Skip to content
City Super Fast News

City Super Fast News

Your Voice…

Primary Menu

नही थम रहा देवरिया में डायरिया का प्रकोप

संवाददाता 19-10-2021

हमारे पोस्ट को करें:

  • Share on X (Opens in new window) X
  • Share on Facebook (Opens in new window) Facebook
  • Share on LinkedIn (Opens in new window) LinkedIn
  • Share on Tumblr (Opens in new window) Tumblr
  • Share on Pinterest (Opens in new window) Pinterest
  • Share on WhatsApp (Opens in new window) WhatsApp
Feature Image 2021

जमानिया। क्षेत्र के ग्राम देवरिया में डायरिया का कहर थमने का नाम नही ले रहा है। हर रोज मरीजो की संख्या बढ़ती जार ही है। मरीजो का आंकड़ा लगभग दो सौ के करीब पहुंच रहा है। ग्राम देवरिया के साथ साथ पाहसैयदराजा और सब्बलपुर खुर्द में भी डायरिया अपना पैर पसार रहा है।

स्वास्थ्य विभाग की तरफ से हर कार्यवाही अभी तक नाकाफी साबित हो रही है। क्योंकि डायरिया कंट्रोल नही हो रहा है। एसडीएम भरत भार्गव के नेतृत्व में डॉक्टरों की टीम देवरिया पहुंच कर पानी की जांच की। एसडीएम ने बताया कि अभी गांव में पानी का टीडीएस जांच के लिए प्रयोग शाला के लिए भेज दिया गया है। रिपोर्ट आने के बाद ही पानी प्रदूषित होने का पता चलेगा।
स्वास्थ्य विभाग पँचायत भवन पर कैम्प लगा कर कार्य कर रही है। मगर डायरिया के प्रकोप को रोकने के लिये स्वास्थ्य टीम गांव में घर घर पहुंच लोगों को इससे बचने के उपाय बताए और प्राथमिक दवाईयां ओआरएस आदि वितरित करे तो सफलता मिल सकती है। एक जगह कैम्पिंग करने से सभी पिड़ित लोग वहां नही पहुंच पा रहे है। डायरिया के बढ़ते प्रकोप को देख स्वास्थ्य विभाग को एक अस्थायी हॉस्पिटल बनाने की जरूरत है। ताकि यथाशीघ्र डायरिया पर काबू पाया जा सके। ग्राम पंचायत की स्वास्थ्य समिति को भी आगे बढ़कर काम करना होगा। मगर ग्राम सभा की स्वास्थ्य समितियां सिर्फ कागज में कार्य कर रही है अगर धरातल पर काम होता तो गांव की स्थिति वास्तव में बदल जायेगी। ग्रामीणों ने इसके बाबत मुख्य चिकित्सा अधिकारी से बात कर स्थित से अवगत कराया तो उन्होंने कहा कि मैं अपनी टीम को और तेज गति से काम करने के लिए सचेष्ट कर दिया हूँ।

संबंधित समाचार

Post navigation

Previous: ग्रामीणों का आमरण अनशन शुरू
Next: अर्ह युवा मतदाता फार्म-6 भरकर मतदाता सूची में जुड़वा सकते है अपना नाम-डीएम

हो सकता है आप चूक गए हों

CSF-Logo-500x280

चार वर्षीय मासूम की हत्या के दोषी को मृत्युदंड, अदालत ने लगाया 50 हजार रुपये का जुर्माना

ब्यूरो 11-06-2026
8ef6d3fd-9f62-4820-bb76-1a91448c6120

मई में 41 आपराधिक वादों का निस्तारण, 13 मामलों में हुई सजा

ब्यूरो 11-06-2026
4c822df6-3a25-4398-94fe-8f309aa71771

दहेज उत्पीड़न मामले में वांछित दंपती गिरफ्तार

ब्यूरो 11-06-2026
CSF-Logo-500x280

ऑपरेशन कन्विक्शन: पॉक्सो एक्ट के दोषी को 10 वर्ष के कठोर कारावास की सजा

ब्यूरो 09-06-2026
Copyright © All rights reserved. | MoreNews by AF themes.