गाजीपुर। अपराध एवं अपराधियों के विरुद्ध चलाए जा रहे अभियान के तहत थाना सैदपुर पुलिस को बड़ी सफलता मिली है। पुलिस टीम ने 25-25 हजार रुपये के इनामी तीन वांछित अभियुक्तों को गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस के अनुसार आज दिनांक 19 जून 2026 को उपनिरीक्षक मनोज कुमार पाण्डेय मय हमराह द्वारा पियरी बाजार के पास हाईवे पर चेकिंग के दौरान थाना सैदपुर पर पंजीकृत मु0अ0सं0 209/2026 से संबंधित तीन इनामी अभियुक्तों को गिरफ्तार किया गया। अभियोग में धारा 109(1), 191(2), 115(2), 352, 351(3) एवं 308(5) बीएनएस के तहत मुकदमा दर्ज है।
गिरफ्तार अभियुक्तों की पहचान निम्न रूप में हुई—
- देवराज सिंह ठाकुर पुत्र स्व. संकठा सिंह, निवासी औड़िहार, थाना सैदपुर, जनपद गाजीपुर (उम्र 55 वर्ष)
- सोनू सिंह उर्फ संजीव सिंह पुत्र स्व. राकेश सिंह, निवासी औड़िहार, थाना सैदपुर, जनपद गाजीपुर (उम्र 43 वर्ष)
- गोविन्दा यादव पुत्र गामा यादव, निवासी रद्दीपुर, थाना सैदपुर, जनपद गाजीपुर (उम्र 29 वर्ष)
पुलिस द्वारा बताया गया कि तीनों अभियुक्त लंबे समय से वांछित चल रहे थे तथा उनकी गिरफ्तारी पर 25-25 हजार रुपये का पुरस्कार घोषित था। गिरफ्तार अभियुक्तों के विरुद्ध आवश्यक विधिक कार्रवाई की जा रही है। पुलिस अभिलेखों के अनुसार अभियुक्त देवराज सिंह ठाकुर के विरुद्ध हत्या, हत्या के प्रयास, गैंगस्टर एक्ट, मारपीट, धमकी एवं अन्य गंभीर धाराओं से संबंधित कई मुकदमे पूर्व से दर्ज हैं। वहीं अन्य दोनों अभियुक्त भी संबंधित प्रकरण में नामजद एवं वांछित थे। इस कार्रवाई में प्रभारी निरीक्षक अनिल कुमार, उपनिरीक्षक मनोज कुमार पाण्डेय तथा थाना सैदपुर की पुलिस टीम शामिल रही।