Skip to content
City Super Fast News

City Super Fast News

Your Voice…

Primary Menu

उत्तर प्रदेश में छिड़ चुकी है राजनीति की सियासत, सपा सुप्रीमो अखिलेश यादव का बड़ा बयान, कहा सपा सरकार के साथ बसपा के विधायक भी हो सकते हैं शामिल!

ब्यूरो 15-06-2021

हमारे पोस्ट को करें:

  • Share on X (Opens in new window) X
  • Share on Facebook (Opens in new window) Facebook
  • Share on LinkedIn (Opens in new window) LinkedIn
  • Share on Tumblr (Opens in new window) Tumblr
  • Share on Pinterest (Opens in new window) Pinterest
  • Share on WhatsApp (Opens in new window) WhatsApp
Screenshot_2021-06-15-12-49-23-83

उत्तर प्रदेश। एक बार फिर से उत्तर प्रदेश की सियासत में हलचल शुरू हो चुकी है।
आज समाजवादी पार्टी के सुप्रीमो अखिलेश यादव और बहुजन समाज पार्टी के सभी विधायकों ने मुलाकात कर आगामी विधानसभा चुनाव पर काफी लंबी वार्तालाप की । सूत्रों के हवाले से मिली खबर के मुताबिक, बहुजन समाज पार्टी के दमदार विधायकों को समाजवादी पार्टी निरंतर सम्मान देने में कोई कसर नहीं छोड़ रही है और आंकड़ों की माने तो बहुत जल्द समाजवादी पार्टी के सुप्रीमो अखिलेश यादव जी सभी बागी विधायकों को अपनी पार्टी में शामिल कराकर आगामी विधानसभा चुनाव भी लड़ा सकते हैं।

अखिलेश यादव ने राज्यसभा चुनाव के लिए पहले बहुजन समाज पार्टी के दरवाजे पर दस्तक देने की कोशिश की थी। उस दौरान बसपा के 7 विधायकों को पार्टी से निष्कासित भी किया गया था और हाल ही में बसपा ने अपने दो वरिष्ठ विधायकों को पार्टी से निष्कासित कर दिया है।

इन हालातों के बीच ही अटकलों का बाजार भी बेहद गर्म है, यूपी की सियासत में दमदार हलचल मची हुई है। बताया जा रहा है कि बहुजन समाज पार्टी पूरी तरह से टूटने की कगार पर है और चर्चा यह भी है कि सभी बागी विधायक बहुत जल्द सपा का दामन थाम कर आगामी विधानसभा चुनाव सपा के बैनर तले लड़ेंगे। वहीं दूसरी ओर सपा सुप्रीमो अखिलेश यादव का कहना है कि सभी बागी विधायकों के आने से समाजवादी पार्टी सबल होगी और सब के सहयोग से मिशन 2022 को पूरा किया जाएगा, तब जाकर समाजवादी पार्टी की सरकार पूर्ण बहुमत से बलशाली रूपांतरित बनेगी।

पिछले वर्ष राज्यसभा चुनाव के दौरान ही बहुजन समाज पार्टी बहुत बड़ी सुनामी आई थी । बसपा से बगावत कर सात विधायक सपा सुप्रीमो अखिलेश यादव से मिलने पहुंच गए थे। उस दौरान श्रावस्ती के विधायक असलम राईनी ने अहम भूमिका निभाई थी और सभी 7 विधायकों के साथ सपा प्रमुख अखिलेश यादव से मुलाकात की थी। उस वक्त मायावती ने बड़ा एक्शन लिया था और राज्यसभा चुनाव के दौरान बगावत करने वाले सात विधायकों को निलंबित कर दिया था। इन विधायकों में असलम राइनी (भिनगा-श्रावस्ती), मुजतबा सिद्दीकी (प्रतापपुर-प्रयागराज), हाकिम लाल बिंद (हांडिया-प्रयागराज), हरगोविंद भार्गव (सिधौली-सीतापुर), असलम अली चौधरी (धौलाना-हापुड़), सुषमा पटेल (मुंगरा बादशाहपुर) शामिल हैं।

संबंधित समाचार

Post navigation

Previous: चाचा- भतीजावाद, एक बार फिर चर्चे में, आखिर क्यों?
Next: प्रधानाचार्य डॉ0 अरविंद की अध्यक्षता में संपन्न हुई शोकसभा!

हो सकता है आप चूक गए हों

842377d4-c20b-403f-8e02-5e5f5777bccf

फल की अस्थायी दुकान में भीषण आग, दमकल की मशक्कत से पाया गया काबू

ब्यूरो 01-08-2026
6b4f0028-976c-4565-a5f3-053d21733a47

संपूर्ण समाधान दिवस में 49 शिकायतें, पांच का मौके पर निस्तारण

ब्यूरो 01-08-2026
6d80277d-523e-49ed-bdda-c521d23736dc

लेखपाल संघ ने लंबित मांगों को लेकर तहसीलदार को सौंपा ज्ञापन, 5 अगस्त से आंदोलन की चेतावनी

ब्यूरो 01-08-2026
a04e93cb-b3f8-4350-8344-e72ae2c81463

दहेज हत्या के मामले में वांछित अभियुक्त गिरफ्तार

ब्यूरो 01-08-2026
Copyright © All rights reserved. | MoreNews by AF themes.