जमानियाँ। स्थानीय कोतवाली पुलिस ने 24 घंटे के अन्दर ही रविवार की सुबह करीब 5:10 बजे नगर क्षेत्र स्थित पाण्डेय मोड़ तिराहा के पास से बलात्कार के एक वांछित अभियुक्त को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया।
अपराध एवं अपराधियों पर अंकुश लगाने हेतु कोतवाली पुलिस क्षेत्र में भ्रमणशील थी। मुखबिरी सूचना के आधार पर पुलिस ने 24 घंटे के अन्दर ही नगर स्थित पाण्डेय मोड़ तिराहे के पास से मु0अ0सं0 302/2021 धारा 376, 506 आईपीसी के वांछित अभियुक्त कृष्ण प्रताप उर्फ गुड्डन यादव पुत्र स्व0 रामनगीना यादव निवासी ग्राम रामपुर उर्फ सलेमपुर को गिरफ्तार कर लिया। गिरफ्तार अभियुक्त से पूछताछ कर जेल भेज दिया गया। गिरफ्तार करने वाली टीम में कोतवाली प्रभारी निरीक्षक सम्पूर्णानन्द राय, का0 क्रान्ति सिंह, का0 प्रवीण कुमार आदि मौजूद रहे।