Skip to content
City Super Fast News

City Super Fast News

Your Voice…

Primary Menu

कांग्रेस के प्रदेश उपाध्यक्ष ने तहसीलदार को सौंपा पांच सूत्रीय मांग पत्र!

संवाददाता 24-06-2021

हमारे पोस्ट को करें:

  • Share on X (Opens in new window) X
  • Share on Facebook (Opens in new window) Facebook
  • Share on LinkedIn (Opens in new window) LinkedIn
  • Share on Tumblr (Opens in new window) Tumblr
  • Share on Pinterest (Opens in new window) Pinterest
  • Share on WhatsApp (Opens in new window) WhatsApp
IMG-20210624-WA0014

जमानिया। तहसील में गुरुवार को उत्तर प्रदेश कांग्रेस कमेटी के सदस्य व अल्पसंख्यक कांग्रेस के प्रदेश उपाध्यक्ष फरीद अहमद गाजी ने राज्यपाल को संबोधित पॉच सूत्रीय मांग पत्र तहसीलदार घनश्याम को सौपा। इस दौरान श्री गाजी ने कहा कि करैशी समाज का उत्पीड़न वर्षो से चल रहा है। यह तत्काल बन्द करना चाहिए। मीट का कारोबार करने वाले करैशी समाज एवं उनसे संबंधित लोग आज भुखमरी के कगार पर है। स्लाटर हाउस पर पाबंदी लगा दिया गया।

तथा नवीनीकरण के नाम पर एक विशेष समाज का उत्पीड़न किया जा रहा है। जो लोकतंत्र में ठीक नहीं है। इन परिवारों के सामने जीविकोपार्जन की समस्या खड़ी होने लगी है। छोटे-छोटे मीट दुकानदार व खरीददार का भी पुलिसीयां उत्पीड़न जारी है तथा सैकड़ो लोगों पर रासुका जैसे गम्भीर मुकदमे दर्ज कर दिये गये है। पुलिसियाँ उत्पीड़न व सरकार की दोहरी नीति के कारण चमड़े के कारखाने बन्द होते जा रहे है। उन्होंने विशेष वर्ग व व्यवसाय पर हो रहे उत्पीड़न को सरकार यथाशीघ्र बन्द करे। जिसके बाद उन्होने तहसीलदार घनश्याम को राजयपाल को संबोधित पत्रक सौंपा। इस अवसर पर मुस्लिम रजा, आजाद, साबिर कुरैशी, टेलू, चान्द, फहीम अहमद, अहमद अली आदि लोग मौजूद रहे।

संबंधित समाचार

Post navigation

Previous: कोरोना मामलों में हुई वृद्धि!
Next: ताड़ीघाट रेलवे स्टेशन पर अभी तक नहीं मिली वाई-फाई की सुविधा, शोपीस बनी मशीन!

हो सकता है आप चूक गए हों

842377d4-c20b-403f-8e02-5e5f5777bccf

फल की अस्थायी दुकान में भीषण आग, दमकल की मशक्कत से पाया गया काबू

ब्यूरो 01-08-2026
6b4f0028-976c-4565-a5f3-053d21733a47

संपूर्ण समाधान दिवस में 49 शिकायतें, पांच का मौके पर निस्तारण

ब्यूरो 01-08-2026
6d80277d-523e-49ed-bdda-c521d23736dc

लेखपाल संघ ने लंबित मांगों को लेकर तहसीलदार को सौंपा ज्ञापन, 5 अगस्त से आंदोलन की चेतावनी

ब्यूरो 01-08-2026
a04e93cb-b3f8-4350-8344-e72ae2c81463

दहेज हत्या के मामले में वांछित अभियुक्त गिरफ्तार

ब्यूरो 01-08-2026
Copyright © All rights reserved. | MoreNews by AF themes.