Skip to content
City Super Fast News

City Super Fast News

Your Voice…

Primary Menu

जिला अस्पताल में विदेश जाने वालों के लिए चल रहा विशेष टीकाकरण सत्र   

ब्यूरो 17-06-2021

हमारे पोस्ट को करें:

  • Share on X (Opens in new window) X
  • Share on Facebook (Opens in new window) Facebook
  • Share on LinkedIn (Opens in new window) LinkedIn
  • Share on Tumblr (Opens in new window) Tumblr
  • Share on Pinterest (Opens in new window) Pinterest
  • Share on WhatsApp (Opens in new window) WhatsApp
IMG-20210617-WA0006

गाजीपुर।जनपद से विदेश जाने वाले लोगों जैसे कामगारों, विद्यार्थियों व अन्य कार्य के लिए एक विशेष कोविड-19 टीकाकरण का सत्र का आयोजन जिला अस्पताल में किया जा रहा है, जिसमें जरूरी कागजातों के साथ उपलब्ध होकर लाभार्थी टीकाकरण का लाभ ले सकेंगे।
जिला प्रतिरक्षण अधिकारी डॉ उमेश कुमार ने बताया – जनपद से विदेश जाने वाले नागरिकों के लिए एक विशेष सत्र का संचालन 15 जून से जिला चिकित्सालय में किया जा रहा है जिसके नोडल अधिकारी डॉ तनवीर अफरोज को बनाया गया है। इस खास अभियान के लिये लाभार्थी को अपने कुछ जरूरी मूल कागजातों व उसके छाया प्रति के साथ टीकाकरण स्थल पर आना होगा जिसमें पहला पासपोर्ट तथा दूसरा वीजा होना अति आवश्यक है। इन कागजातों को वेरीफाई करने के बाद मूल दस्तावेजों की छायाप्रति जमा कर, उस लाभार्थी का टीकाकरण किया जाएगा। साथ ही ठीक 28 दिन बाद दूसरी डोज का टीका लगाया जाएगा। जिन लोगों ने पहला डोज लगवा ली है और उनके 28 दिन पूरे हो चुके हैं वह भी आकर दूसरी डोज लगवा सकते हैं, जिससे कि जनवादवासियों को विदेश जाने में किसी भी प्रकार की दिक्कत न हो।  डॉ उमेश ने बताया – अभी तक छह लोगों ने इस विशेष कैंप में कोविड-19 टीकाकरण करवाया है।

यूएनडीपी के डिस्ट्रिक कोल्ड चैन मैनेजर प्रवीण उपाध्याय ने बताया – मुख्य चिकित्सा अधिकारी द्वारा निर्देशित जिला अस्पताल में एक विशेष सत्र का आयोजन किया जा रहा है, जहां पर कोविशील्ड वैक्सीन की व्यवस्था की गयी है। इन व्यक्तियों को कोविशील्ड की पहली डोज़ के 28 दिन बाद दूसरी डोज लगा दी जाएगी। उसी तरह जिन्होंने पहला डोज लगवा ली है और उन्हें विदेश जाना है तो उन्हें 28 दिन बाद दूसरी डोज़ से आच्छादित किया जा सकता है।

संबंधित समाचार

Post navigation

Previous: गड्ढा युक्त सड़कों को तत्काल सुधारा नही गया तो होगा घेराव-मन्नू सिंह
Next: पौधारोपण की प्रक्रिया को लेकर, सजगता से कार्यशील है विकास खंड के वन विभाग अधिकारी, साथ ही पौधारोपण के लिए आमजन को भी किया जागरूक

हो सकता है आप चूक गए हों

842377d4-c20b-403f-8e02-5e5f5777bccf

फल की अस्थायी दुकान में भीषण आग, दमकल की मशक्कत से पाया गया काबू

ब्यूरो 01-08-2026
6b4f0028-976c-4565-a5f3-053d21733a47

संपूर्ण समाधान दिवस में 49 शिकायतें, पांच का मौके पर निस्तारण

ब्यूरो 01-08-2026
6d80277d-523e-49ed-bdda-c521d23736dc

लेखपाल संघ ने लंबित मांगों को लेकर तहसीलदार को सौंपा ज्ञापन, 5 अगस्त से आंदोलन की चेतावनी

ब्यूरो 01-08-2026
a04e93cb-b3f8-4350-8344-e72ae2c81463

दहेज हत्या के मामले में वांछित अभियुक्त गिरफ्तार

ब्यूरो 01-08-2026
Copyright © All rights reserved. | MoreNews by AF themes.