Skip to content
City Super Fast News

City Super Fast News

Your Voice…

Primary Menu

संपूर्ण समाधान दिवस में 49 शिकायतें, पांच का मौके पर निस्तारण

ब्यूरो 01-08-2026

हमारे पोस्ट को करें:

  • Share on X (Opens in new window) X
  • Share on Facebook (Opens in new window) Facebook
  • Share on LinkedIn (Opens in new window) LinkedIn
  • Share on Tumblr (Opens in new window) Tumblr
  • Share on Pinterest (Opens in new window) Pinterest
  • Share on WhatsApp (Opens in new window) WhatsApp
6b4f0028-976c-4565-a5f3-053d21733a47

जमानियां। तहसील सभागार में शनिवार को उपजिलाधिकारी निधि की अध्यक्षता में संपूर्ण समाधान दिवस का आयोजन किया गया। इस दौरान फरियादियों की समस्याओं को गंभीरता से सुनते हुए संबंधित विभागीय अधिकारियों को समयबद्ध एवं गुणवत्तापूर्ण निस्तारण के निर्देश दिए गए।

तहसील प्रशासन द्वारा जारी आंकड़ों के अनुसार समाधान दिवस में विभिन्न विभागों से संबंधित कुल 49 शिकायतें प्राप्त हुईं। इनमें सर्वाधिक 38 मामले राजस्व विभाग से जुड़े रहे, जबकि पुलिस विभाग से 6 शिकायतें प्राप्त हुईं। इसके अतिरिक्त विकास, शिक्षा, नगरपालिका, विद्युत एवं आपूर्ति विभागों से एक-एक प्रार्थना पत्र प्रस्तुत किया गया।उपजिलाधिकारी निधि के निर्देश पर त्वरित कार्रवाई करते हुए राजस्व विभाग की 5 शिकायतों का मौके पर ही निस्तारण कर दिया गया। शेष 44 शिकायतों को निर्धारित समय सीमा के भीतर निष्पक्ष जांच कर निस्तारित करने के लिए संबंधित अधिकारियों को सौंप दिया गया है।एसडीएम ने स्पष्ट किया कि जनसमस्याओं के निस्तारण में किसी भी प्रकार की लापरवाही स्वीकार नहीं की जाएगी तथा सभी अधिकारी शिकायतों का गंभीरता और संवेदनशीलता के साथ निस्तारण सुनिश्चित करें। इस अवसर पर राजस्व विभाग सहित विभिन्न विभागों के अधिकारी एवं कर्मचारी उपस्थित रहे।

संबंधित समाचार

Post navigation

Previous: लेखपाल संघ ने लंबित मांगों को लेकर तहसीलदार को सौंपा ज्ञापन, 5 अगस्त से आंदोलन की चेतावनी
Next: फल की अस्थायी दुकान में भीषण आग, दमकल की मशक्कत से पाया गया काबू

हो सकता है आप चूक गए हों

842377d4-c20b-403f-8e02-5e5f5777bccf

फल की अस्थायी दुकान में भीषण आग, दमकल की मशक्कत से पाया गया काबू

ब्यूरो 01-08-2026
6b4f0028-976c-4565-a5f3-053d21733a47

संपूर्ण समाधान दिवस में 49 शिकायतें, पांच का मौके पर निस्तारण

ब्यूरो 01-08-2026
6d80277d-523e-49ed-bdda-c521d23736dc

लेखपाल संघ ने लंबित मांगों को लेकर तहसीलदार को सौंपा ज्ञापन, 5 अगस्त से आंदोलन की चेतावनी

ब्यूरो 01-08-2026
a04e93cb-b3f8-4350-8344-e72ae2c81463

दहेज हत्या के मामले में वांछित अभियुक्त गिरफ्तार

ब्यूरो 01-08-2026
Copyright © All rights reserved. | MoreNews by AF themes.