Skip to content
City Super Fast News

City Super Fast News

Your Voice…

Primary Menu

अकाशीय बिजली से 16 वर्षीय किशोर की हुई मौत

संवाददाता 20-07-2021

हमारे पोस्ट को करें:

  • Share on X (Opens in new window) X
  • Share on Facebook (Opens in new window) Facebook
  • Share on LinkedIn (Opens in new window) LinkedIn
  • Share on Tumblr (Opens in new window) Tumblr
  • Share on Pinterest (Opens in new window) Pinterest
  • Share on WhatsApp (Opens in new window) WhatsApp
IMG_20210720_181839

जमानिया। कोतवाली क्षेत्र के ताजपुर मांझा गांव में सोमवार की शाम करीब 9 बजे आकाशीय बिजली लगने से किशोर की मौके पर मौत हो गई। जिससे परिजनों का रो–रो के बुरा हाल है। पुलिस ने मंगलवार को पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पीएम के लिए गाजीपुर भेज दिया।
जानकारी के अनुसार मनीष चौधरी (16) पुत्र शीलत उर्फ सुरेन्द्र चौधरी बारिश और बिजली कड़कने के दौरान पानी पीने के लिए घर से जैसे ही बाहर निकला उसे आकाशीय बिजली लग गई। जिससे वह अचेत हो कर जमीन पर गिर गया। परिवार के लोगों ने उसे जमीन पर गिरा देख आनन-फानन में उसे लेकर प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र भर्ती कराया।

जहां मौजूद प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र प्रभारी डॉक्टर रुद्रकांत सिंह ने उसे मृत घोषित कर दिया। श्री सिंह ने बताया कि किशोर को सर में बिजली लगी है जिससे उसकी मौत हुई है। किशोर की मौत कि सूचना पर परिजनों में कोहराम मचा गया। घटना की सूचना पर मंगलवार को नायब तहसीलदार चन्द्रशेखर‚ कानूनगो अशोक‚ हल्का लेखपाल भोला ने मौका मुआयना किया और रिपोर्ट तहसील में सौंपी। वही पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पीएम के लिए जिला चिकित्सालय भेज दिया। जिसके बाद परिजनों ने किशोर का विधि विधान से दाह संस्कार किया। इस संबंध में पुलिस ने बताया कि शव को पीएम के लिए भेजा गया है।

संबंधित समाचार

Post navigation

Previous: प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र के नए प्रभारी रविरंजन ने ग्रहण किया पदभार
Next: राधा माधव ट्रस्ट में श्रीमद् भागवत कथा का हुआ आयोजन

हो सकता है आप चूक गए हों

220cc083-b67d-4913-a5d1-92e41a9f883e

विश्व पर्यावरण दिवस पर एनसीसी कैडेटों ने जगाई हरित चेतना, वृक्षारोपण कर दिया संरक्षण का संदेश

ब्यूरो 05-06-2026
5998070f-1688-4b50-8ed8-149e8da28720

आरक्षी भर्ती परीक्षा को लेकर प्रशासन सतर्क, डीएम-एसपी ने अधिकारियों को दिए कड़े निर्देश

ब्यूरो 04-06-2026
CSF-Logo-500x280

खेत पर गए युवक से मारपीट, आरोपी के खिलाफ मुकदमा दर्ज

ब्यूरो 04-06-2026
CSF-Logo-500x280

बच्चों के विवाद में युवक पर हमला, चार के खिलाफ मुकदमा दर्ज

ब्यूरो 04-06-2026
Copyright © All rights reserved. | MoreNews by AF themes.