Skip to content
City Super Fast News

City Super Fast News

Your Voice…

Primary Menu

कोविड-19 से अनाथ हुए बच्चों की संपूर्ण जिम्मेदारी लेगी सरकार।

ब्यूरो 08-06-2021

हमारे पोस्ट को करें:

  • Share on X (Opens in new window) X
  • Share on Facebook (Opens in new window) Facebook
  • Share on LinkedIn (Opens in new window) LinkedIn
  • Share on Tumblr (Opens in new window) Tumblr
  • Share on Pinterest (Opens in new window) Pinterest
  • Share on WhatsApp (Opens in new window) WhatsApp
Feature Image 2021

गाजीपुर। प्रधानार्चाय राजकीय औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थान ने बताया कि प्रदेश के समस्त राजकीय /निजी औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थानो के प्रशिक्षार्थियों को ‘‘उ0प्र0 मुख्यमंत्री बाल सेवा योजना‘‘ के अन्तर्गत ऐसे सभी प्रशिक्षार्थी जो कोविड-19 महामारी के प्रकोप के कारण जिनके माता/ पिता अथवा दोना की कोविड-19 महामारी के संक्रमण /प्रभाव से मृत्यु हो गई है तथा इन प्रशिक्षार्थियो के कोई करीबी अभिभावक न हो अथवा होने के बाद भी वह उन्हे अपनाना न चाहे या अपनाने मे समक्ष न हो, तो उनके भरण-पोषण, शिक्षा, चिकित्सा आदि की व्यवस्था हेतु आर्थिक सहयोग प्रदान करना ही ‘‘ उ0प्र0 मुख्यमंत्री बाल सेवा योजना ‘‘ का मुख्य उद्देश्य है।

उन्होने बताया है कि 18 वर्ष की उम्र तक के ऐसे सभी प्रशिक्षार्थी जिनके माता पिता दोनो की मृत्यु कोविड-19 के संक्रमण से महामारी के दौरान हो गयी हो या जिनके माता या पिता मे से एक की मृत्यु 01 मार्च 2020 से पूर्व हो गयी थी तथा दूसरे की मृत्यु कोविड-19 के संक्रमण से महामारी के दौरान हो गयी हो या जिनके माता व पिता दोनों की मृत्यु 01मार्च 2020 से पूर्व हो गयी थी तथा उनके वैद्य संरक्षक की मृत्यु कोविड-19 के संक्रमण से
महामारी के दौरान हो गयी हो।

18 वर्ष की उम्र तक के ऐसे सभी प्रशिक्षार्थी जिन्होने कोविड-19 के कारण माता-पिता मे से आय अर्जित करने वाले अभिभावक को खो दिया हो तथा वर्तमान मे जीवित माता या पिता सहित परिवार की आय दो लाख रूपये प्रतिवर्ष से अधिक न हो। योजना के बारे मे अधिक जानकारी हेतु इस संस्थान के कार्यदेशक से सम्पर्क कर सकते है।

संबंधित समाचार

Post navigation

Previous: बाढ़ प्रभावित लोगों को उपलब्ध कराई जाएगी खाद्य एवं अन्य आवश्यक सामग्री
Next: कोरोना से बचाव का एकमात्र उपाय- टीकाकरण!

हो सकता है आप चूक गए हों

842377d4-c20b-403f-8e02-5e5f5777bccf

फल की अस्थायी दुकान में भीषण आग, दमकल की मशक्कत से पाया गया काबू

ब्यूरो 01-08-2026
6b4f0028-976c-4565-a5f3-053d21733a47

संपूर्ण समाधान दिवस में 49 शिकायतें, पांच का मौके पर निस्तारण

ब्यूरो 01-08-2026
6d80277d-523e-49ed-bdda-c521d23736dc

लेखपाल संघ ने लंबित मांगों को लेकर तहसीलदार को सौंपा ज्ञापन, 5 अगस्त से आंदोलन की चेतावनी

ब्यूरो 01-08-2026
a04e93cb-b3f8-4350-8344-e72ae2c81463

दहेज हत्या के मामले में वांछित अभियुक्त गिरफ्तार

ब्यूरो 01-08-2026
Copyright © All rights reserved. | MoreNews by AF themes.