Skip to content
City Super Fast News

City Super Fast News

Your Voice…

Primary Menu

महिलाओं व बालिकाओं तथा कमजोर वर्गो के प्रति,अपराधिक घटनाओं पर हर हाल में शीघ्रता से हो कार्रवाई-मुख्यमंत्री

ब्यूरो 01-08-2021

हमारे पोस्ट को करें:

  • Share on X (Opens in new window) X
  • Share on Facebook (Opens in new window) Facebook
  • Share on LinkedIn (Opens in new window) LinkedIn
  • Share on Tumblr (Opens in new window) Tumblr
  • Share on Pinterest (Opens in new window) Pinterest
  • Share on WhatsApp (Opens in new window) WhatsApp
Screenshot_2021-08-01-23-14-33-60

गाजीपुर। उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने जनसमस्याओं के त्वरित निस्तारण के निर्देश देते हुए कहा है कि जनता से जुड़ी समस्याओं व शिकायतों का समाधान सम्बन्धित व्यक्ति की संतुष्टि के आधार पर ही माना जाए। उन्होंने कहा कि स्थानीय समस्याओं का समाधान तहसील, थाना व जनपद स्तर पर ही किया जाए, जिससे जनता को समस्याओं के समाधान के लिए लखनऊ की दौड़ न लगानी पड़े। उन्होंने जनपद स्तर पर अधिकारियों को हर हाल में प्रतिदिन जनसुनवाई सुनिश्चित किये जाने के निर्देश दिए हैं।
उ0प्र0 के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ आज यहां अपने सरकारी आवास पर वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से प्रदेश के सभी जिलाधिकारियों सहित वरिष्ठ पुलिस व प्रशासनिक अधिकारियों को सम्बोधित करते हुए बताया कि इस अवसर पर उन्होंने आई0जी0आर0एस0, मुख्यमंत्री हेल्पलाइन, एल्डर हेल्पलाइन, थाना व तहसील दिवस, प्रधानमंत्री गरीब कल्याण अन्न योजना, गो-आश्रय स्थल, कानून-व्यवस्था, कोविड-19 आदि विषयों पर अधिकारियों से संवाद किया और उन्हें आवश्यक दिशा-निर्देश दिए।

मुख्यमंत्री ने कहा कि प्रत्येक माह के 02 शनिवार थाना दिवस तथा 02 शनिवार तहसील दिवस के लिए निर्धारित किये गये हैं। इन दिवसों में जनता की शिकायतों व समस्याओं के सम्बन्ध में निरन्तर समीक्षा करते हुए त्वरित समाधान सुनिश्चित किया जाए। उन्होंने कहा कि वरिष्ठ नागरिकों की समस्याओं के समाधान के लिए एल्डर हेल्पलाइन बनायी गयी है। इस प्रकार की हेल्पलाइन का कार्य प्रत्येक जनपद में किया जाए।
मुख्यमंत्री ने कहा कि राज्य में सभी के सहयोग से कोविड-19 की स्थिति नियंत्रित हुई है, किन्तु अभी भी सावधानी और सतर्कता प्रत्येक स्तर पर आवश्यक है। उन्होंने कहा कि सभी आयोजनों व कार्यक्रमों में कोविड प्रोटोकॉल का पालन अनिवार्य रूप से किया जाए। कोविड वैक्सीन के प्रति जागरूकता बढ़ाते हुए यह सुनिश्चित किया जाए कि इसकी दूसरी डोज के प्रति लापरवाही व ढिलाई न हो। उन्होंने निगरानी समितियों द्वारा इण्टीग्रेटेड कमाण्ड एण्ड कन्ट्रोल सेन्टर (आई0सी0सी0सी0) के साथ समन्वय स्थापित कर निरन्तर कार्य किये जाने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि आई0सी0सी0सी0 का उपयोग कोविड सम्बन्धी समस्याओं के समाधान, स्वच्छता व सैनिटाइजेशन, वरिष्ठ नागरिकों की समस्याओं के समाधान आदि के लिए किया जाए। उन्होंने कहा कि बरसात के दृष्टिगत बाढ़ के नियंत्रण एवं बचाव के सभी प्रबन्ध व तैयारियां सुनिश्चित कर ली जाएं।
मुख्यमंत्री ने कहा कि प्रधानमंत्री गरीब कल्याण अन्न योजना का लाभ प्रत्येक पात्र लाभार्थी को प्राप्त हो। इसके दृष्टिगत व्यापक प्रचार-प्रसार किया जाए। प्रत्येक उचित दर की दुकान पर आगामी 05 अगस्त को कम से कम 100 लाभार्थियों को उपलब्ध कराए गये बैग में खाद्यान्न वितरण सुनिश्चित किया जाए। प्रत्येक सरकारी राशन की दुकान के लिए नोडल अधिकारी तैनात किये जाएं।

मुख्यमंत्री जी ने कहा कि 09 अगस्त को अगस्त क्रांति व काकोरी की घटना के दृष्टिगत प्रदेश के शहीद स्मारकों पर कार्यक्रमों का आयोजन किया जाए। पुलिस व सुरक्षा बलों के बैण्ड वादन सहित देशभक्ति के कार्यक्रम आयोजित किये जाएं। शहीद के परिजनों को सम्मानित किया जाए। उन्होंने कहा कि गो-आश्रय स्थल के सम्बन्ध में शिकायतें न प्राप्त हों। वहां पर जल जमाव न हो। प्रत्येक गौशाला के लिए नोडल अधिकारी की तैनाती हो। वरिष्ठ अधिकारियों द्वारा गो-आश्रय स्थलों की सुचारू व्यवस्था हेतु निरीक्षण किया जाए।
मुख्यमंत्री ने कहा कि अपराध और अपराधियों के प्रति राज्य सरकार की जीरो टॉलरेन्स की नीति है। महिलाओं व बालिकाओं तथा कमजोर वर्गो के प्रति अपराधिक घटनाओं पर हर हाल में शीघ्रता से कार्रवाई हो। उन्होंने कहा कि मिशन शक्ति अभियान के अच्छे परिणाम आए हैं। इस अभियान को अन्तर्विभागीय समन्वय से और बेहतर ढंग से संचालित किया जाए। पुलिस द्वारा पेट्रोलिंग की व्यवस्था और सुदृढ़ हो। पी0आर0वी0-112 का बेहतर व प्रभावी संचालन किया जाए।
इस अवसर पर मुख्य सचिव आर0 के0 तिवारी, कृषि उत्पादन आयुक्त आलोक सिन्हा, अपर मुख्य सचिव गृह श्री अवनीश कुमार अवस्थी, अपर मुख्य सचिव एम0एस0एम0ई0 एवं सूचना नवनीत सहगल, अपर मुख्य सचिव मुख्यमंत्री एस0पी0 गोयल, प्रमुख सचिव खाद्य एवं आपूर्ति वीना कुमारी मीना, सूचना निदेशक शिशिर सहित अन्य वरिष्ठ अधिकारी तथा जनपद गाजीपुर एन आई सी सभागार में जिलाधिकारी एम पी सिंह, पुलिस अधीक्षक डा0ओपी सिंह, जिला पूर्ती अधिकारी, अन्य अधिकारीगण उपस्थित थे।

संबंधित समाचार

Post navigation

Previous: अब जिले के इंजीनियरों और युवाओ को गाजीपुर में ही मिलेगी नौकरी, नहीं जाना पड़ेगा बाहर- संजय राय शेरपुरिया
Next: ब्लॉसम एकडमी स्कूल के छात्र /छात्राओं ने प्रथम श्रेणी से उत्तीर्ण की 10वीं और 12वीं की परीक्षाएं, विद्यालय परिसर में मिठाई खिलाकर मनाई गई खुशी

हो सकता है आप चूक गए हों

8063adb5-9185-4f73-a072-c4f9de9aa444

सम्पूर्ण समाधान दिवस में 576 शिकायतें प्राप्त, 58 का मौके पर निस्तारण

ब्यूरो 06-06-2026
CSF-Logo-500x280

माटीकला कारीगरों को निःशुल्क मिलेगा विद्युत चाक, 15 जून तक आवेदन

ब्यूरो 06-06-2026
CSF-Logo-500x280

स्थायी लोक अदालत में सदस्य पद हेतु आवेदन आमंत्रित

ब्यूरो 06-06-2026
220cc083-b67d-4913-a5d1-92e41a9f883e

विश्व पर्यावरण दिवस पर एनसीसी कैडेटों ने जगाई हरित चेतना, वृक्षारोपण कर दिया संरक्षण का संदेश

ब्यूरो 05-06-2026
Copyright © All rights reserved. | MoreNews by AF themes.