गाजीपुर। श्रम प्रवर्तन अधिकारी लईक अहमद ने बताया कि उ0प्र0 भवन एवं अन्य सन्निर्माण कर्मकार कल्याण बोर्ड में पंजीकृत निर्माण श्रमिकों की सत्र 2020-21 हाईस्कूल/इण्टरमीडिएट उत्तीर्ण पुत्र/पुत्रियों को साइकिल वितरित किया जाना है।
अतः पंजीकृत निर्माण श्रमिकों से अपील किया जाता है कि बोर्ड द्वारा संचालित ‘‘संत रविदास शिक्षा सहायता योजना’’ के अंतर्गत कार्यालय सहायक श्रम आयुक्त में किसी भी कार्य दिवस में अपना आवेदन प्रस्तुत करना सुनिश्चित करें, जिससे उक्त योनानंतर्गत सत्र 2020-21 हाईस्कूल/इण्टरमीडिएट उत्तीर्ण पुत्र/पुत्रियों को साइकिल वितरित किया जा सके। किसी भी पूछताछ हेतु कार्यालय समय में श्रम प्रवर्तन अधिकारी के मोबाइल नंबर-9415991215 पर संपर्क किया जा सकता हैं।