Skip to content
City Super Fast News

City Super Fast News

Your Voice…

Primary Menu

चिकित्सकों की अनुपस्थिति में हो रहा टीकाकरण!

ब्यूरो 08-06-2021

हमारे पोस्ट को करें:

  • Share on X (Opens in new window) X
  • Share on Facebook (Opens in new window) Facebook
  • Share on LinkedIn (Opens in new window) LinkedIn
  • Share on Tumblr (Opens in new window) Tumblr
  • Share on Pinterest (Opens in new window) Pinterest
  • Share on WhatsApp (Opens in new window) WhatsApp
IMG-20210608-WA0020

जमानियाँ(गाजीपुर)। स्थानीय तहसील क्षेत्र के ग्राम बरूइन स्थित सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र पर मंगलवार को चिकित्सकों की अनुपस्थिति में कोविड़-19 टीकाकरण किया गया। चिकित्सक के न रहने के कारण ओपीडी पूर्णतः बन्द रहा तथा मरीज परेशान दिखे।

स्वास्थ्य केन्द्र पर चिकित्सक की अनुपस्थिति में फर्मासिस्ट सुनील कुमार भास्कर वैक्सीन लगा रहे थे तथा अधीक्षक कक्ष व चिकित्साधिकारी कक्ष खाली था। जबकि वैक्सीनेशन के दौरान चिकित्सक की उपस्थिति अनिवार्य होती है ताकि वैक्सीन लगाने के बाद कोई दिक्कत हो तो चिकित्सक तुरन्त इलाज कर सके। इस स्वास्थ्य केन्द्र पर एक अधीक्षक व दो चिकित्सकों की तैनाती है लेकिन चिकित्सकों की गैर मौजूदगी क्षेत्र में चर्चा का विषय बना हुआ है।

30 बेड़ का यह स्वास्थ्य केन्द्र अपने निर्माण काल से ही वैन्टीलेटर पर पड़ा हुआ। इस स्वास्थ्य पर टेक्नीशियन के आभाव में एक्सरे मशीन धूल फॉक रहा है तथा माजूदा समय में 30 बेड़ के जगह 15 बेड़ ही मौजूद है। प्रसव केन्द्र कई वर्षों से बन्द पड़ा है तथा इमरजेन्सी सेवा आज तक चालू नही हो पायी। डॉक्टर आवास लावारिश पड़ा हुआ है तथा कर्मचारी आवास में एम्बुलेन्सकर्मी ही रहते है। कोरोना काल में शासन बेहतर स्वास्थ्य सुविधा का दावा कर रहा है लेकिन यहाँ शासन के फरमान का कोई असर दिखाई नही दे रहा है। ऐसे में जब अस्पताल ही बिमार रहेगा तो बिमार मरीजों का इलाज कैसे हो पायेगा। यह सवाल आज भी ग्रामीणों को परेशान कर रही है।

ग्रामीणों ने कई बार इस स्वास्थ्य को सुचारू रूप से चलाने के लिए धरना-प्रर्दशन किया लेकिन सिर्फ उच्चाधिकारीयों के आश्वासन के अलावा कुछ भी हासिल नही हुआ। आज भी ब्यवस्था जस की तस बनी हुई। वैक्सीनेशन के दौरान आर्युवेद फर्मासिस्ट अजय सिंह, एल टी आनन्द सिंह, विहारी आदि मौजूद रहे।

संबंधित समाचार

Post navigation

Previous: गैंगस्टर एवं पॉक्सो एक्ट से संबंधित दो अभियुक्त पुलिस द्वारा किए गए गिरफ्तार!
Next: बाढ़ प्रभावित लोगों को उपलब्ध कराई जाएगी खाद्य एवं अन्य आवश्यक सामग्री

हो सकता है आप चूक गए हों

842377d4-c20b-403f-8e02-5e5f5777bccf

फल की अस्थायी दुकान में भीषण आग, दमकल की मशक्कत से पाया गया काबू

ब्यूरो 01-08-2026
6b4f0028-976c-4565-a5f3-053d21733a47

संपूर्ण समाधान दिवस में 49 शिकायतें, पांच का मौके पर निस्तारण

ब्यूरो 01-08-2026
6d80277d-523e-49ed-bdda-c521d23736dc

लेखपाल संघ ने लंबित मांगों को लेकर तहसीलदार को सौंपा ज्ञापन, 5 अगस्त से आंदोलन की चेतावनी

ब्यूरो 01-08-2026
a04e93cb-b3f8-4350-8344-e72ae2c81463

दहेज हत्या के मामले में वांछित अभियुक्त गिरफ्तार

ब्यूरो 01-08-2026
Copyright © All rights reserved. | MoreNews by AF themes.