Skip to content
City Super Fast News

City Super Fast News

Your Voice…

Primary Menu

गंगा दशहरा पर मन्त्रोचार के द्वारा हुआ भव्य गंगा आरती

संवाददाता 20-06-2021

हमारे पोस्ट को करें:

  • Share on X (Opens in new window) X
  • Share on Facebook (Opens in new window) Facebook
  • Share on LinkedIn (Opens in new window) LinkedIn
  • Share on Tumblr (Opens in new window) Tumblr
  • Share on Pinterest (Opens in new window) Pinterest
  • Share on WhatsApp (Opens in new window) WhatsApp
IMG-20210620-WA0033

जमानियाँ। स्थानीय कस्बा बाजार स्थित यमदम्नि-परशुराम पक्का गंगा घाट पर रविवार शाम गंगा दशहरा के अवसर पर मॉ गंगा उत्तर वाहिनी सेवा समिति के तत्वाधान में मंत्रोचार के द्वारा भव्य गंगा आरती का आयोजन किया गया। सर्वप्रथम वाराणसी निवासी भगवान वर्मा व सीता देवी द्वारा माँ गंगा के चित्र पर माल्यार्पण व पूजा अर्चन कर विधि विधान से आर-पार का माला उतारा गया तथा मर्मज्ञ विद्धानों द्वारा मन्त्रोचार के बीच मुख्य अतिथि पूर्व मंत्री ओमप्रकाश सिंह के प्रतिनिधि मन्नू सिंह के कर कमलों द्वारा माँ गंगा का भव्य आरती किया गया। तत्पश्चयात हवन पूजन करने के बाद सभी उपस्थित श्रद्धालुओं को प्रसाद का वितरण किया गया। इस दौरान आस्था का जन सैलाब उमड़ गया।
प्रत्येक साल ज्येष्ठ माह के शुक्ल पक्ष की दशमी तिथि को गंगा दशहरा का पावन पर्व मनाया जाता है।

धार्मिक मान्यताओं के अनुसार इसी दिन मां गंगा का धरती पर अवतरण हुआ था। ऐसा माना जाता है मां गंगा की उत्पति भगवान विष्णु के चरणों से हुई है और धरती पर आने से पहले मां गंगा शिव की जटाओं में समा गईं थीं। मां गंगा समस्त पापों को हरने वाली हैं। मां की कृपा से सभी तरह के दोष दूर हो जाते हैं और मृत्यु के पश्चात मोक्ष की प्राप्ति होती है। उक्त मौके पर मॉ गंगा उत्तर वाहिनी सेवा समिति के अध्यक्ष कमलचन्द्र बाबा, पं० शिवजी पाण्डेय, पं० रामाशंकर पाण्डेय, सपा नगर अध्यक्ष दिलदारनगर अजय गुप्ता, ज्वाला प्रसाद वर्मा, उमेश वर्मा, अजीत गुप्ता, अनिल यादव, मोहित गुप्ता, सभासद सुषमा जायसवाल, वैकेटेश्वर जायसवाल, घनश्याम त्रिपाठी, दिलीप वर्मा, राजेश वर्मा, घनश्याम जायसवाल, रामचन्द्र राम, सुभम जायसवाल, ओमप्रकाश जायसवाल आदि श्रद्धालु मौजूद रहे।

संबंधित समाचार

Post navigation

Previous: आरवीएनएल के मुख्य परियोजना प्रबंधक व परियोजना निर्देशक कर रहे निरीक्षण!
Next: दो बहनों की अचानक मौत से मचा हड़कंप, पहुंची जांच टीम!

हो सकता है आप चूक गए हों

842377d4-c20b-403f-8e02-5e5f5777bccf

फल की अस्थायी दुकान में भीषण आग, दमकल की मशक्कत से पाया गया काबू

ब्यूरो 01-08-2026
6b4f0028-976c-4565-a5f3-053d21733a47

संपूर्ण समाधान दिवस में 49 शिकायतें, पांच का मौके पर निस्तारण

ब्यूरो 01-08-2026
6d80277d-523e-49ed-bdda-c521d23736dc

लेखपाल संघ ने लंबित मांगों को लेकर तहसीलदार को सौंपा ज्ञापन, 5 अगस्त से आंदोलन की चेतावनी

ब्यूरो 01-08-2026
a04e93cb-b3f8-4350-8344-e72ae2c81463

दहेज हत्या के मामले में वांछित अभियुक्त गिरफ्तार

ब्यूरो 01-08-2026
Copyright © All rights reserved. | MoreNews by AF themes.