Skip to content
City Super Fast News

City Super Fast News

Your Voice…

Primary Menu

विशेष संचारी रोग नियंत्रण अभियान के तृतीय चरण का हुआ उद्घाटन

ब्यूरो 19-10-2021

हमारे पोस्ट को करें:

  • Share on X (Opens in new window) X
  • Share on Facebook (Opens in new window) Facebook
  • Share on LinkedIn (Opens in new window) LinkedIn
  • Share on Tumblr (Opens in new window) Tumblr
  • Share on Pinterest (Opens in new window) Pinterest
  • Share on WhatsApp (Opens in new window) WhatsApp
IMG-20211019-WA0012~2

गाजीपुर। विशेष संचारी रोग नियंत्रण अभियान के तृतीय चरण का उद्घाटन मंगलवार को पूर्वाह्न 11ः00 बजे जिला चिकित्सालय गोराबाजार परिसर से मुख्य विकास अधिकारी श्रीप्रकाश गुप्ता एवं मुख्य चिकित्साधिकारी डा0 हरगोविन्द सिंह ने आशा/आगनबाडी रैली, फॉगिंग, सेनेटाईजेशन, एण्टीलार्वा छिड़काव वाहनांे को हरी झण्डी दिखाकर रवाना किया जायेगा।
कार्यक्रम में मुख्य अतिथि मुख्य विकास अधिकारी ने आशा, आंगनवाड़ी कार्यकत्रियों, स्वास्थ्य कर्मियों को सम्बोधित करते हुए कहा कि आज हम लोग यहां संचारी रोग नियंत्रण अभियान जो जनपद में 19 अक्टूबर से 17 नवम्बर 2021 तक चलेगा के तृतीय चरण का शुभारम्भ करने के लिए उपस्थित हुए है। इस के साथ ही दस्तक अभियान भी चलाया जायेगा। यह अभियान प्रत्येक वर्ष चलता है। इस हेतु इस अभियान के तहत स्वास्थ्य विभाग एंव अन्य सहयोगी विभाग, आशा, आगनवाड़ी कार्यकत्रियों के माध्यम से शहरी/ग्रामीण क्षेत्रो के लोगो को घर-घर जाकर प्रचार-प्रसार के माध्यम से बिमारियों के रोकथाम के लिए जागरूक किया जायेगा जिससे संचारी रोगो से लोगो को ग्रसित होने से बचाया जा सकेगा। उन्होने साफ-सफाई पर बेहद ध्यान देने को कहा।
उन्होने कहा कि दस्तक अभियान जो दिनांक 19 अक्टूबर से 01 नवम्बर 2021 तक जनपद में चलाया जायेगा। ऐसे में जे0ई0, ए0ई0एस0 तथा अन्य संचारी व विषाणु जनित रोगो के दृष्टिगत किसी प्रकार की लापरवाही कत्तई न बरती जाये। उन्होने कहा कि सभी विभाग मिलकर इंसफेलाईटिस, मलेरिया,डेंगू,चिकनगुनियां, कालाजार,डायरिया आदि संचारी रोगो से जुडे़ आशंकाओ को देखते हुए अन्तर्विभागीय समन्वय स्थापित करते हुए युद्ध स्तर पर लगकर इस अभियान को सफल बनायेगंे तथा बनाये गये माइक्रोप्लान के तहत अपने-अपने कार्याे को मूर्त रूप प्रदान करेगे। इस अभियान में स्वास्थ्य विभाग एंव उसके साथ अन्य विभागो के द्वारा समन्वय स्थापित कर गॉव-गॉव मे लोगो को बिमारियों के बारे मे जागरूक किया जायगा और उन्हे दवाएॅ मुहैया करायी जायेगी तथा अन्य रोगो से ग्रसित जरूरतमंदो को भी चिन्हित करते हुए उन्हे इलाज की सुविधा उपलब्ध कराई जायेगी। जनपद के शहरी/ग्रामीण क्षेत्रो में नगर पालिका एंव नगर पंचायत विभाग द्वारा साफ-सफाई,सैनिटाईजेशन, एण्टीलार्वा का छिड़काव, पीने के पानी में क्लोरीन की गोली का प्रयोग के साथ नालियो/नालो की सफाई, हैण्ड पंपो का चिन्हिकरण, झाड़ियो की कटाई, पशुओ एवं सुअर बाड़े के स्थानो पर साफ-सफाई एंव कीटनाशक दवाओ का छि़ड़काव किया जायेगा। स्वच्छता,सैनिटाईजेशन,तथा फागिंग का विशेष कार्यक्रम जनपद मे संचालित रहेगा तथा शनिवार एंव रविवार को साप्ताहिक लाकडाउन में साफ-सफाई एंव सैनिटाईजेशन के विशेष कार्यक्रम आयोजित किये जायेगे। तालाब व नालियों में एण्टीलार्वा का छिड़काव तथा कूड़े का निस्तारण ठीक ढंग से किया जायंे। उन्होने कहा कि दस्तक अभियान में निगरानी समिति अपने-अपने क्षेत्रो की आशा एवं आगनवाड़ी कार्यकत्री को पूर्ण सहयोग प्रदान करेगी।
मुख्य चिकित्साधिकारी ने कहा कि स्वच्छता प्रत्येक जनमानस के लिए बेहद आवश्यक है। इसके लिए जागरूकता बेहद जरूरी है। संचारी रोग नियंत्रण अभियान के तहत हमारी आशा, आगनवाड़ी बहने शहरी एवं ग्रामीण क्षेत्रो के प्रत्येक परिवारो मे ंजाकर उन्हे जागरूक करेगीे तथा उनके स्वास्थ की जानकारी लेते हुए रोग से ग्रसित लोगों को दवाएॅ उपलब्ध कराते हुए जरूरत पड़ने पर उन्हे अस्पताल मे भी भर्ती करायेगी। इस अवसर पर समस्त समन्वयक विभाग के अधिकारी, आशा, आगड़वाडी कार्यकत्रि, स्वास्थ्य कर्मी उपस्थित थे। कार्यक्रम में मुख्य चिकित्साधिकारी ने उपस्थित अतिथियों का आभार व्यक्त किया। कार्यक्रम का संचालन अपर मुख्य चिकित्साधिकारी डी पी सिंन्हा ने कियां ।

संबंधित समाचार

Post navigation

Previous: विजयी खिलाड़ियों को दिया गया प्रमाण-पत्र एवं पुरस्कार
Next: ट्रेन की चपेट में आने से युवक की हुई मौत

हो सकता है आप चूक गए हों

CSF-Logo-500x280

चार वर्षीय मासूम की हत्या के दोषी को मृत्युदंड, अदालत ने लगाया 50 हजार रुपये का जुर्माना

ब्यूरो 11-06-2026
8ef6d3fd-9f62-4820-bb76-1a91448c6120

मई में 41 आपराधिक वादों का निस्तारण, 13 मामलों में हुई सजा

ब्यूरो 11-06-2026
4c822df6-3a25-4398-94fe-8f309aa71771

दहेज उत्पीड़न मामले में वांछित दंपती गिरफ्तार

ब्यूरो 11-06-2026
CSF-Logo-500x280

ऑपरेशन कन्विक्शन: पॉक्सो एक्ट के दोषी को 10 वर्ष के कठोर कारावास की सजा

ब्यूरो 09-06-2026
Copyright © All rights reserved. | MoreNews by AF themes.