Skip to content
City Super Fast News

City Super Fast News

Your Voice…

Primary Menu

मेहुल चोकसी को पुलिस ने किया गिरफ्तार

संवाददाता 01-06-2021

हमारे पोस्ट को करें:

  • Share on X (Opens in new window) X
  • Share on Facebook (Opens in new window) Facebook
  • Share on LinkedIn (Opens in new window) LinkedIn
  • Share on Tumblr (Opens in new window) Tumblr
  • Share on Pinterest (Opens in new window) Pinterest
  • Share on WhatsApp (Opens in new window) WhatsApp
2019_1image_09_38_360681380mehulchoksi-ll

जी हां पुलिस ने पंजाब नेशनल बैंक स्कैम के आरोपी मेहुल चोकसी को गिरफ्तार कर लिया है। मेहुल चोकसी इस वक्त डोमिनिका के जेल में बंद है। मेहुल चोकसी के डोमिनिका पहुंचने को लेकर बहुत सी बातें सामने आ रहे हैं। पहले मेहुल चोकसी के फर्जी पहचान को लेकर खुलासा हुआ था और अब उसके डोमिनिका पहुंचने की तारीख को लेकर कई तरह की बातें सामने आ रही हैं। मेहुल चोकसी हीरो का कारोबार करता था।मेहुल चोकसी एंटीगुआ से फरार हुआ था। बहुत से कागजात यह साबित करते हैं कि मेहुल चोकसी 23 मई को ही एंटीगुआ से डोमिनिका आ गया था लेकिन अभी तक सभी लोग यही मानते थे की मेहुल चोकसी 25 मई को डोमिनिका पहुंचा था।

मेहुल चोकसी ने 23 मई को सुबह 10:09 बजे एंटीगुआ छोड़ दिया था और उसी शाम वह डोमिनिका पहुंच गया। एंटीगुआ से डोमिनिका का सफर 120 मील का है। एंटीगुआ के कस्टम डिपार्टमेंट और इमीग्रेशन के डॉक्यूमेंट में यह साफ दिखाई दे रहा है कि सेंट लूसिया की एक याट जो 17 मई को एंटीगुआ आई थी और 23 मई को डोमिनिका के लिए रवाना हुई थी। 23 मई से ही मेहुल चोकसी पुलिस के कब्जे में है। डोमिनिका ने कहा कि मेहुल चोकसी अवैध तरीकों से उनके यहां आया है। मेहुल चोकसी के वकील ने कहा कि उन को गुमराह करके डोमिनिका लाया गया है। मेहुल चोकसी डोमिनिका अकेले नहीं बल्कि अपनी गर्लफ्रेंड के साथ पहुंचा था। यह खबर भारत तक पहुंच गई है जिसकी वजह से भारत में हड़कंप मच गया है।

संबंधित समाचार

Post navigation

Previous: आर्थिक स्थिति खतरे में! निशाने पर केंद्र सरकार।
Next: चंद पलों की आग में दो घर बर्बाद!

हो सकता है आप चूक गए हों

842377d4-c20b-403f-8e02-5e5f5777bccf

फल की अस्थायी दुकान में भीषण आग, दमकल की मशक्कत से पाया गया काबू

ब्यूरो 01-08-2026
6b4f0028-976c-4565-a5f3-053d21733a47

संपूर्ण समाधान दिवस में 49 शिकायतें, पांच का मौके पर निस्तारण

ब्यूरो 01-08-2026
6d80277d-523e-49ed-bdda-c521d23736dc

लेखपाल संघ ने लंबित मांगों को लेकर तहसीलदार को सौंपा ज्ञापन, 5 अगस्त से आंदोलन की चेतावनी

ब्यूरो 01-08-2026
a04e93cb-b3f8-4350-8344-e72ae2c81463

दहेज हत्या के मामले में वांछित अभियुक्त गिरफ्तार

ब्यूरो 01-08-2026
Copyright © All rights reserved. | MoreNews by AF themes.