Skip to content
City Super Fast News

City Super Fast News

Your Voice…

Primary Menu

महिलाओं को त्वरित न्याय दिलाने हेतु जनसुनवाई का हुआ कार्यक्रम

ब्यूरो 17-11-2021

हमारे पोस्ट को करें:

  • Share on X (Opens in new window) X
  • Share on Facebook (Opens in new window) Facebook
  • Share on LinkedIn (Opens in new window) LinkedIn
  • Share on Tumblr (Opens in new window) Tumblr
  • Share on Pinterest (Opens in new window) Pinterest
  • Share on WhatsApp (Opens in new window) WhatsApp
IMG-20211117-WA0010

गाजीपुर। महिला उत्पीड़न की रोकथाम एवं पीडित महिलाओं को त्वरित न्याय दिलाए जाने हेतु सुगमता की दृष्टि से जनपद के लोक निर्माण विभाग, गेस्ट हाउस के सभाकक्ष में महिला उत्पीड़न की घटनाओं की समीक्षा/महिला जनसुनवाई का कार्यक्रम शशि मौर्या की सदस्य सचिव, उ0प्र0 राज्य महिला आयोग की अध्यक्षता में सम्पन्न हुआ।

समीक्षा के दौरान कई क्षेत्रो से आई महिलाओ द्वारा अपनी अपनी शिकायत सदस्य के समक्ष प्रस्तुत किया गया। महिला जनसुनाई में 10 महिलाओं द्वारा अपनी अपनी शिकायत पत्र दिया गया। जिसमें वन स्टाफ सेन्टर के माध्यम से प्रकरण में महिला पुनम चौधरी, फूला देवी, रीया, आरती, कलावती, जलावती, उमा, हेवन्ती इश्रत जहा, जन्नत बानो एवं तरन्नूम द्वारा महिला उत्पीड़न में पति द्वारा छोड़े जाने/दूसरी शादी करने/घर ससुराल वाले द्वारा प्रताणित करने, छेडखाडी, दहेज प्रथा एव अन्य प्रकरण का मामला सामने आया तथा प्रकार कुछ प्रकरण कोर्ट का मामला भी बताया गया। सदस्य द्वारा उत्पीड़न की शिकार महिलाओ के बारे में जानकारी लेते हुए उपस्थित विभाग के अधिकारियों एवं पुलिस विभाग को निर्देश दिया कि ऐसे प्रकरण संज्ञान में आते ही तत्काल कार्यवाही कर निस्तारण किया जाय, जितने भी मामले आज की तिथि में आये है उसे अवश्य निस्तारण कर लिया जाये तथा निस्तारण के उपरान्त हमे अवश्य अवगत कराया जाये।
इस अवसर पर महिला थानाध्यक्ष ममता, जिला प्रोबेशन अधिकारी प्रभात कुमार, दिलिप कुमार पाण्डेय जिला कार्यक्रम अधिकारी, रामनगीना यादव, निरज सिंह, वन स्टाप सेन्टर प्रभारी मैनेजर प्रियंका प्रजापति (केस वर्कर), विमला मौर्या प्रबन्धक चाइन्ड लाईन, जिला बाल संरक्षण ईकाई से गीता श्रीवास्तव तथा महिला कल्याण अधिकारी नेहा राय तथा जिला समन्वयक शिखा सिंह गौतम व लक्ष्मी मौर्या उपस्थित रही।

संबंधित समाचार

Post navigation

Previous: मेले में 140 अभ्यर्थियों का हुआ चयन
Next: जिला उद्योग बन्धु एवं स्वरोजगार बन्धु की बैठक कल

हो सकता है आप चूक गए हों

2c9a6c9a-dd8e-4066-9340-9d97770f8e6e

सीएम डैशबोर्ड समीक्षा बैठक में जिलाधिकारी ने विभागीय प्रगति तेज करने के दिए निर्देश

ब्यूरो 18-06-2026
CSF-Logo-500x280

मेजर ध्यानचंद खेल विश्वविद्यालय में विभिन्न पाठ्यक्रमों के लिए प्रवेश प्रक्रिया शुरू

ब्यूरो 18-06-2026
45c800f4-5c0b-4401-b646-4d83a6db262b

गाजीपुर में तीन दिवसीय विकास प्रदर्शनी का शुभारंभ, जनकल्याणकारी योजनाओं और उपलब्धियों का प्रदर्शन

ब्यूरो 18-06-2026
90bd4faf-fc75-4db3-9bfd-192fe00300d8

विकास प्रदर्शनी एवं मेले में गाजीपुर पुलिस के स्टॉल बने आकर्षण का केंद्र

ब्यूरो 18-06-2026
Copyright © All rights reserved. | MoreNews by AF themes.