Skip to content
City Super Fast News

City Super Fast News

Your Voice…

Primary Menu

जेईई एडवांस में सफलता प्राप्त कर अनुष्का ने रचा इतिहास

ब्यूरो 28-10-2021

हमारे पोस्ट को करें:

  • Share on X (Opens in new window) X
  • Share on Facebook (Opens in new window) Facebook
  • Share on LinkedIn (Opens in new window) LinkedIn
  • Share on Tumblr (Opens in new window) Tumblr
  • Share on Pinterest (Opens in new window) Pinterest
  • Share on WhatsApp (Opens in new window) WhatsApp
IMG-20211028-WA0014

जमानियां। होनहार बिरवान के होत चीकने पात वाली कहावत को चरितार्थ किया अनुष्का कुमारी ने। जेईई एडवांस के घोषित परिणाम में सेंट मेरिज स्कूल की इस छात्रा ने इतिहास रच दिया। बिना कोचिंग ट्यूशन के प्रथम प्रयास में यह सफलता मिलने पर स्कूल सहित शुभचिंतकों ने बधाई देते हुए उसके उज्ज्वल भविष्य की मंगलकामना की है।

एडवांस परीक्षा में इसे इंडिया कैटेगरी रैंक में 2806 वां स्थान प्राप्त हुआ है। ध्यातव्य है कि अनुष्का के पिता डॉ अरुण कुमार हिंदू स्नातकोत्तर महाविद्यालय जमानियां गाज़ीपुर में रसायन विज्ञान विभाग में एसोसिएट प्रोफेसर एवं अध्यक्ष के पद पर 2006 से सेवारत हैं और सुनीता देवी कुशल गृहिणी हैं। अनुष्का के दादा राजाराम शास्त्री  सेवानिवृत्त प्रधानाध्यापक हैं। छात्रा ने सेंट मैरी स्कूल में कक्षा 5 से कक्षा 12 वीं की शिक्षा संस्थागत छात्रा के रूप में अध्ययन करते हुए बिना किसी अतिरिक्त सहयोग के हासिल किया है। सफल छात्रा का पैतृक गांव जौनपुर जनपद का सुदनीपुर है वर्ष 2021की इंटरमीडिएट परीक्षा उत्तम अंकों के साथ उत्तीर्ण की है। उसने अपनी सफलता का श्रेय ईश्वर, अपने दादा दादी माता पिता एवं स्कूल की प्रधानाचार्य सिस्टर आरुल मनोज श्रीवास्तव रसायन विज्ञान दुष्यंत यादव भौतिकी अनुप प्रताप सिंह गणित प्रधानाध्यापिका अलफोंजो मैडम ज्ञानदेव यादव सर एवं स्कूल के समस्त गुरुजनों को देते हुए सभी से आजीवन आशीर्वाद की कामना की है। अनुष्का अपने छोटे भाई अभिषेक कुमार एवं छोटी बहन अंकिता कुमारी के सहकार को सफलता हेतु आवश्यक मानते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की है।
अनुष्का ने बताया कि मेरे पिता जी के महाविद्यालय के डॉ अखिलेश कुमार शर्मा शास्त्री सर एसोसिएट प्रोफेसर एवं अध्यक्ष हिंदी विषय मौखिकी विजिटिंग एग्जामिनर ने मुझे लक्ष्य निर्धारण उसे हासिल करने हेतु जो प्रेरणा दी थी उसका परिणाम आपके सामने है। अनुष्का कुमारी को जोसा (JOSAA) की ऑनलाइन काउंसलिंग में आईआईटी बी एच यू काशी हिंदू विश्वविद्यालय वाराणसी के बीटेक मैकेनिकल इंजीनियरिंग प्रोग्राम में प्रवेश मिला है।अपने से नीचे की कक्षाओं में अध्ययनरत शिक्षार्थियों के लिए अनुष्का ने कहा कि जीवन में सफलता के लिए अपने लक्ष्य का निर्धारण करते हुए लक्ष्य प्राप्ति के लिए लगन को आग्रही की भांति स्वाध्याय अध्ययन मनन एवं चिंतन रूपी परिश्रम से सफलता पाई जा सकती है। मृदुभाषी एवं बेहद संजीदा शिक्षक डॉ अरुण कुमार की बिटिया के इस शानदार पारी के लिए महाविद्यालय के पूर्व प्राचार्य शिक्षक श्री डॉ अनिल कुमार सिंह, प्रबन्धक लछिराम सिंह यादव, उप प्रबन्धक रविन्द्र नाथ यादव, प्राचार्य डॉ शरद कुमार, संस्कृत विभागाध्यक्ष डॉ विमला देवी, हिंदी विभागाध्यक्ष डॉ अखिलेश कुमार शर्मा शास्त्री, अंग्रेजी विभागाध्यक्ष डॉ राकेश कुमार सिंह, असिस्टेंट प्रोफेसर इतिहास डॉ संजय कुमार सिंह, प्रो बिपिन कुमार, लेखाकार सत्य प्रकाश सिंह, मनोज कुमार सिंह, प्रदीप कुमार सिंह, इंद्रभान सिंह, कमलेश प्रसाद आदि ने हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं संप्रेषित की है। सफलता से गदगद डॉ अखिलेश कुमार शर्मा शास्त्री ने महाविद्यालय परिवार में मिठाई बटवाया।

संबंधित समाचार

Post navigation

Previous: अधिशासी अभियंता संग सीएससी सेन्टर संचालकों की हुई बैठक
Next: श्रीराम कथा का आयोजन 1 नवम्बर से 3 नवम्बर तक

हो सकता है आप चूक गए हों

2c9a6c9a-dd8e-4066-9340-9d97770f8e6e

सीएम डैशबोर्ड समीक्षा बैठक में जिलाधिकारी ने विभागीय प्रगति तेज करने के दिए निर्देश

ब्यूरो 18-06-2026
CSF-Logo-500x280

मेजर ध्यानचंद खेल विश्वविद्यालय में विभिन्न पाठ्यक्रमों के लिए प्रवेश प्रक्रिया शुरू

ब्यूरो 18-06-2026
45c800f4-5c0b-4401-b646-4d83a6db262b

गाजीपुर में तीन दिवसीय विकास प्रदर्शनी का शुभारंभ, जनकल्याणकारी योजनाओं और उपलब्धियों का प्रदर्शन

ब्यूरो 18-06-2026
90bd4faf-fc75-4db3-9bfd-192fe00300d8

विकास प्रदर्शनी एवं मेले में गाजीपुर पुलिस के स्टॉल बने आकर्षण का केंद्र

ब्यूरो 18-06-2026
Copyright © All rights reserved. | MoreNews by AF themes.