Skip to content
City Super Fast News

City Super Fast News

Your Voice…

Primary Menu

डॉ संजीव सिंह ने हिंदू हिंदू पी जी कॉलेज के नए प्राचार्य के रूप में कार्यभार संभाला

ब्यूरो 02-11-2021

हमारे पोस्ट को करें:

  • Share on X (Opens in new window) X
  • Share on Facebook (Opens in new window) Facebook
  • Share on LinkedIn (Opens in new window) LinkedIn
  • Share on Tumblr (Opens in new window) Tumblr
  • Share on Pinterest (Opens in new window) Pinterest
  • Share on WhatsApp (Opens in new window) WhatsApp
IMG-20211102-WA0007

जमानियां(गाजीपुर)। स्थानीय स्टेशन बाजार स्थित हिंदू स्नातकोत्तर महाविद्यालय में उच्चतर शिक्षा सेवा चयन आयोग से चयनित डॉ संजीव सिंह ने प्राचार्य का पदभार संभाला।

डॉ सिंह ने कार्यभार ग्रहण करने के पश्चात प्रबन्ध तंत्र एवं प्राध्यापक कर्मचारियों को संबोधित करते हुए कहा कि हिंदू स्नातकोत्तर महाविद्यालय को एक रोल मॉडल के रूप में विकसित करने की दिशा में पूर्ण मनोयोग से कार्य करूंगा साथ ही शिक्षकों और कर्मचारियों की समस्याओं का निदान एवं महाविद्यालय में अनुशासन एवं समन्वय स्थापित करने की दिशा में क्रियाशील रहूंगा। ध्यातव्य है कि नवागत प्राचार्य की शिक्षा दीक्षा काशी हिंदू विश्वविद्यालय वाराणसी से हुई है। डॉ सिंह के पिता प्रोफेसर वी पी सिंह कृषि संकाय में प्रोफेसर एवं विभागाध्यक्ष रहे हैं। डॉ सिंह जनपद गाज़ीपुर के सिंगारपुर गांव के निवासी हैं। अपने जनपद में प्राचार्य नियुक्त होने से आह्लादित डॉ सिंह संस्था के अभ्युदय के लिए कृत संकल्पित हैं।आपकी प्रथम नियुक्ति 2001 में कुलभास्कर आश्रम पी जी कॉलेज इलाहाबाद में तत्पश्चात स्थानांतरण से उदय प्रताप स्वायत्तशासी कॉलेज में एसोसियेट प्रोफेसर कृषि वनस्पति विभाग में हुई।
नवागंतुक प्राचार्य का कार्यभार ग्रहण महाविद्यालय प्रबन्ध समिति के अध्यक्ष रामप्रिय राय, प्रबन्धक लछिराम सिंह यादव, उप प्रबन्धक रविन्द्र नाथ यादव की गरिमामय उपस्थिति में कार्यकारी प्राचार्य डॉ शरद कुमार द्वारा कराया गया। इस अवसर पर महाविद्यालय के प्राध्यापक डॉ विमला देवी, डॉ मदन गोपाल सिंहा, डॉ अखिलेश कुमार शर्मा शास्त्री, डॉ अरुण कुमार, डॉ संजय कुमार सिंह, डॉ शुभ्रा सिंह, डॉ राकेश कुमार सिंह, डॉ अरुंधती त्रिवेदी, डॉ मातेश्वरी प्रसाद सिंह, डॉ ओमप्रकाश लाल श्रीवास्तव, डॉ अंगद प्रसाद तिवारी, डॉ अरुण कुमार सिंह, डॉ जितेंद्र कुमार सिंह, मनीष कुमार सिंह, सत्य प्रकाश सिंह, डॉ अमित कुमार सिंह, राकेश चौबे, प्रदीप कुमार सिंह, शीला सिंह, मनोज कुमार सिंह, अवधेश कुमार राव, सूरज कुमार जायसवाल, कमलेश प्रसाद, बलराम सिंह, बीरेंद्र, संतोष, दिग्विजय सहित महाविद्यालय परिवार के समस्त सदस्य उपस्थित रहे।

संबंधित समाचार

Post navigation

Previous: मुकदमा वापस लेने के मांग को लेकर दूसरे दिन भी जारी रहा धरना
Next: रामकथा जीवन मे व्याप्त समस्त शंका दुःख और विषाद को दूर करती है-मानस मंजरी विभा उपाध्याय

हो सकता है आप चूक गए हों

2c9a6c9a-dd8e-4066-9340-9d97770f8e6e

सीएम डैशबोर्ड समीक्षा बैठक में जिलाधिकारी ने विभागीय प्रगति तेज करने के दिए निर्देश

ब्यूरो 18-06-2026
CSF-Logo-500x280

मेजर ध्यानचंद खेल विश्वविद्यालय में विभिन्न पाठ्यक्रमों के लिए प्रवेश प्रक्रिया शुरू

ब्यूरो 18-06-2026
45c800f4-5c0b-4401-b646-4d83a6db262b

गाजीपुर में तीन दिवसीय विकास प्रदर्शनी का शुभारंभ, जनकल्याणकारी योजनाओं और उपलब्धियों का प्रदर्शन

ब्यूरो 18-06-2026
90bd4faf-fc75-4db3-9bfd-192fe00300d8

विकास प्रदर्शनी एवं मेले में गाजीपुर पुलिस के स्टॉल बने आकर्षण का केंद्र

ब्यूरो 18-06-2026
Copyright © All rights reserved. | MoreNews by AF themes.