Skip to content
City Super Fast News

City Super Fast News

Your Voice…

Primary Menu

दहेज उत्पीड़न मामले में वांछित दंपती गिरफ्तार

ब्यूरो 11-06-2026

हमारे पोस्ट को करें:

  • Share on X (Opens in new window) X
  • Share on Facebook (Opens in new window) Facebook
  • Share on LinkedIn (Opens in new window) LinkedIn
  • Share on Tumblr (Opens in new window) Tumblr
  • Share on Pinterest (Opens in new window) Pinterest
  • Share on WhatsApp (Opens in new window) WhatsApp
4c822df6-3a25-4398-94fe-8f309aa71771

गाजीपुर। भुड़कुड़ा थाना पुलिस ने दहेज उत्पीड़न से जुड़े एक मामले में वांछित पति-पत्नी को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने दोनों आरोपितों को उनके घर के पास से पकड़कर आगे की विधिक कार्रवाई शुरू कर दी है।

पुलिस के अनुसार थाना भुड़कुड़ा में दर्ज मुकदमा संख्या 139/2026, धारा 80(2), 85 बीएनएस एवं 3/4 दहेज प्रतिषेध अधिनियम से संबंधित मामले में वांछित अभियुक्त कल्पनाथ कश्यप (70 वर्ष) पुत्र स्वर्गीय संत प्रसाद तथा उनकी पत्नी मनोरमा देवी (68 वर्ष) निवासी ग्राम अलीपुर मंदरा, थाना भुड़कुड़ा को बुधवार को गिरफ्तार किया गया।अपराध एवं अपराधियों के विरुद्ध चलाए जा रहे अभियान के तहत उपनिरीक्षक प्रमोद कुमार सिंह ने पुलिस टीम के साथ कार्रवाई करते हुए दोनों आरोपितों को उनके आवास के निकट से हिरासत में लिया। गिरफ्तारी के बाद पुलिस ने आवश्यक विधिक प्रक्रिया शुरू कर दी है। पुलिस अधिकारियों ने बताया कि मामले में आगे की कार्रवाई नियमानुसार की जा रही है। गिरफ्तारी करने वाली टीम में उपनिरीक्षक प्रमोद कुमार सिंह एवं थाना भुड़कुड़ा की पुलिस टीम शामिल रही।

संबंधित समाचार

Post navigation

Previous: ऑपरेशन कन्विक्शन: पॉक्सो एक्ट के दोषी को 10 वर्ष के कठोर कारावास की सजा
Next: मई में 41 आपराधिक वादों का निस्तारण, 13 मामलों में हुई सजा

हो सकता है आप चूक गए हों

17dd1c2b-188d-43dc-8835-78bdbce45562

दहेज हत्या के मामले में दो महिला अभियुक्त गिरफ्तार

ब्यूरो 03-08-2026
6d52e81a-c487-4770-a076-fd8289014981

मुठभेड़ में दो अंतरजनपदीय लुटेरे घायल, नगदी-जेवर व अवैध हथियार बरामद

ब्यूरो 02-08-2026
e3388134-a280-4470-8c36-277560e0f722

मिशन शक्ति फेज-5.0 के तहत जनपदभर में जागरूकता अभियान, एंटी रोमियो टीम रही सक्रिय

ब्यूरो 02-08-2026
2f38f931-a0fc-4f52-9c98-177fab715e65

हिंदू स्नातकोत्तर महाविद्यालय में ‘नशा मुक्त युवा-विकसित भारत’ अभियान के तहत दिलाई गई शपथ

ब्यूरो 02-08-2026
Copyright © All rights reserved. | MoreNews by AF themes.