Skip to content
City Super Fast News

City Super Fast News

Your Voice…

Primary Menu

देशी तमन्चा व दो जिन्दा कारतूस के साथ एक शातिर गिरफ्तार

ब्यूरो 12-10-2021

हमारे पोस्ट को करें:

  • Share on X (Opens in new window) X
  • Share on Facebook (Opens in new window) Facebook
  • Share on LinkedIn (Opens in new window) LinkedIn
  • Share on Tumblr (Opens in new window) Tumblr
  • Share on Pinterest (Opens in new window) Pinterest
  • Share on WhatsApp (Opens in new window) WhatsApp
IMG-20211012-WA0004

जमानियाँ। स्थानीय कोतवाली पुलिस ने मंगलवार की रात्री करीब 2.35 बजे स्टेशन बाजार के पास से एक शातिर अभियुक्त को देशी तमन्चा व दो जिन्दा कारतूस के साथ गिरफ्तार कर जेल भेज दिया।

पुलिस अधीक्षक के द्वारा अपराध एवं अपराधियों के खिलाफ चलाये जा रहे अभियान के अन्तर्गत अपर पुलिस अधीक्षक ग्रामीण के कुशल निर्देशन में व क्षेत्राधिकारी के मार्ग दर्शन में मंगलवार को प्रभारी निरीक्षक सम्पूर्णानन्द राय व चौकी प्रभारी जमानियां रेलवे स्टेशन उ0नि0 अमित कुमार पाण्डेय रात्रि गश्त व देखभाल क्षेत्र व चेकिंग संदिग्ध वाहन व व्यक्ति मे मामूर थे कि मुखबिरी सूचना के आधार पर जमानियां रेलवे स्टेशन दक्षिणी परिसर के बाहर प्रशान्तनगर कालोनी की तरफ जाने वाले रास्ते पर समय करीब 02.35 बजे शातिर अभियुक्त छोटू पुत्र रसूल निवासी ग्राम पटखौलिया को एक अदद देशी तमन्चा 315 बोर व 02 अदद जिन्दा कारतूस 315 बोर के साथ गिरफ्तार किया गया। प्रभारी निरीक्षक ने बताया शातिर अभियुक्त छोटू उपरोक्त पूर्व में कई प्रकार के अपराध में शामिल रहा है तथा जेल भी जा चुका है। अभियुक्त छोटू उपरोक्त को गिरफ्तार कर जेल भेजा गया। गिरफ्तार करने टीम में प्रभारी निरीक्षक सम्पूर्णानन्द राय, उ0नि0 अमित कुमार पाण्डेय, का0 क्रान्ति सिंह पटेल, का० प्रवीण कुमार, का0 आनन्द राही, का0 मनीष कुमार तिवारी आदि मौजूद रहे।

संबंधित समाचार

Post navigation

Previous: एनसीसी भर्ती परीक्षा 25 अक्टूबर को
Next: पूरे दिन दर्शन पूजन के लिए श्रद्धालुओं का लगा रहा तांता

हो सकता है आप चूक गए हों

CSF-Logo-500x280

चार वर्षीय मासूम की हत्या के दोषी को मृत्युदंड, अदालत ने लगाया 50 हजार रुपये का जुर्माना

ब्यूरो 11-06-2026
8ef6d3fd-9f62-4820-bb76-1a91448c6120

मई में 41 आपराधिक वादों का निस्तारण, 13 मामलों में हुई सजा

ब्यूरो 11-06-2026
4c822df6-3a25-4398-94fe-8f309aa71771

दहेज उत्पीड़न मामले में वांछित दंपती गिरफ्तार

ब्यूरो 11-06-2026
CSF-Logo-500x280

ऑपरेशन कन्विक्शन: पॉक्सो एक्ट के दोषी को 10 वर्ष के कठोर कारावास की सजा

ब्यूरो 09-06-2026
Copyright © All rights reserved. | MoreNews by AF themes.