Skip to content
City Super Fast News

City Super Fast News

Your Voice…

Primary Menu

विपक्ष जनता को कर रहा गुमराह-मनीष सिंह बिट्टू

संवाददाता 26-10-2021

हमारे पोस्ट को करें:

  • Share on X (Opens in new window) X
  • Share on Facebook (Opens in new window) Facebook
  • Share on LinkedIn (Opens in new window) LinkedIn
  • Share on Tumblr (Opens in new window) Tumblr
  • Share on Pinterest (Opens in new window) Pinterest
  • Share on WhatsApp (Opens in new window) WhatsApp
IMG-20211026-WA0009~2

गहमर(गाजीपुर)। क्षेत्र के अमौर गांव में मंगलवार को किसान चौपाल का आयोजन किया गया जिसमें किसानों को सरकार द्वारा दिए जा रहे लाभ एवं महत्वपूर्ण योजनाओं पर विस्तार से प्रकाश डाला गया।

किसानों को संबोधित करते हुए पूर्व जिला पंचायत सदस्य मनीष सिंह बिट्टू ने कहा कि वर्तमान में केंद्र तथा राज्य की सरकार किसानों के हितों को ध्यान में रखते हुए तरह-तरह की योजनाएं चलाकर किसानों को समृद्ध एवं स्वावलंबी बनाने का प्रयास कर रही है। प्रदेश की योगी सरकार ने किसानों के 36 हजार करोड़ का लोन माफ किया तथा किसान सम्मान निधि योजना के तहत साल में ₹6000 की धनराशि सीधे किसानों के खाते में पहुंचाने का प्रबंध किया। समाजवादी पार्टी की सरकार ने 90000 गन्ना किसानों का भुगतान किया, जबकि वर्तमान की योगी सरकार ने 4 साल में ही 140000 का भुगतान किया। सरकार उनसे जानना चाहती है कि आज विपक्ष के लोग किसान बिल को लेकर तरह तरह की अफवाह फैला रहे हैं। सरकार उनसे यह जानना चाहती है कि वह बताएं की किसान बिल में कहां खामी है और अगर है तो सरकार उसे सुधारने के लिए तैयार है। विपक्ष केवल जनता को गुमराह करने का काम कर रहा है तथा विकास में रोड़ा पैदा कर रहा है।
इस चौपाल में मनीष सिंह बिट्टू के अलावा क्षेत्र के प्रसिद्ध किसान रंग बहादुर सिंह, प्रहलाद जी, दीपक सिंह, अभिजीत सिंह, सुमन प्रजापति, गोलू उपाध्याय, ईशान उपाध्याय, अमन सिंह, संतोष सिंह आदि लोग मौजूद रहे।

संबंधित समाचार

Post navigation

Previous: कांग्रेस का प्रशिक्षण से पराक्रम कार्यक्रम हुआ संपन्न
Next: “हाय रे बेरोजगारी” नामक नाटक का हुआ मंचन

हो सकता है आप चूक गए हों

2c9a6c9a-dd8e-4066-9340-9d97770f8e6e

सीएम डैशबोर्ड समीक्षा बैठक में जिलाधिकारी ने विभागीय प्रगति तेज करने के दिए निर्देश

ब्यूरो 18-06-2026
CSF-Logo-500x280

मेजर ध्यानचंद खेल विश्वविद्यालय में विभिन्न पाठ्यक्रमों के लिए प्रवेश प्रक्रिया शुरू

ब्यूरो 18-06-2026
45c800f4-5c0b-4401-b646-4d83a6db262b

गाजीपुर में तीन दिवसीय विकास प्रदर्शनी का शुभारंभ, जनकल्याणकारी योजनाओं और उपलब्धियों का प्रदर्शन

ब्यूरो 18-06-2026
90bd4faf-fc75-4db3-9bfd-192fe00300d8

विकास प्रदर्शनी एवं मेले में गाजीपुर पुलिस के स्टॉल बने आकर्षण का केंद्र

ब्यूरो 18-06-2026
Copyright © All rights reserved. | MoreNews by AF themes.