Skip to content
City Super Fast News

City Super Fast News

Your Voice…

Primary Menu

पुलिस ने कृषि कानून के प्रतियो को जलाने से रोका

संवाददाता 05-06-2021

हमारे पोस्ट को करें:

  • Share on X (Opens in new window) X
  • Share on Facebook (Opens in new window) Facebook
  • Share on LinkedIn (Opens in new window) LinkedIn
  • Share on Tumblr (Opens in new window) Tumblr
  • Share on Pinterest (Opens in new window) Pinterest
  • Share on WhatsApp (Opens in new window) WhatsApp
IMG-20210605-WA0014

जमानियां। किसान विरोधी तीन कृषि कानूनों के विरोध में शनिवार को अखिल भारतीय किसान महासभा के आह्वान पर विरोध प्रदर्शन किया गया। इस दौरान तीनों कृषि कानूनों की प्रतियां जलाने का प्रयास किया गया लेकिन पुलिस ने रोक दिया। भाकपा–माले कार्यालय से जैसे ही किसान कृषि कानून की प्रतियों को हाथ में लेकर कार्यकर्ताओं ने खेत-खेती-किसान बचाओ, कॉरपोरेट का राज मिटाओ, देश बचाओ-लोकतंत्र बचाओ, काले कृषि कानूनों को वापस लो आदि नारे लगाते हुए तहसील मुख्यालय की ओर जाने के लिए निकले तो पहले से मौजूद पुलिस ने सभी को रोक दिया। जिस पर अखिल भारतीय किसान महासभा के राष्ट्रीय सचिव ईश्वरी प्रसाद कुशवाहा ने कहा।

कि किसानों की मांगों को लेकर सरकार की हठधर्मिता समझ से परे है।यदि सरकार मांगों को पूरा नहीं करती है तो आंदोलन जारी रहेगा। कहा कि किसान विरोधी तीनों कानून वापस लिए जाएं और किसान आयोग का गठन किया जाए। कोविड का भय दिखा कर आंदोलन को दबाया नहीं जा सकता है। हम सभी एकजुट है और  जब तक मांगे नहीं मानी जाएगी तब तक आंदोलन जारी रहेगा। पुलिस एहतियात के दौरान पर तहसील मुख्यालय के पास‚रामलीला मैदान में तैनात रही और माले कार्यालय से निकलते ही विरोध करने जा रहे लोगों को रोक दिया गया लेकिन वही पर जम कर नारेबाजी की गयी। इस अवसर पर विजयी बनवासी‚ पांच रतन कुशवाहा‚ छोटेलाल ठाकूर‚ श्याम प्यारी आदि दर्जनों लोग के अलावा बडी संख्या में पुलिस बल मौजूद रहे।

संबंधित समाचार

Post navigation

Previous: पर्यावरण दिवस पर दर्जनों पौधे लगाएं गए hi
Next: पांच काउंटरों पर होगा नामांकन 1 ग्राम प्रधान और 286 पदों पर होना है चुनाव

हो सकता है आप चूक गए हों

842377d4-c20b-403f-8e02-5e5f5777bccf

फल की अस्थायी दुकान में भीषण आग, दमकल की मशक्कत से पाया गया काबू

ब्यूरो 01-08-2026
6b4f0028-976c-4565-a5f3-053d21733a47

संपूर्ण समाधान दिवस में 49 शिकायतें, पांच का मौके पर निस्तारण

ब्यूरो 01-08-2026
6d80277d-523e-49ed-bdda-c521d23736dc

लेखपाल संघ ने लंबित मांगों को लेकर तहसीलदार को सौंपा ज्ञापन, 5 अगस्त से आंदोलन की चेतावनी

ब्यूरो 01-08-2026
a04e93cb-b3f8-4350-8344-e72ae2c81463

दहेज हत्या के मामले में वांछित अभियुक्त गिरफ्तार

ब्यूरो 01-08-2026
Copyright © All rights reserved. | MoreNews by AF themes.