Skip to content
City Super Fast News

City Super Fast News

Your Voice…

Primary Menu

अवैध ओवरलोड बालू परिवहन का खेल रात के अंधेरे में जोरों पर

संवाददाता 29-05-2021

हमारे पोस्ट को करें:

  • Share on X (Opens in new window) X
  • Share on Facebook (Opens in new window) Facebook
  • Share on LinkedIn (Opens in new window) LinkedIn
  • Share on Tumblr (Opens in new window) Tumblr
  • Share on Pinterest (Opens in new window) Pinterest
  • Share on WhatsApp (Opens in new window) WhatsApp
IMG-20210528-WA0006

जमानियां। खनन‚ अवैध परिवहन और ओवर लोडिंग कर राजस्व चोरी रोकने को लेकर शासन-प्रशासन के सख्त आदेश हवा-हवाई साबित हो रहे हैं। ओवरलोड बालू लेकर धरम्मरपुर की ओर जा रहा बोगा ट्रैक्टर रात के अंधेरे में अनियंत्रित होकर गंगा सेतु के एप्रोच मार्ग के रिटर्निंग वाल से टकरा गया। जहां एक बड़ा हादसा होते होते बच गया।

गौरतलब हो कि इन दिनों पुलिस प्रशासन के संरक्षण में करंडा क्षेत्र के लिए ओवरलोड बालू के परिवहन का खेल रात के अंधेरे में जोरों पर चल रहा है।
आस पास के लोग बताते है कि इस सेतु से प्रतिदिन ओवरलोड बालू लदे ट्रैक्टर गुजरते है और पूरी रात यह खेल प्रशासन की मिलीभगत से चल रहा है। फिक्सिंग कर चल रहा बोगा गुरुवार की देर रात करंडा क्षेत्र में जा रहा था। अधिक बालू लदा होने के कारण ट्रेक्टर गंगा सेतु पर नहीं चढ़ पाया और लोड अधिक होने के वजह से आगे का चक्का उठ गया। जिससे ट्रैक्टर अनियंत्रित हो गया और एप्रोच मार्ग के रिटर्निंग वाल से टकराया गया। गनीमत रही कि बोगा ट्रैक्टर की टक्कर से रिटर्निंग वाल का कुछ भाग ही टुटा और शेष में दरार आ गयी। यह दीवार पूरा टूट जाता तो बड़ा हादसा हो सकता था। इस घटना के बाद ट्रैक्टर चालक ने ट्रैक्टर निकालने का प्रयास किया लेकिन ट्राली का लोड अधिक होने के कारण आगे का चक्का बार बार उठ जा रहा था। जिस कारण वह ट्रैक्टर छोड़ कर भाग निकला। शुक्रवार की सुबह बारिश बंद होने पर पास पड़ोस के लोगों ने इस घटना की जानकारी कोतवाली पुलिस को दी। ज्ञात हो कि जमानियां धरम्मरपुर गंगा सेतु से अवैध लाल बालू का परिवहन का खेल लंबे समय से चल रहा है। खनन माफियाओं व जिम्मेदारों की मिलीभगत के चलते चल रहे लाल बालू के इस अवैध कारोबार को नजर अंदाज कर रहे हैं। कार्रवाई के नाम पर प्रभावहीन संचालकों को शिकार बनाया जाता है। बड़ी संख्या में मिट्टी का खनन हो रहा है और रात्रि में लाल बालू का अवैध परिवहन। जिससे सरकार को राजस्व क्षति हो रही है और जान माल का खतरा भी बना रहता है। इस सेतु पर पिकेट ड्यूटी प्रतिदिन लगायी जाती है और ड्यूटी के बाद भी ट्रैक्टर का सेतु तक पहुंच जाना अपने आप में एक सवाल है और जिम्मेदारों के निष्ठा पर सवाल खड़ा करता है। इस संबंध में कोतवाल रवीन्द्र भूषण मौर्य ने बताया कि एक बोगा को सेतु के पास से पकड़ कर सीज किया गया है। जिसमें लाल बालू लदा था। नियमानुसार कार्रवाई की जा रही है।

संबंधित समाचार

Post navigation

Previous: ग्राम समिति का हुआ गठन
Next: दो दिनों से चल रहा है केबिल का मरम्मत कार्य

हो सकता है आप चूक गए हों

842377d4-c20b-403f-8e02-5e5f5777bccf

फल की अस्थायी दुकान में भीषण आग, दमकल की मशक्कत से पाया गया काबू

ब्यूरो 01-08-2026
6b4f0028-976c-4565-a5f3-053d21733a47

संपूर्ण समाधान दिवस में 49 शिकायतें, पांच का मौके पर निस्तारण

ब्यूरो 01-08-2026
6d80277d-523e-49ed-bdda-c521d23736dc

लेखपाल संघ ने लंबित मांगों को लेकर तहसीलदार को सौंपा ज्ञापन, 5 अगस्त से आंदोलन की चेतावनी

ब्यूरो 01-08-2026
a04e93cb-b3f8-4350-8344-e72ae2c81463

दहेज हत्या के मामले में वांछित अभियुक्त गिरफ्तार

ब्यूरो 01-08-2026
Copyright © All rights reserved. | MoreNews by AF themes.