गाजीपुर। अपराध एवं अपराधियों के विरुद्ध चलाए जा रहे अभियान के तहत कोतवाली भुड़कुड़ा पुलिस ने दहेज हत्या के मामले में वांछित एक अभियुक्त को गिरफ्तार कर लिया।
पुलिस के अनुसार, उपनिरीक्षक प्रमोद कुमार सिंह अपनी टीम के साथ वांछित अभियुक्तों की तलाश में अभियान चला रहे थे। इसी दौरान थाना भुड़कुड़ा पर दर्ज मु.अ.सं. 139/2025 (धारा 80(2), 85 एवं 103(1) बीएनएस) से संबंधित वांछित अभियुक्त सिकंदर कश्यप (26) पुत्र स्वर्गीय कल्पनाथ कश्यप, निवासी ग्राम अलीपुर मंदरा, थाना भुड़कुड़ा, जनपद गाजीपुर को उसके घर के पास से गिरफ्तार कर लिया गया।पुलिस ने बताया कि गिरफ्तार अभियुक्त के विरुद्ध नियमानुसार अग्रिम विधिक कार्रवाई की जा रही है। गिरफ्तारी करने वाली टीम में उपनिरीक्षक प्रमोद कुमार सिंह सहित थाना कोतवाली भुड़कुड़ा के पुलिसकर्मी शामिल रहे।