Skip to content
City Super Fast News

City Super Fast News

Your Voice…

Primary Menu

मतदाता जागरूकता रैली का जिला मजिस्ट्रेट व कप्तान ने हरी झण्डी दिखाकर किया शुभारम्भ

ब्यूरो 09-11-2021

हमारे पोस्ट को करें:

  • Share on X (Opens in new window) X
  • Share on Facebook (Opens in new window) Facebook
  • Share on LinkedIn (Opens in new window) LinkedIn
  • Share on Tumblr (Opens in new window) Tumblr
  • Share on Pinterest (Opens in new window) Pinterest
  • Share on WhatsApp (Opens in new window) WhatsApp
IMG-20211109-WA0018~2

गाजीपुर। भारत निर्वाचन आयोग के निर्देशानुसार 1 नवम्बर 2021 से 30 नवम्बर 2021 तक चलने वाले विधान सभा सामान्य निर्वाचन-2022 हेतु मतदाता सूची के विशेष संक्षिप्त पुनरीक्षित कार्यक्रम हेतु 18 वर्ष एवं उससे अधिक के युवाओ को मतदाता सूची से जोड़े जाने एवं जनमानस में जन जागरूकता लाये जाने हेतु मतदाता जागरूकता रैली का शुभारम्भ जिला मजिस्ट्रेट / जिला निर्वाचन अधिकारी एम पी सिंह एंव पुलिस अधीक्षक रामबदन सिंह ने राजकीय बालिका इण्टर कालेज महुआबाग से हरी झण्डी दिखाकर रवाना करते हुए स्वयं रैली में सहभागी रहे।

मतदाता जागरूकता रैली में राजकीय बालिका इण्टर कालेज, महुआबाग, लुर्दस कॉन्वेन्ट बालिका इण्टर कालेज, राजकीय सिटी इण्टर कालेज, शाहफैज इण्टर कालेज, डी ए वी इण्टर कालेज, आदर्श बौद्ध इण्टर कालेज, आर्दश इण्टर कालेज, महिला पी जी कालेज, स्वामी सहजानन्द महाविद्यालय, पी0 जी0 कालेज गोराबाजार, आगनवाड़ी, नेहरू युवा केन्द्र, तथा एम ए एच इण्टर कालेज के छात्र-छात्राओ ने प्रतिभाग किया। जिन्होने हाथो में मतदाता जागरूकता सम्बन्धी स्लोगन एवं मतदाता जागरूकता नारो के साथ आगे बढ़ते हुए क्षेत्र के लोगो को जागरूक किया। यह रैली महुआबाग से होते हुए कलेक्ट्रेट चौराहा, सिचाई विभाग चौराहा, विकास भवन चौराहा होते हुए नेहरू स्टेडियम गोराबाजार मे शपथ ग्रहण के बाद समाप्त हुई।
मतदाता जागरूकता रैली से पूर्व जिला मजिस्ट्रेट/जिला निर्वाचन अधिकारी एम पी सिंह ने राजकीय बालिका इण्टर कालेज महुआबाग के परिसर में उपस्थित विभिन्न विद्यालयो के छात्र-छात्राओ को सम्बोधित करते हुए मतदाता जागरूकता सम्बन्धित स्लोगन के माध्यम से कहा कि ‘‘18 वर्ष पूरी है तो‘ ‘मतदाता बनना जरूरी है‘‘। उन्होने 18 वर्ष की आयु पूर्ण कर चुके युवाओ को मतदाता सूची में नाम दर्ज कराकर लोकतंत्र के उत्सव में बढ़ चढकर हिस्सा लेने तथा अपने पास पड़ोस एवं परिवाऱ के लोगो को मतदान के प्रति उनमें जागरूकता लाने की अपील की। उन्होने कहा कि 01 जनवरी 2022 को जिनकी आयु 18 वर्ष पूरी हो चुकी है उनका नाम मतदाता सूची में आना है और जो मृतक हो चुके है या जिनका नाम त्रृटिपूर्ण या गलत है, या नाम संशोधन कराना है। उनके लिए आयोग द्वारा विशेष संक्षिप्त पुनरीक्षण कार्यक्रम आयोजित किया गया है जिसकी समय सीमा 01 नवम्बर से 30 नवम्बर 2020 तक निर्धारित है। उन्होंने बताया कि पुनरीक्षण/विशेष अभियान के तहत 7 नवंबर दिन रविवार, 13 नवंबर दिन शनिवार, 21 नवंबर दिन रविवार, 27 नवंबर दिन शनिवार को दावे और आपत्तियां प्राप्त करने के लिए सभी मतदान केंद्रों/स्थलों पर विशेष अभियान आयोजित कराए जाएंगे।
उन्होने कहा कि यदि किसी मतदाता के नाम या अन्य किसी विवरण में संशोधन की आवश्यकता है तो अपना संशोधन भी करा सकते हैं एवं जो मतदाता एक ही विधानसभा क्षेत्र में एक मतदेय स्थल से किसी अन्य मतदेय स्थल पर शिफ्ट हो गए हैं, ऐसे मतदाता भी आयोजित होने वाले शिविरों का लाभ उठाते हुए अपना नाम स्थानांतरित करा सकते हैं। उन्होंने बताया कि नाम सम्मिलित कराने के लिए फॉर्म 6, प्रवासी भारतीयों के लिए फॉर्म 6क, मतदाता सूची से नाम कटवाने के लिए फॉर्म 7, नाम या अन्य किसी विवरण में संशोधन कराने के लिए फॉर्म 8 एवं एक ही विधानसभा निर्वाचन क्षेत्र के अंतर्गत एक मतदेय स्थल से दूसरे मतदेय स्थल पर नाम स्थानांतरित कराने के लिए फार्म 8‘क‘ भरते हुए संचालित विशेष अभियान का लाभ उठा सकते हैं । उन्होंने सभी का आह्वान करते हुए कहा कि प्ले स्टोर के माध्यम से अपने अपने मोबाइल में वोटर हेल्पलाइन एप्प डाउनलोड करके अपने घर, कार्यालय से ही ऑनलाइन फॉर्म भरकर इस सुविधा का लाभ उठा सकते हैं। ऑफलाइन आवेदन करने के लिए विशेष अभियान तिथियों में अपने-अपने मतदान केंद्रों/स्थलों पर उपस्थित होकर बीएलओ अथवा पदाभिहित अधिकारियों के पास अपना आवेदन फॉर्म जमा कर सकते हैं। इस अवसर पर मुख्य विकास अधिकारी श्री प्रकाश गुप्ता, उप जिला निर्वाचन अधिकारी/अपर जिलाधिकारी वि0रा0 अरूण कुमार सिंह,एस पी सिटी गोपी नाथ सोनी, एस पी आर ए राजधारी चौरसिया, जिला विद्यालय निरीक्षक ओ पी राय, जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी, जिला दिव्यांगजन सशक्तिकरण अधिकारी अधिकारी नरेन्द्र विश्वकर्मा, जिला क्रीड़ा अधिकारी जवाहर यादव, जिला सूचना अधिकारी राकेश कुमार, जिला पूर्ति अधिकारी कुमार निर्मलेंदू, तहसीलदार सदर, ई-डिस्ट्रिक्ट मैनेजर विनय सिंह, विद्यालय के प्रधानाध्यापक, शिक्षक एवं कर्मचारीगण उपस्थित थे।

संबंधित समाचार

Post navigation

Previous: जरूरतमंद व असहाय व्रती महिलाओं के चेहरे पर मुस्कान लाने के लिए पूर्व मंत्री ओमप्रकाश सिंह ने वितरित कराया फल व साड़ी
Next: 72 घंटे बाद भी नही बरामद हुआ शव

हो सकता है आप चूक गए हों

bf3b5fc0-051a-4d79-aaa4-dae7d5d0e889

मां काली माता मंदिर के पुजारी हीरा बाबा का निधन, क्षेत्र में शोक की लहर

ब्यूरो 16-06-2026
8a2776ba-3639-4add-989b-f5aecf907455

प्लास्टिक उन्मूलन महाअभियान के तहत दो किलो प्रतिबंधित पॉलीथिन जब्त, ₹2 हजार जुर्माना वसूला

ब्यूरो 16-06-2026
CSF-Logo-500x280

डम्पर की टक्कर से युवक की मौत, परिवार पर टूटा दुखों का पहाड़

ब्यूरो 16-06-2026
CSF-Logo-500x280

खेत बंटवारे के विवाद में विधवा महिला से मारपीट, तीन पर मुकदमा

ब्यूरो 16-06-2026
Copyright © All rights reserved. | MoreNews by AF themes.