Skip to content
City Super Fast News

City Super Fast News

Your Voice…

Primary Menu

महागठबंधन की गांठ को और मजबूत करने में जुटी भारतीय जनता पार्टी!

ब्यूरो 13-06-2021

हमारे पोस्ट को करें:

  • Share on X (Opens in new window) X
  • Share on Facebook (Opens in new window) Facebook
  • Share on LinkedIn (Opens in new window) LinkedIn
  • Share on Tumblr (Opens in new window) Tumblr
  • Share on Pinterest (Opens in new window) Pinterest
  • Share on WhatsApp (Opens in new window) WhatsApp
Screenshot_2021-06-13-15-27-57-11

केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह इसकी रणनीति तैयार कर चुके है।जिसका असर जल्दी ही होने वाले यूपी और केंद्रीय मंत्रिमंडल विस्तार में देखने को मिल सकता है। पार्टी विधानसभा चुनाव में अपने सहयोगी अपना दल और लोकसभा चुनाव के सहयोगी निषाद पार्टी को सरकार में जगह दे सकता है।

बीजेपी ने अनुप्रिया पटेल की अगुआई वाले अपना दल के साथ साल 2017 में गठबंधन किया था। खास तौर पर पिछड़ों की यूपी में एक करोड़ से ज्यादा आबादी वाली कुर्मी बिरादरी में अपना अस्तित्व रखने वाले अपना दल ने 2017 में 11 सीटों पर चुनाव लड़ा और नौ सीटों के साथ जीत का परचम लहराया। अपना दल के जय कुमार सिंह कारागार राज्यमंत्री हैं। पिछली बार की मोदी सरकार में अपना दल की अनुप्रिया पटेल को मंत्री बनाया गया था, पर इस बार उन्हें कट कर दिया गया। दो दिन पहले गृह मंत्री अमित शाह से मुलाकात में अनुप्रिया पटेल अपनी मंशा जाहिर कर चुकी है।

अपना दल को केंद्र-राज्य में रिप्रेजेंटेशन-
रिपोर्ट्स के मुताबिक केंद्र में उन्हें इस बार स्थान मिल सकता है, बहरहाल उत्तर प्रदेश में होने वाले विस्तार में आठ महीने के लिए मंत्री बनने के अटकले सामने आ रहे हैं । अपना दल से एमएलसी आशीष पटेल की दावेदारी यूपी के लिए मजबूत है। अपना दल ने पंचायत चुनावों में भी पूर्वांचल के कई जिलों में अच्छा प्रदर्शन किया है, इससे जिला पंचायत अध्यक्ष चुनाव में भी बीजेपी को काफी मदद मिल सकती है।

दूसरी ओर निषाद पार्टी के डॉ.संजय निषाद ने भी यूपी में खुद को और केंद्र में संतकबीर नगर से सांसद प्रवीण निषाद को मंत्री बनाने की साझेदारी की है। निषाद बिरादरी भी पूर्वांचल के 20 जिलों में अपना कुछ अस्तित्व रखती है। इसी निषाद पार्टी ने गोरखपुर में मुख्यमंत्री योगी की छोड़ी हुई लोकसभा सीट पर हुए उपचुनाव में समाजवादी पार्टी के साथ मिलकर बीजेपी को बीट किया था। उस वक्त सपा के साथ रहे प्रवीण निषाद बीजेपी को हराकर सांसद बने थे। प्रवीण के पिता संजय निषाद भी अमित शाह जी से मंत्री बनाने की बात का जिक्र कर चुके हैं।

संबंधित समाचार

Post navigation

Previous: एक बार फिर बीजेपी के निशाने पर कांग्रेस के नेता दिग्विजय सिंह ! कहा राष्ट्रविरोधियों व पाकिस्तानियों की करते हैं सहभागिता!
Next: कर्नाटका में बढ़ा लॉकडाउन!

हो सकता है आप चूक गए हों

842377d4-c20b-403f-8e02-5e5f5777bccf

फल की अस्थायी दुकान में भीषण आग, दमकल की मशक्कत से पाया गया काबू

ब्यूरो 01-08-2026
6b4f0028-976c-4565-a5f3-053d21733a47

संपूर्ण समाधान दिवस में 49 शिकायतें, पांच का मौके पर निस्तारण

ब्यूरो 01-08-2026
6d80277d-523e-49ed-bdda-c521d23736dc

लेखपाल संघ ने लंबित मांगों को लेकर तहसीलदार को सौंपा ज्ञापन, 5 अगस्त से आंदोलन की चेतावनी

ब्यूरो 01-08-2026
a04e93cb-b3f8-4350-8344-e72ae2c81463

दहेज हत्या के मामले में वांछित अभियुक्त गिरफ्तार

ब्यूरो 01-08-2026
Copyright © All rights reserved. | MoreNews by AF themes.