Skip to content
City Super Fast News

City Super Fast News

Your Voice…

Primary Menu

कमरे का ताला तोड़कर लाखों का जेवरात ले भागे चोर

संवाददाता 30-05-2021

हमारे पोस्ट को करें:

  • Share on X (Opens in new window) X
  • Share on Facebook (Opens in new window) Facebook
  • Share on LinkedIn (Opens in new window) LinkedIn
  • Share on Tumblr (Opens in new window) Tumblr
  • Share on Pinterest (Opens in new window) Pinterest
  • Share on WhatsApp (Opens in new window) WhatsApp
admin-ajax.php

गाजीपुर। रेवतीपुर क्षेत्र में चोरी का सिलसिला थमने का नाम नहीं ले रही है अभी कुछ चोरियों का पर्दाफाश ही नहीं हुआ तब तक एक अगल चोरी हो गयी है और पुलिस केवल मुकदर्शक बनकर देख रही है रेवतीपुर थाना क्षेत्र के त्रिलोकपुर गांव में बीती रात कमरे मे बच्चों के संग सो रही नीलम देवी पत्नि दीपनरायन सिंह के बगल के कमरे का दरवाजा खोलकर कमरे में अटैची , बक्सा में रखा 17 थान सोना का गहना झुमका तीन,बाली तीन,चुडी दो, मंगलसुत्र एक,मनटीका एक,लाकेट दो,सिकड़ी एक,अंगुठी तीन नाक का किल तीन वजन लगभग 110ग्राम कीमत लगभग 5लाख 50हजार व चांदी की पायल ,पयजनी वजन लगभग 500ग्राम कीमत लगभग 35 हजार तथा 5000 नगदी चोरों ने गायब कर दिया ।

नीलम देवी ने बताया कि देर रात खाना खाने के बाद पूरा परिवार सो गया था भोर में जब नींद खुली तो कमरे से बाहर निकलना चाही लेकिन दरवाजा बाहर से बंद था ।इसके बाद पड़ोस के लोगों को फोन की तो मेन गेट का दरवाजा भी बंद ही था किसी तरह सीढ़ी के सहारे अंदर आकर दरवाज़ा खोलें ।जब बगल के कमरे में देखी तो दरवाजा खुला हुआ था ।उसमें रखा अटैची व बक्सा गायब था यह देख होश उड़ गए ।सुबह घर तो पांच सौ मीटर आगे खेत में गहनों का खुला डब्बा आदि समान फेंका हुआ मिला । इस दौरान परिवार वालों ने तत्काल पुलिस को सूचना दी ।पुलिस मौके पर पहुंचकर छानबीन करने लगी लोगों ने बताया कि क्षेत्र में पुलिस रात में कभी नहीं दिखती है चोरी की यह वारदात हर महीने क्षेत्र में हो रही है लेकिन पुलिस कुछ भी नहीं कर पा रही है । रेवतीपुर थाना अध्यक्ष राजेश बहादुर सिंह ने बताया त्रिलोकपुर निवासी नीलम देवी के तहरीर पर मुकदमा दर्ज कर जाच की जा रही है इस दौरान फॉरेंसिक टीम आकर भी जांच की है जल्द ही मामले की जानकारी कर ली जाएगी।

संबंधित समाचार

Post navigation

Previous: कुसुम लता यादव होगी सपा के जिला पंचायत अध्यक्ष प्रत्याशी
Next: खंड शिक्षा अधिकारी ने शिक्षकों को पढ़ाया आललाइन पाठ

हो सकता है आप चूक गए हों

842377d4-c20b-403f-8e02-5e5f5777bccf

फल की अस्थायी दुकान में भीषण आग, दमकल की मशक्कत से पाया गया काबू

ब्यूरो 01-08-2026
6b4f0028-976c-4565-a5f3-053d21733a47

संपूर्ण समाधान दिवस में 49 शिकायतें, पांच का मौके पर निस्तारण

ब्यूरो 01-08-2026
6d80277d-523e-49ed-bdda-c521d23736dc

लेखपाल संघ ने लंबित मांगों को लेकर तहसीलदार को सौंपा ज्ञापन, 5 अगस्त से आंदोलन की चेतावनी

ब्यूरो 01-08-2026
a04e93cb-b3f8-4350-8344-e72ae2c81463

दहेज हत्या के मामले में वांछित अभियुक्त गिरफ्तार

ब्यूरो 01-08-2026
Copyright © All rights reserved. | MoreNews by AF themes.