Skip to content
City Super Fast News

City Super Fast News

Your Voice…

Primary Menu

डम्पर की टक्कर से युवक की मौत, परिवार पर टूटा दुखों का पहाड़

ब्यूरो 16-06-2026

हमारे पोस्ट को करें:

  • Share on X (Opens in new window) X
  • Share on Facebook (Opens in new window) Facebook
  • Share on LinkedIn (Opens in new window) LinkedIn
  • Share on Tumblr (Opens in new window) Tumblr
  • Share on Pinterest (Opens in new window) Pinterest
  • Share on WhatsApp (Opens in new window) WhatsApp
CSF-Logo-500x280

जमानिया। कोतवाली क्षेत्र के ग्राम नई बस्ती उमरगंज में सोमवार की दोपहर तेज रफ्तार डम्पर की टक्कर से एक युवक गंभीर रूप से घायल हो गया। उपचार के दौरान जिला अस्पताल गाजीपुर में उसकी मौत हो गई। घटना के बाद परिवार में कोहराम मचा हुआ है। पुलिस ने तहरीर के आधार पर कार्रवाई शुरू कर दी है।

प्राप्त जानकारी के अनुसार नई बस्ती उमरगंज निवासी संजय राम का 20 वर्षीय पुत्र नितीश कुमार सोमवार दोपहर करीब दो बजे लहुआर स्थित ईंट-भट्टे से भोजन करने के लिए मोटरसाइकिल से अपने घर जा रहा था। इसी दौरान रास्ते में एक तेज रफ्तार डम्पर ने उसे जोरदार टक्कर मार दी। दुर्घटना में नितीश गंभीर रूप से घायल होकर सड़क पर गिर पड़ा।

हादसे की सूचना मिलते ही आसपास के ग्रामीण मौके पर पहुंच गए। परिजन घायल युवक को तत्काल प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र लेकर पहुंचे, जहां चिकित्सकों ने उसकी गंभीर स्थिति को देखते हुए प्राथमिक उपचार के बाद जिला अस्पताल गाजीपुर रेफर कर दिया। जिला अस्पताल में इलाज के दौरान नितीश ने दम तोड़ दिया। बताया जाता है कि मृतक चार भाइयों में तीसरे स्थान पर था। परिवार मजदूरी कर जीवनयापन करता है और नितीश भी अपने पिता के साथ ईंट-भट्टे पर कार्य करता था। परिवार पर दुखों का पहाड़ तब और बढ़ गया जब महज 25 दिन पहले, 22 मई को उसकी मां सुनीता देवी का बीमारी के कारण निधन हो गया था। मां की मौत के सदमे से परिवार अभी उबर भी नहीं पाया था कि जवान बेटे की मौत ने पूरे परिवार को झकझोर कर रख दिया। मंगलवार को मृतक के पिता संजय राम ने कोतवाली पहुंचकर आरोपी चालक के विरुद्ध कड़ी कानूनी कार्रवाई की मांग करते हुए तहरीर दी। इस संबंध में प्रभारी निरीक्षक राम सजन नागर ने बताया कि तहरीर प्राप्त होने के बाद शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। मामले में आवश्यक विधिक कार्रवाई की जा रही है।

संबंधित समाचार

Post navigation

Previous: खेत बंटवारे के विवाद में विधवा महिला से मारपीट, तीन पर मुकदमा
Next: प्लास्टिक उन्मूलन महाअभियान के तहत दो किलो प्रतिबंधित पॉलीथिन जब्त, ₹2 हजार जुर्माना वसूला

हो सकता है आप चूक गए हों

842377d4-c20b-403f-8e02-5e5f5777bccf

फल की अस्थायी दुकान में भीषण आग, दमकल की मशक्कत से पाया गया काबू

ब्यूरो 01-08-2026
6b4f0028-976c-4565-a5f3-053d21733a47

संपूर्ण समाधान दिवस में 49 शिकायतें, पांच का मौके पर निस्तारण

ब्यूरो 01-08-2026
6d80277d-523e-49ed-bdda-c521d23736dc

लेखपाल संघ ने लंबित मांगों को लेकर तहसीलदार को सौंपा ज्ञापन, 5 अगस्त से आंदोलन की चेतावनी

ब्यूरो 01-08-2026
a04e93cb-b3f8-4350-8344-e72ae2c81463

दहेज हत्या के मामले में वांछित अभियुक्त गिरफ्तार

ब्यूरो 01-08-2026
Copyright © All rights reserved. | MoreNews by AF themes.