Skip to content
City Super Fast News

City Super Fast News

Your Voice…

Primary Menu

मेजर ध्यानचंद खेल विश्वविद्यालय में विभिन्न पाठ्यक्रमों के लिए प्रवेश प्रक्रिया शुरू

ब्यूरो 18-06-2026

हमारे पोस्ट को करें:

  • Share on X (Opens in new window) X
  • Share on Facebook (Opens in new window) Facebook
  • Share on LinkedIn (Opens in new window) LinkedIn
  • Share on Tumblr (Opens in new window) Tumblr
  • Share on Pinterest (Opens in new window) Pinterest
  • Share on WhatsApp (Opens in new window) WhatsApp
CSF-Logo-500x280

गाजीपुर। खेल निदेशालय उत्तर प्रदेश, लखनऊ के निर्देशानुसार मेजर ध्यानचंद खेल विश्वविद्यालय द्वारा शैक्षणिक सत्र 2026-27 के लिए विभिन्न पाठ्यक्रमों में प्रवेश हेतु ऑनलाइन आवेदन प्रक्रिया शुरू कर दी गई है। विश्वविद्यालय की आधिकारिक वेबसाइट पर प्रवेश के लिए आवेदन आमंत्रित किए गए हैं। इच्छुक अभ्यर्थी विश्वविद्यालय की वेबसाइट पर जाकर निर्धारित प्रक्रिया के अनुसार ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं। विश्वविद्यालय में निम्नलिखित पाठ्यक्रमों में प्रवेश दिया जाएगा—

  • बी.पी.ई.एस. (Bachelor of Physical Education and Sports)
  • बी.एससी. योगा
  • एम.एससी. योगा
  • पीजी डिप्लोमा इन स्पोर्ट्स जर्नलिज्म एंड मास कम्युनिकेशन
  • पीजी डिप्लोमा इन स्पोर्ट्स कोचिंग
    (एथलेटिक्स, बैडमिंटन, बॉक्सिंग, इक्वेस्ट्रियन, हॉकी, कबड्डी, कुश्ती एवं योग)

खेल विभाग ने जनपद गाजीपुर के योग्य एवं प्रतिभाशाली छात्र-छात्राओं तथा खिलाड़ियों से इन विशेष पाठ्यक्रमों में अधिक से अधिक संख्या में आवेदन करने की अपील की है, ताकि वे खेल शिक्षा और खेल प्रबंधन के क्षेत्र में अपना भविष्य संवार सकें। अधिक जानकारी, पात्रता, प्रवेश प्रक्रिया एवं अन्य दिशा-निर्देशों के लिए विश्वविद्यालय की आधिकारिक वेबसाइट पर उपलब्ध प्रॉस्पेक्टस का अवलोकन किया जा सकता है।

संबंधित समाचार

Post navigation

Previous: गाजीपुर में तीन दिवसीय विकास प्रदर्शनी का शुभारंभ, जनकल्याणकारी योजनाओं और उपलब्धियों का प्रदर्शन
Next: सीएम डैशबोर्ड समीक्षा बैठक में जिलाधिकारी ने विभागीय प्रगति तेज करने के दिए निर्देश

हो सकता है आप चूक गए हों

2c9a6c9a-dd8e-4066-9340-9d97770f8e6e

सीएम डैशबोर्ड समीक्षा बैठक में जिलाधिकारी ने विभागीय प्रगति तेज करने के दिए निर्देश

ब्यूरो 18-06-2026
CSF-Logo-500x280

मेजर ध्यानचंद खेल विश्वविद्यालय में विभिन्न पाठ्यक्रमों के लिए प्रवेश प्रक्रिया शुरू

ब्यूरो 18-06-2026
45c800f4-5c0b-4401-b646-4d83a6db262b

गाजीपुर में तीन दिवसीय विकास प्रदर्शनी का शुभारंभ, जनकल्याणकारी योजनाओं और उपलब्धियों का प्रदर्शन

ब्यूरो 18-06-2026
90bd4faf-fc75-4db3-9bfd-192fe00300d8

विकास प्रदर्शनी एवं मेले में गाजीपुर पुलिस के स्टॉल बने आकर्षण का केंद्र

ब्यूरो 18-06-2026
Copyright © All rights reserved. | MoreNews by AF themes.