1ab48b3867

प्रदेश स्तरीय महिला खेल प्रतियोगिताओं के लिए खो-खो टीम का चयन, जूनियर बालिका फुटबॉल ट्रायल 6 अगस्त को

ब्यूरो 04-08-2026
CSF-Logo-500x280

गंगा जल लेने जा रहे युवक की सड़क हादसे में मौत, अज्ञात बाइक चालक पर मुकदमा दर्ज

ब्यूरो 04-08-2026
CSF-Logo-500x280

प्रधानी चुनाव लड़ने से रोकने की धमकी, दो भाइयों के खिलाफ मुकदमा दर्ज

ब्यूरो 04-08-2026
285747bd-ab2a-4304-8f6f-a85703a41216

88 लीटर अवैध देशी शराब के साथ एक तस्कर गिरफ्तार, 440 पाउच शराब बरामद

ब्यूरो 04-08-2026
Copyright © All rights reserved. | MoreNews by AF themes.