Skip to content
City Super Fast News

City Super Fast News

Your Voice…

Primary Menu

जिलाधिकारी एवं पुलिस अधीक्षक ने रन फॉर यूनिटी कार्यक्रम का किया शुभारम्भ

ब्यूरो 31-10-2021

हमारे पोस्ट को करें:

  • Share on X (Opens in new window) X
  • Share on Facebook (Opens in new window) Facebook
  • Share on LinkedIn (Opens in new window) LinkedIn
  • Share on Tumblr (Opens in new window) Tumblr
  • Share on Pinterest (Opens in new window) Pinterest
  • Share on WhatsApp (Opens in new window) WhatsApp
IMG-20211031-WA0008

गाजीपुर। लौह पुरूष सरदार बल्लभ भाई पटेल के जन्म दिवस 31 अक्टूबर को ‘‘राष्ट्रीय अखण्डता दिवस‘‘ के रूप धूम-धाम से मनाया गया। नेहरू युवा केन्द्र गाजीपुर एवं पुलिस विभाग के संयुक्त तत्वावधान में राष्ट्रीय एकता दिवस के अन्तर्गत ‘‘रन फॉर यूनिटी का आयोजन किया गया।

इस अवसर पर पुलिस अधीक्षक रामबदन सिंह ने राष्ट्रीय एकता दिवस की सभी को शपथ दिलाई। तत्पश्चात प्रातः 08 बजे पुलिस लाईन से ‘‘रन फॉर यूनिटी कार्यक्रम का शुभारम्भ जिलाधिकारी एम पी सिंह एवं पुलिस अधीक्षक रामबदन सिंह ने हरी झण्डी दिखाकर रवाना किया। ‘‘रन फॉर यूनिटी दौड़ में पुलिस अधीक्षक, नेहरू युवा केन्द्र के वेलेन्टियर, महिला आरक्षी, सम्मिलित हुए जो पुलिस लाईन परिसर से शुरू होकर विकास भवन चौराहा होते हुए सिचाई विभाग, राईफल क्लब कलेक्ट्रेट होते हुए पुनः पुलिस लाईन पर आकर समाप्त हुआ। जिलाधिकारी ने लौह पुरूष सरदार बल्लभ भाई पटेल के जन्म दिवस पर समस्त जनपदवासियो को हार्दिक बधाई दी। उन्होने कहा सरदार बल्लभ भाई पटेल ने भारत राष्ट्र को एक सूत्र में पिरोने का प्रयत्न किये है उसी को यादगार को बनाने के लिए आज जनपद में यह कार्यक्रम का आयोजन किया गया है जिससे निश्चित तौर पर देश की एकता को मजबूती मिलेगी तथा देश के लोगो के दिलो मे एक राष्ट्र के प्रति जज्बा जगेगा। पुलिस अधीक्षक राम बदन सिंह ने कहा कि आज इस महान पर्व पर अपने कार्य क्षेत्र में जो संकल्प लिये है उसे अपने आचरण में केवल आज ही नही बल्कि पूरे जीवन तक आत्मसात करें तथा निर्भिक होकर ऐसा आचरण करें जो देश भक्ति एवं राष्ट्र निर्माण के काम आये।इस अवसर पर 10 विजेता प्रतिभागियों जिसमें प्रिती वर्मा प्रथम, अलका वर्मा द्वितीय, सर्मीला देवी तृतीय, को पुरस्कार से सम्मानित किया गया, शेष 07 प्रतिभागियों को सांत्वना पुरस्कार से सम्मानित किया गया। इस अवसर पर एस पी सिटी गोपी नाथ सोनी, एस पी ग्रामीण राजधारी चौरसिया, क्षेत्राधिकारी सदर ओजस्वी चावला, सी ओ लाईन गौरव कुमार, आर.आई.लाईन राजाराम यादव, नेहरू युवा केन्द्र के सुभाष प्रसाद एंव कर्मचारी उपस्थित थे।
इसी क्रम मे आज जिला सचिवालय में अपर जिलाधिकारी वि0रा0 अरूण कुमार सिंह ने सरदार बल्लभ भाई पटेल के चित्र पर माल्यार्पण कर उनके जीवन संघर्षाे एवं कार्याे के बारे में विस्तारपूर्वक जानकारी देते हुए उनके दिये गये मार्ग दर्शन पर चलने को कहा। इस अवसर पर कलेक्ट्रेट के कर्मचारी उपस्थित रहे।

 

संबंधित समाचार

Post navigation

Previous: राष्ट्रीय एकता दिवस के रूप में मनाया गया सरदार वल्लभ भाई पटेल का जन्मदिवस
Next: पाक्सो एक्ट के तहत पुलिस ने अभियुक्त को भेजा जेल

हो सकता है आप चूक गए हों

2c9a6c9a-dd8e-4066-9340-9d97770f8e6e

सीएम डैशबोर्ड समीक्षा बैठक में जिलाधिकारी ने विभागीय प्रगति तेज करने के दिए निर्देश

ब्यूरो 18-06-2026
CSF-Logo-500x280

मेजर ध्यानचंद खेल विश्वविद्यालय में विभिन्न पाठ्यक्रमों के लिए प्रवेश प्रक्रिया शुरू

ब्यूरो 18-06-2026
45c800f4-5c0b-4401-b646-4d83a6db262b

गाजीपुर में तीन दिवसीय विकास प्रदर्शनी का शुभारंभ, जनकल्याणकारी योजनाओं और उपलब्धियों का प्रदर्शन

ब्यूरो 18-06-2026
90bd4faf-fc75-4db3-9bfd-192fe00300d8

विकास प्रदर्शनी एवं मेले में गाजीपुर पुलिस के स्टॉल बने आकर्षण का केंद्र

ब्यूरो 18-06-2026
Copyright © All rights reserved. | MoreNews by AF themes.