Skip to content
City Super Fast News

City Super Fast News

Your Voice…

Primary Menu

विभिन्न मांगों को लेकर युवाओं ने किया धरना प्रदर्शन!

संवाददाता 02-07-2021

हमारे पोस्ट को करें:

  • Share on X (Opens in new window) X
  • Share on Facebook (Opens in new window) Facebook
  • Share on LinkedIn (Opens in new window) LinkedIn
  • Share on Tumblr (Opens in new window) Tumblr
  • Share on Pinterest (Opens in new window) Pinterest
  • Share on WhatsApp (Opens in new window) WhatsApp
IMG-20210702-WA0004

जमानियाँ। रोजगार, आयुसीमा में छूट आदि विभिन्न माँगों को लेकर युवाओं ने कोतवाली क्षेत्र के ग्राम ताजपुर सब्जी मण्डी के पास एन एच 97(24) को शुक्रवार की सुबह करीब 8:30 बजे जाम कर जोरदार प्रदर्शन किया। क्षेत्राधिकारी के आश्वासन पर करीब 10:30 बजे जाम समाप्त हुआ। जाम के कारण वाहनों की लम्बी कतार लग गई तथा आवागमन करने को काफी परेशानीयों का सामना करना पड़ा।इस दौरान जाम कर प्रदर्शन कर रहे नवयुवकों ने केन्द्र सरकार व प्रदेश सरकार को जमकर कोसा तथा मांग किया कि सरकारी भर्ती जल्द से जल्द निकाला जाय ताकि बेरोजगार युवकों को मौका मिल सके तथा कोरोना महामारी के कारण हुए लॉक डाउन की वजह से बहुत से युवाओं की उम्र ज्यादा हो गई जिसकी वजह से वे भर्ती योग्य नही रह गये है वैसे युवाओं को भर्ती में एक वर्ष की उम्र में छूट दी जाय।

युवकों ने आरोप लगाया कि सरकार की गलत नीतियों के कारण आज युवा सरकारी भर्ती से वंचित हो रहे है तथा बेरोजगार युवाओं की एक बड़ी फौज खड़ी हो गई। सरकार समय रहते नहीं चेती तो युवा एक बड़ा आन्दोलन करने के लिए बाध्य हो जायेगे। जाम की सूचना मिलते ही क्षेत्राधिकारी हितेन्द्र कृष्ण मौके पर पहुंचे तथा युवाओं को समझाने का प्रयास करने लगे लेकिन युवा उपजिलाधिकारी को बुलाने की मांग पर अड़े रहे। क्षेत्राधिकारी के काफी प्रयास के बाद युवाओं ने अपनी मांग पत्र उनको सौपा। करीब दो घंटे के बाद जाम समाप्त हुआ। जाम समाप्त होने के बाद यातायात सामान्य हुआ। उक्त मौके पर विवेकानंद यादव उर्फ विकास, यशवंत यादव, सुनील, जितेन्द्र, नीरज, मुकेश, बबलू, धर्मेन्द्र, विजय सहित सैकड़ो युवा मौजूद रहे।

संबंधित समाचार

Post navigation

Previous: कस्बा बाजार में लगाई गई वैक्सीन
Next: नाबालिग संग दुष्कर्म के मामले में फरार चल रहे वांछित को पुलिस ने गिरफ्तार कर भेजा जेल

हो सकता है आप चूक गए हों

CSF-Logo-500x280

व्यापारी संवाद कार्यक्रम में जीएसटी के नए प्रावधानों और समस्याओं पर हुई चर्चा

ब्यूरो 23-07-2026
CSF-Logo-500x280

निपुण भारत मिशन की सफलता के लिए नैतिक शिक्षा, स्मार्ट क्लास और नियमित मूल्यांकन पर जोर

ब्यूरो 23-07-2026
15c39da7-634b-4f39-8fd1-53045a42107c

125 स्कूलों के बीच एस.एस. देव पब्लिक स्कूल ने जीता रजत पदक

ब्यूरो 23-07-2026
26ad5e22-d7d6-4b79-a629-325b3cfe8430

दीक्षोत्सव से पूर्व हिंदू पीजी कॉलेज में पुस्तक समीक्षा प्रतियोगिता सम्पन्न

ब्यूरो 22-07-2026
Copyright © All rights reserved. | MoreNews by AF themes.