Skip to content
City Super Fast News

City Super Fast News

Your Voice…

Primary Menu

सत्ता में बने रहने का भाजपा की सरकार अपना नैतिक हक खो चुकी है-पूर्व मंत्री ओमप्रकाश सिंह

ब्यूरो 29-11-2021

हमारे पोस्ट को करें:

  • Share on X (Opens in new window) X
  • Share on Facebook (Opens in new window) Facebook
  • Share on LinkedIn (Opens in new window) LinkedIn
  • Share on Tumblr (Opens in new window) Tumblr
  • Share on Pinterest (Opens in new window) Pinterest
  • Share on WhatsApp (Opens in new window) WhatsApp
Screenshot_20211129_112454

गाजीपुर। उत्तर प्रदेश शिक्षक पात्रता परीक्षा 2021 (UP TET Paper) यूपीटेट परीक्षा का पेपर लीक होने के कारण परीक्षा रद्द कर दिया गया। परीक्षा रद्द होने की सूचना मिलते ही परीक्षार्थी का अध्यापक बनने सपना फिलहाल चकनाचूर हो गया। करीब 21 लाख अभ्यर्थियों ने आवेदन किया था।

परीक्षा रद्द होने के बाद सपा के वरिष्ठ नेता एवं पूर्व मंत्री ओमप्रकाश सिंह ने भाजपा सरकार पर आरोप लगाते हुए कहा कि भाजपा की सरकार सत्ता में बने रहने का अपना नैतिक हक पूरी तरह खो चुकी है। उसे तत्काल प्रभाव से सत्ता छोड़ कर जनादेश का सामना करना चाहिए।
सपा नेता ने कहा कि पेपर लीक होना यह कोई पहला
वाकया नहीं है। इसको जोड़कर कुल सात बार ऐसा
हुआ है और हर बार लाखों नौजवानों के भविष्य के
साथ मजाक हुआ है। टीईटी परीक्षा रद्द होने के बाद
परीक्षा केंद्रों से अभ्यर्थी हताश, निराश व परेशानहाल में लौटे। श्री सिंह ने कहा कि वाकई वह मंजर बेहद दुखदाई था। सड़कों पर जगह-जगह जाम में फंसी महिला अभ्यर्थियों में कई ऐसी भी थीं जिनकी गोद में मासूम बच्चे भूख-प्यास से बिलबिला रहे थे। उनके साथ के पुरुष अभिभावक असहाय थे। सरकार की ओर से अभ्यर्थियों को परीक्षा केंद्रों से घर लौटने के इंतजाम की घोषणा भी जमीन पर कहीं नहीं दिखी। यही अभ्यर्थियों भाजपा सरकार की ताबूत में कील ठोकने का काम करेगे।
पूर्व मंत्री ने कहा कि नौजवानों को रोजगार मुहैया कराने के झूठे सपने दिखा कर सत्ता में आई भाजपा प्रतियोगी परीक्षाएं तक कायदे से नहीं करा पाई। एक ओर तो यह सरकार अपराध पर नियंत्रण का ढिढोरा पीट रही है और दूसरी ओर यह सरकार परीक्षाओं के पेपर लीक करने वालों तक पर अंकुश नहीं लगा पा रही है। इस दशा में इस सरकार का कोई औचित्य नहीं रह जाता और भाजपा में थोड़ी भी नैतिकता बची हो तो वह खुद सत्ता छोड़ दे। वैसे भी प्रदेश की जनता इस सरकार की नाकामी, अत्याचार, झूठ-फरेब से आजिज आ चुकी है और उसे हटाने के लिए बस मौके का इंतजार कर रही है।

संबंधित समाचार

Post navigation

Previous: उप मुख्यमंत्री का जनपद आगमन 29 नवम्बर को
Next: आडियो कॉन्फ्रेंस के द्वारा किसानों की समस्याओं का किया गया समाधान

हो सकता है आप चूक गए हों

2c9a6c9a-dd8e-4066-9340-9d97770f8e6e

सीएम डैशबोर्ड समीक्षा बैठक में जिलाधिकारी ने विभागीय प्रगति तेज करने के दिए निर्देश

ब्यूरो 18-06-2026
CSF-Logo-500x280

मेजर ध्यानचंद खेल विश्वविद्यालय में विभिन्न पाठ्यक्रमों के लिए प्रवेश प्रक्रिया शुरू

ब्यूरो 18-06-2026
45c800f4-5c0b-4401-b646-4d83a6db262b

गाजीपुर में तीन दिवसीय विकास प्रदर्शनी का शुभारंभ, जनकल्याणकारी योजनाओं और उपलब्धियों का प्रदर्शन

ब्यूरो 18-06-2026
90bd4faf-fc75-4db3-9bfd-192fe00300d8

विकास प्रदर्शनी एवं मेले में गाजीपुर पुलिस के स्टॉल बने आकर्षण का केंद्र

ब्यूरो 18-06-2026
Copyright © All rights reserved. | MoreNews by AF themes.