Skip to content
City Super Fast News

City Super Fast News

Your Voice…

Primary Menu

टीकाकरण को लेकर कोई सतर्कता नहीं !

ब्यूरो 10-06-2021

हमारे पोस्ट को करें:

  • Share on X (Opens in new window) X
  • Share on Facebook (Opens in new window) Facebook
  • Share on LinkedIn (Opens in new window) LinkedIn
  • Share on Tumblr (Opens in new window) Tumblr
  • Share on Pinterest (Opens in new window) Pinterest
  • Share on WhatsApp (Opens in new window) WhatsApp
Feature Image 2021

गहमर(गाजीपुर)। सेवराई तहसील मुख्यालय पर कोविड-19 के बढ़ते संक्रमण के वावजूद टीकाकरण कैम्प पर गुरुवार को अधिवक्ताओ में उत्साह की कमी रही। मात्र 10 अधिवक्ताओं ने ही टीका लगवाया।

तहसील मुख्यालय पर लगे टीकाकरण कैंप में स्वास्थ्य विभाग की टीम ने तहसील कर्मचारियों, अधिवक्ताओं, मुहरीर, स्टांप विक्रेता एवं अन्य 45 वर्ष से ऊपर आयु के कर्मचारियों को कोविड-19 का टीकाकरण कराया गया। गौरतलब हो कि एसडीएम रमेश मौर्या के निर्देश पर सेवराई ग्राम सभा में हो रहे टीकाकरण के तहत अधिवक्ताओं मुहर्रिर एवं अन्य तहसील कर्मचारियों को सुविधा मुहैया कराने के उद्देश्य से तहसील कैंपस में ही टीकाकरण कैंप लगाया गया। बावजूद इसके अधिवक्ता में उत्साह की कमी के कारण मात्र 10 अधिवक्ताओं ने हीं टीकाकरण कराया। बार एसोसिएशन के अध्यक्ष अशोक कुमार सिंह ने कहाकि प्रत्येक व्यक्ति को शासन द्वारा जारी गाइडलाइन के अंतर्गत टीकाकरण कराना बेहद जरूरी है जिससे कोरोना जैसी इस महामारी से निजात मिल सके।

स्वास्थ्य टीम में एएनएम निधि राय, रीता देवी, शबनम निशा एवं हैदर अली खान मौजूद रहे। इस बाबत एसडीएम सेवराई रमेश मौर्या ने बताया कि अधिवक्ताओं एवं अन्य तहसील कर्मचारियों को सुविधा मुहैया कराने के उद्देश्य से कैंपस में टीकाकरण कैंप का आयोजन कराया गया था लेकिन उत्साह की कमी के कारण महज 10 लोगों ने ही टीकाकरण कराया जो काफी निराशाजनक है।

संबंधित समाचार

Post navigation

Previous: मुख्यमंत्री सामूहिक विवाह योजना के अंतर्गत जिलाधिकारी द्वारा तिथि तय की गई!
Next: कोविड-19 संक्रमण की टीकाकरण कैंप पर मात्र 10 लोगों ने लगवाया टीका

हो सकता है आप चूक गए हों

842377d4-c20b-403f-8e02-5e5f5777bccf

फल की अस्थायी दुकान में भीषण आग, दमकल की मशक्कत से पाया गया काबू

ब्यूरो 01-08-2026
6b4f0028-976c-4565-a5f3-053d21733a47

संपूर्ण समाधान दिवस में 49 शिकायतें, पांच का मौके पर निस्तारण

ब्यूरो 01-08-2026
6d80277d-523e-49ed-bdda-c521d23736dc

लेखपाल संघ ने लंबित मांगों को लेकर तहसीलदार को सौंपा ज्ञापन, 5 अगस्त से आंदोलन की चेतावनी

ब्यूरो 01-08-2026
a04e93cb-b3f8-4350-8344-e72ae2c81463

दहेज हत्या के मामले में वांछित अभियुक्त गिरफ्तार

ब्यूरो 01-08-2026
Copyright © All rights reserved. | MoreNews by AF themes.