Skip to content
City Super Fast News

City Super Fast News

Your Voice…

Primary Menu

लठिया गांव स्थित विजय स्तंभ को सपरिवार देखने पहुंचे मऊ के जिलाधिकारी

ब्यूरो 01-08-2021

हमारे पोस्ट को करें:

  • Share on X (Opens in new window) X
  • Share on Facebook (Opens in new window) Facebook
  • Share on LinkedIn (Opens in new window) LinkedIn
  • Share on Tumblr (Opens in new window) Tumblr
  • Share on Pinterest (Opens in new window) Pinterest
  • Share on WhatsApp (Opens in new window) WhatsApp
IMG-20210801-WA0051

जमानियां। प्राचीन काल के गरिमामयी अवशेष को सहेजे शाहपुर लठिया गांव स्थित विजय स्तंभ को देखने के लिए विदेशी पर्यटक आते रहते है। रविवार को इस विजय स्तंभ को देखने के लिए मऊ के जिलाधिकारी अपने परिवार के साथ पहुंचे।
इस दौरान उन्होंने पुरातत्व विभाग द्वारा लगाये गये बोर्ड को पढ़ा और पूरे परिसर को घूम कर देखा। परिसर में बड़े बड़े घास उग गये है। बारिस का मौसम होने के वजह से कुछ जगहों पर कीचड़ भी था। लेकिन जिलाधिकारी अमित सिंह बंसल ने धैर के साथ पूरे परिसर को देखा और यहां के इतिहास को समझा। ज्ञात हो कि सरकार और जनप्रतिनिधियों के उदासीनता के चलते यह स्तंभ अपना अस्तित्व खोता जा रहा है। अगर सरकार इस पर ध्यान दे तो आधुनिक दौर में यह क्षेत्र पर्यटन का प्रमुख स्थल में शुमार हो सकता है। पर्यटन स्थल बनने से क्षेत्र में रोजगार और आय का साधन में भी बढ़ोतरी होगी। जिलाधिकारी अपने परिवार के साथ उपेक्षित विजय स्तंभ देखने के बाद लोक निर्माण विभाग के निरीक्षण भवन पहुंचे। जहां उन्होंने पूरे परिवार के साथ कुछ समय बिताया और फिर वे गंतव्य के लिए रवाना हो गये। इस दौरान नायब तहसीलदार चंद्रशेखर ने उनकी अगवानी की।

संबंधित समाचार

Post navigation

Previous: तेज आंधी के चलते अनियंत्रित हुई वाहन नहर में जा गिरी
Next: ओमप्रकाश गुप्ता के उत्तर प्रदेश पिछड़ा मोर्चा के प्रदेश कोषाध्यक्ष चुने जाने तदोपरांत प्रथम आगमन पर किया गया भव्य अभिवादन

हो सकता है आप चूक गए हों

CSF-Logo-500x280

व्यापारी संवाद कार्यक्रम में जीएसटी के नए प्रावधानों और समस्याओं पर हुई चर्चा

ब्यूरो 23-07-2026
CSF-Logo-500x280

निपुण भारत मिशन की सफलता के लिए नैतिक शिक्षा, स्मार्ट क्लास और नियमित मूल्यांकन पर जोर

ब्यूरो 23-07-2026
15c39da7-634b-4f39-8fd1-53045a42107c

125 स्कूलों के बीच एस.एस. देव पब्लिक स्कूल ने जीता रजत पदक

ब्यूरो 23-07-2026
26ad5e22-d7d6-4b79-a629-325b3cfe8430

दीक्षोत्सव से पूर्व हिंदू पीजी कॉलेज में पुस्तक समीक्षा प्रतियोगिता सम्पन्न

ब्यूरो 22-07-2026
Copyright © All rights reserved. | MoreNews by AF themes.