Skip to content
City Super Fast News

City Super Fast News

Your Voice…

Primary Menu

गाजीपुर में तीन दिवसीय विकास प्रदर्शनी का शुभारंभ, जनकल्याणकारी योजनाओं और उपलब्धियों का प्रदर्शन

ब्यूरो 18-06-2026

हमारे पोस्ट को करें:

  • Share on X (Opens in new window) X
  • Share on Facebook (Opens in new window) Facebook
  • Share on LinkedIn (Opens in new window) LinkedIn
  • Share on Tumblr (Opens in new window) Tumblr
  • Share on Pinterest (Opens in new window) Pinterest
  • Share on WhatsApp (Opens in new window) WhatsApp
45c800f4-5c0b-4401-b646-4d83a6db262b

गाजीपुर। केंद्र सरकार के सेवा, सुशासन एवं जनकल्याण के 12 वर्ष पूर्ण होने के उपलक्ष्य में चल रहे समेकित जनकल्याण एवं जनजागरूकता अभियान के अंतर्गत रायफल क्लब परिसर में आयोजित तीन दिवसीय विकास प्रदर्शनी का शुभारंभ गुरुवार को भाजपा के राष्ट्रीय महामंत्री अरुण सिंह ने फीता काटकर किया। प्रदर्शनी का आयोजन जिला प्रशासन एवं सूचना एवं जनसंपर्क विभाग, गाजीपुर द्वारा 18 से 20 जून तक किया जा रहा है।

उद्घाटन समारोह में राज्यसभा सांसद डॉ. संगीता बलवंत, विधान परिषद सदस्य विशाल सिंह चंचल, भाजपा जिलाध्यक्ष ओमप्रकाश राय, नगर पालिका अध्यक्ष सरिता अग्रवाल, जिलाधिकारी अनुपम शुक्ला, पुलिस अधीक्षक डॉ. ईरज राजा, मुख्य विकास अधिकारी आलोक प्रसाद, जिला सूचना अधिकारी राकेश कुमार सहित जनप्रतिनिधि एवं अधिकारी उपस्थित रहे। इस अवसर पर राष्ट्रीय महामंत्री ने प्रदर्शनी का अवलोकन कर विभिन्न विभागों की योजनाओं एवं उपलब्धियों की जानकारी ली। उन्होंने मुख्यमंत्री बाल सेवा योजना (कोविड) के अंतर्गत पांच लाभार्थियों को लैपटॉप वितरित किए तथा गर्भवती महिलाओं की गोद भराई की रस्म भी संपन्न कराई। प्रदर्शनी में केंद्र एवं उत्तर प्रदेश सरकार की पिछले 12 वर्षों की प्रमुख उपलब्धियों, जनकल्याणकारी योजनाओं और विकास कार्यों को आकर्षक ढंग से प्रदर्शित किया गया है। इसमें युवाओं, महिलाओं, किसानों, गरीबों एवं वंचित वर्गों के लिए संचालित योजनाओं के साथ-साथ एक्सप्रेस-वे, औद्योगिक कॉरिडोर, डिजिटल गवर्नेंस, हरित ऊर्जा, तकनीकी विकास तथा ग्रामीण अर्थव्यवस्था से जुड़े कार्यों को प्रमुखता से स्थान दिया गया है।

प्रदर्शनी में अयोध्या स्थित श्रीराम जन्मभूमि मंदिर, वाराणसी के श्रीकाशी विश्वनाथ धाम और प्रयागराज महाकुंभ सहित विभिन्न धार्मिक एवं सांस्कृतिक स्थलों के पुनर्विकास कार्यों को भी दर्शाया गया है। महिला सुरक्षा, पुलिस आधुनिकीकरण और विकसित उत्तर प्रदेश-2047 विजन से संबंधित जानकारियां भी आकर्षण का केंद्र बनी हुई हैं। सूचना विभाग द्वारा लगाई गई चित्र प्रदर्शनी को भी आगंतुकों ने खूब सराहा। वहीं प्रधानमंत्री एवं मुख्यमंत्री के कटआउट के साथ बनाए गए सेल्फी प्वाइंट लोगों के बीच विशेष आकर्षण का केंद्र बने हुए हैं। प्रदर्शनी में खादी एवं ग्रामोद्योग, उद्योग, स्वास्थ्य, कृषि, समाज कल्याण, वन, मत्स्य, पशुपालन, पुलिस, डाक, आपदा प्रबंधन तथा राष्ट्रीय ग्रामीण आजीविका मिशन सहित विभिन्न विभागों द्वारा स्टॉल लगाए गए हैं। इन स्टॉलों पर आमजन को योजनाओं की जानकारी देने के साथ पात्र लाभार्थियों को योजनाओं से जोड़ने का कार्य भी किया जा रहा है। संस्कृति विभाग के पंजीकृत कलाकारों द्वारा लोकगीत, लोकनृत्य एवं सांस्कृतिक कार्यक्रमों की प्रस्तुति भी की जा रही है, जो दर्शकों को आकर्षित कर रही है। राष्ट्रीय महामंत्री अरुण सिंह ने कहा कि केंद्र एवं प्रदेश सरकार समाज के प्रत्येक वर्ग के कल्याण और समग्र विकास के लिए निरंतर कार्य कर रही है। विकास प्रदर्शनी सरकार की योजनाओं और उपलब्धियों को जन-जन तक पहुंचाने का प्रभावी माध्यम है। उन्होंने लोगों से प्रदर्शनी का अवलोकन कर योजनाओं का लाभ लेने का आह्वान किया। जिलाधिकारी अनुपम शुक्ला ने भी जनपदवासियों से अधिक से अधिक संख्या में प्रदर्शनी में पहुंचकर विभिन्न विभागों की योजनाओं की जानकारी प्राप्त करने और उनका लाभ उठाने की अपील की। जिला सूचना अधिकारी राकेश कुमार ने बताया कि विकास प्रदर्शनी 20 जून 2026 तक प्रतिदिन प्रातः 10 बजे से सायं 5 बजे तक आमजन के लिए खुली रहेगी।

संबंधित समाचार

Post navigation

Previous: विकास प्रदर्शनी एवं मेले में गाजीपुर पुलिस के स्टॉल बने आकर्षण का केंद्र
Next: मेजर ध्यानचंद खेल विश्वविद्यालय में विभिन्न पाठ्यक्रमों के लिए प्रवेश प्रक्रिया शुरू

हो सकता है आप चूक गए हों

842377d4-c20b-403f-8e02-5e5f5777bccf

फल की अस्थायी दुकान में भीषण आग, दमकल की मशक्कत से पाया गया काबू

ब्यूरो 01-08-2026
6b4f0028-976c-4565-a5f3-053d21733a47

संपूर्ण समाधान दिवस में 49 शिकायतें, पांच का मौके पर निस्तारण

ब्यूरो 01-08-2026
6d80277d-523e-49ed-bdda-c521d23736dc

लेखपाल संघ ने लंबित मांगों को लेकर तहसीलदार को सौंपा ज्ञापन, 5 अगस्त से आंदोलन की चेतावनी

ब्यूरो 01-08-2026
a04e93cb-b3f8-4350-8344-e72ae2c81463

दहेज हत्या के मामले में वांछित अभियुक्त गिरफ्तार

ब्यूरो 01-08-2026
Copyright © All rights reserved. | MoreNews by AF themes.