Skip to content
City Super Fast News

City Super Fast News

Your Voice…

Primary Menu

सेना के जवान का पार्थिव शरीर पहुँचा पैतृक गॉव

संवाददाता 06-06-2021

हमारे पोस्ट को करें:

  • Share on X (Opens in new window) X
  • Share on Facebook (Opens in new window) Facebook
  • Share on LinkedIn (Opens in new window) LinkedIn
  • Share on Tumblr (Opens in new window) Tumblr
  • Share on Pinterest (Opens in new window) Pinterest
  • Share on WhatsApp (Opens in new window) WhatsApp
IMG-20210606-WA0033

गाजीपुर। रविवार की सुबह विगत 4 जून को लखनऊ में दिवगंत हुए सेना के जवान अंकित सिंह का पार्थिव शरीर सेना के एबुंलेंस से उनके पैतृक गांव गहमर पहुँचा। शव के पहुँचते ही पुरे गाँव में कोहराम मच गया। सैनिक के अंतिम दर्शन हेतु शव को उनके पैतृक आवास पर रखा गया जहा लोगो ने उनके अंतिम दर्शन किये। दर्शनोपरांत सुवह 11 बजे पूरे सैनिक सम्मान के साथ एवं हजारो की भीड़ के साथ गहमर के नरवा घाट पर उनका अंतिम संस्कार हुआ। अंकित के छोटे भाई अंकुश सिंह द्वारा मुखाग्नि दी गई।

इसके पूर्व सेना कमांड हास्पिटल लखनऊ से आये का. रकुबुद्दीन, अनूप पाण्डेय एवं गोरखा रेजिमेंट वाराणसी के नायब सुबेदार आर.एस.यादव एवं सी.एच.एम देवेन्द्र छत्री द्वारा सेना के तरफ से पुष्पचक्र अर्पित करते हुए अंकित से लिपटे तिरंगे को उनके परिवार को भेट किया गया।ज्ञात हो अंकित सिंह (23) पुत्र अशोक सिंह भारतीय थल सेना के आर्मी मेडिकल कोर में 2015 में भर्ती होकर कुछ समय से कमांड हास्पिटल लखनऊ में कार्यरत थे बीते 23 मई को बाइक से लखनऊ शहर में कही जाते समय सड़क दुर्घटना हो गई जिसमें वे गंभीर रूप से घायल हो गए थे। लखनऊ में ही सैनिक अस्पताल में उनका इलाज चल रहा था। शुक्रवार की दोपहर इलाजरत अंकित (23) ने अपनी आखरी सांस ली। इस घटना की सूचना के बाद पूरे गांव में कोहराम मच गया था।

संबंधित समाचार

Post navigation

Previous: जनपद में कांग्रेस संगठन करेगा कोरोना दवा का वितरण
Next: कोरोना के घटते मामलों से लोगों में देखने को मिली राहत!

हो सकता है आप चूक गए हों

842377d4-c20b-403f-8e02-5e5f5777bccf

फल की अस्थायी दुकान में भीषण आग, दमकल की मशक्कत से पाया गया काबू

ब्यूरो 01-08-2026
6b4f0028-976c-4565-a5f3-053d21733a47

संपूर्ण समाधान दिवस में 49 शिकायतें, पांच का मौके पर निस्तारण

ब्यूरो 01-08-2026
6d80277d-523e-49ed-bdda-c521d23736dc

लेखपाल संघ ने लंबित मांगों को लेकर तहसीलदार को सौंपा ज्ञापन, 5 अगस्त से आंदोलन की चेतावनी

ब्यूरो 01-08-2026
a04e93cb-b3f8-4350-8344-e72ae2c81463

दहेज हत्या के मामले में वांछित अभियुक्त गिरफ्तार

ब्यूरो 01-08-2026
Copyright © All rights reserved. | MoreNews by AF themes.