Skip to content
City Super Fast News

City Super Fast News

Your Voice…

Primary Menu

वरिष्ठ क्रिकेटर शाकिब अल हसन से नहीं थी ऐसी गैर जिम्मेदाराना हरकत की उम्मीद! अब ट्वीट कर मांगी माफी

ब्यूरो 12-06-2021

हमारे पोस्ट को करें:

  • Share on X (Opens in new window) X
  • Share on Facebook (Opens in new window) Facebook
  • Share on LinkedIn (Opens in new window) LinkedIn
  • Share on Tumblr (Opens in new window) Tumblr
  • Share on Pinterest (Opens in new window) Pinterest
  • Share on WhatsApp (Opens in new window) WhatsApp
Screenshot_2021-06-12-22-01-32-12

ढाका प्रीमियर लीग 2021 के एक मैच में अंपायर पर क्रोध व्यक्त करने तथा स्टंप को लात मारकर गिराने के चलते बांग्लादेश के आलराउंडर शाकिब अल हसन चर्चा में आ गए हैं।और अब उनकी मुसीबतें बढ़ती हुई नजर आ रही है। ऐसे गैर जिम्मेदाराना हरकत के लिए शाकिब पर अब 3 मैचों का प्रतिबंध साथ ही 5 लाख का जुर्माना भी लगाया गया है।

केवल इतना ही नहीं, शाकिब ने इसी मैच में फिर दुबारा एक बार अपना आपा खो दिया , और अंपायर पर फूट पड़े । जिसके बाद गुस्से में उन्होंने स्टंप उखाड़ कर मैदान में फेंक दिया। शाकिब की ऐसी हरकत वाकई बेहद ही शर्मनाक है।

इतना सब करने के बाद अब शाकिब अल हसन ने ट्विटर अपने गैर जिम्मेदाराना हरकत के लिए माफी मांगी हैं, साथ ही उन्होंने अपनी इस हरकत के लिए शर्मिंदगी भी जाहिर की है।उन्होंने ट्वीट कर कहा कि, ‘प्रिय प्रशंसकों और शुभचिंतकों, मैं उन सभी से माफी मांगता हूं जिन्हें आज के मैच में मेरे व्यवहार से ठेस पहुंची है। मेरे जैसे अनुभवी क्रिकेटर से यह बिल्कुल भी वांछनीय नहीं है, लेकिन कभी-कभी मैच के तनावपूर्ण माहौल में ऐसा हो जाता है. मैं सभी टीमों, टूर्नामेंट में शामिल सभी अधिकारियों और आयोजन समिति से ऐसी गलती के लिए क्षमा मांगता हूं। मुझे आशा है कि मैं इन फ्यूचर इस तरह का काम दुबारा कभी नहीं करूंगा। लव टू ऑल’.

संबंधित समाचार

Post navigation

Previous: सीमा सुरक्षा बल के शौर्य वीरों ने चीनी घुसपैठिय को ऑन द स्पॉट गिरफ्त में लिया, पूछताछ जारी
Next: एक बार फिर बीजेपी के निशाने पर कांग्रेस के नेता दिग्विजय सिंह ! कहा राष्ट्रविरोधियों व पाकिस्तानियों की करते हैं सहभागिता!

हो सकता है आप चूक गए हों

842377d4-c20b-403f-8e02-5e5f5777bccf

फल की अस्थायी दुकान में भीषण आग, दमकल की मशक्कत से पाया गया काबू

ब्यूरो 01-08-2026
6b4f0028-976c-4565-a5f3-053d21733a47

संपूर्ण समाधान दिवस में 49 शिकायतें, पांच का मौके पर निस्तारण

ब्यूरो 01-08-2026
6d80277d-523e-49ed-bdda-c521d23736dc

लेखपाल संघ ने लंबित मांगों को लेकर तहसीलदार को सौंपा ज्ञापन, 5 अगस्त से आंदोलन की चेतावनी

ब्यूरो 01-08-2026
a04e93cb-b3f8-4350-8344-e72ae2c81463

दहेज हत्या के मामले में वांछित अभियुक्त गिरफ्तार

ब्यूरो 01-08-2026
Copyright © All rights reserved. | MoreNews by AF themes.