Skip to content
City Super Fast News

City Super Fast News

Your Voice…

Primary Menu

सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं एवं विकास कार्यों की जानकारी अब आमजन तक पहुंचेगी और अधिक सहजता से

ब्यूरो 20-06-2026

हमारे पोस्ट को करें:

  • Share on X (Opens in new window) X
  • Share on Facebook (Opens in new window) Facebook
  • Share on LinkedIn (Opens in new window) LinkedIn
  • Share on Tumblr (Opens in new window) Tumblr
  • Share on Pinterest (Opens in new window) Pinterest
  • Share on WhatsApp (Opens in new window) WhatsApp
CSF-Logo-500x280

गाजीपुर। उत्तर प्रदेश सरकार के सूचना एवं जनसंपर्क विभाग ने डिजिटल संचार को और अधिक सशक्त एवं प्रभावी बनाने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम उठाते हुए अपने आधिकारिक यूट्यूब चैनल “सूचना प्रवाह” का शुभारंभ किया है। चैनल का लोकार्पण आज लोक भवन, लखनऊ में सूचना निदेशक विशाल सिंह तथा अपर सूचना निदेशक अरविंद कुमार मिश्र द्वारा किया गया। इस अवसर पर निर्माता फिल्म अभय कुमार श्रीवास्तव, फिल्म निर्माण प्रबंधक संदीप पांडेय सहित विभाग के अनेक अधिकारी एवं कर्मचारी उपस्थित रहे।

“सूचना प्रवाह” उत्तर प्रदेश सूचना एवं जनसंपर्क विभाग का आधिकारिक डिजिटल मंच है, जिसके माध्यम से प्रदेश सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं, विकास परियोजनाओं, महत्वपूर्ण निर्णयों, उपलब्धियों एवं जनहितकारी कार्यक्रमों से संबंधित प्रमाणिक, तथ्यपरक एवं त्वरित जानकारी आमजन तक पहुंचाई जाएगी। इसके अतिरिक्त विभाग द्वारा निर्मित वृत्तचित्र, विशेष रिपोर्ट, प्रेरणादायी वीडियो, सरकारी अभियानों तथा विभिन्न महत्वपूर्ण आयोजनों का नियमित प्रसारण भी इस मंच के माध्यम से किया जाएगा।

सूचना निदेशक विशाल सिंह ने कहा कि वर्तमान समय में डिजिटल मीडिया जनसंचार का सबसे प्रभावी माध्यम बनकर उभरा है। ऐसे में “सूचना प्रवाह” सरकार और जनता के बीच संवाद का एक सशक्त सेतु सिद्ध होगा। उन्होंने कहा कि इस मंच के माध्यम से नागरिकों को सरकार की योजनाओं, नीतियों और विकास कार्यों की विश्वसनीय तथा प्रमाणिक जानकारी सरल, सहज और आकर्षक स्वरूप में उपलब्ध कराई जाएगी। अपर सूचना निदेशक अरविंद कुमार मिश्र ने कहा कि विभाग आधुनिक तकनीकों को अपनाते हुए जनसंचार के नए आयाम स्थापित कर रहा है। “सूचना प्रवाह” के माध्यम से प्रदेश की विकास यात्रा, जनकल्याणकारी कार्यक्रमों तथा शासन की उपलब्धियों को व्यापक स्तर पर लोगों तक पहुंचाया जाएगा, जिससे नागरिकों को सरकारी योजनाओं की सही और समयबद्ध जानकारी प्राप्त हो सकेगी। उन्होंने विश्वास व्यक्त किया कि यह यूट्यूब चैनल प्रदेश सरकार की उपलब्धियों और जनहित से जुड़ी महत्वपूर्ण जानकारियों के प्रसार का एक प्रभावी मंच बनेगा तथा शासन और आमजन के बीच संवाद को और अधिक मजबूत करने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएगा।

संबंधित समाचार

Post navigation

Previous: रानी लक्ष्मीबाई महिला एवं बाल सम्मान कोष की बैठक सम्पन्न, आठ प्रकरणों पर हुई सुनवाई

हो सकता है आप चूक गए हों

CSF-Logo-500x280

सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं एवं विकास कार्यों की जानकारी अब आमजन तक पहुंचेगी और अधिक सहजता से

ब्यूरो 20-06-2026
CSF-Logo-500x280

रानी लक्ष्मीबाई महिला एवं बाल सम्मान कोष की बैठक सम्पन्न, आठ प्रकरणों पर हुई सुनवाई

ब्यूरो 19-06-2026
CSF-Logo-500x280

जमानियां तहसील की जर्जर भवन सामग्री की होगी नीलामी

ब्यूरो 19-06-2026
d6593a1a-562d-43ec-afba-0f94248895c2

कृषि विज्ञान केंद्र में दो दिवसीय प्राकृतिक खेती कार्यशाला सम्पन्न, किसानों को दी गई आधुनिक एवं पारंपरिक कृषि तकनीकों की जानकारी

ब्यूरो 19-06-2026
Copyright © All rights reserved. | MoreNews by AF themes.