Skip to content
City Super Fast News

City Super Fast News

Your Voice…

Primary Menu

मिशन शक्ति फेज-5.0 के तहत जनपद में चलाया गया जागरूकता अभियान

ब्यूरो 19-06-2026

हमारे पोस्ट को करें:

  • Share on X (Opens in new window) X
  • Share on Facebook (Opens in new window) Facebook
  • Share on LinkedIn (Opens in new window) LinkedIn
  • Share on Tumblr (Opens in new window) Tumblr
  • Share on Pinterest (Opens in new window) Pinterest
  • Share on WhatsApp (Opens in new window) WhatsApp
18de7fc2-a43a-4c23-81c3-80303e2fea87

गाजीपुर। उत्तर प्रदेश शासन के निर्देशानुसार महिला सुरक्षा, सम्मान एवं सशक्तिकरण को बढ़ावा देने के उद्देश्य से संचालित मिशन शक्ति फेज-5.0 (द्वितीय चरण) के अंतर्गत जनपद गाजीपुर में विभिन्न जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किए गए।

अभियान के तहत जनपद के विभिन्न थाना क्षेत्रों में स्थित प्रमुख बाजारों, संवेदनशील स्थलों एवं भीड़भाड़ वाले स्थानों पर पुलिस बल द्वारा पैदल गश्त की गई। इस दौरान महिलाओं एवं बालिकाओं को उनकी सुरक्षा से संबंधित अधिकारों, हेल्पलाइन सेवाओं तथा सुरक्षा उपायों के प्रति जागरूक किया गया। इसके अतिरिक्त जनपद के सभी थाना क्षेत्रों में पुलिस प्रशासन की एंटी रोमियो टीमों द्वारा विशेष अभियान चलाते हुए संवेदनशील क्षेत्रों में भ्रमण एवं सघन चेकिंग की गई। अभियान के दौरान सार्वजनिक स्थानों पर महिलाओं एवं बालिकाओं को असुविधा पहुंचाने वाले शोहदों के विरुद्ध आवश्यक कार्रवाई भी की गई। पुलिस विभाग ने आमजन से महिला सुरक्षा एवं सम्मान से जुड़े मामलों में सतर्क रहने तथा किसी भी प्रकार की शिकायत होने पर तत्काल पुलिस हेल्पलाइन एवं स्थानीय पुलिस से संपर्क करने की अपील की है।

संबंधित समाचार

Post navigation

Previous: सीएम डैशबोर्ड समीक्षा बैठक में जिलाधिकारी ने विभागीय प्रगति तेज करने के दिए निर्देश
Next: पुलिस ने 25 हजार रुपये के तीन इनामिया अभियुक्तों को किया गिरफ्तार

हो सकता है आप चूक गए हों

CSF-Logo-500x280

सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं एवं विकास कार्यों की जानकारी अब आमजन तक पहुंचेगी और अधिक सहजता से

ब्यूरो 20-06-2026
CSF-Logo-500x280

रानी लक्ष्मीबाई महिला एवं बाल सम्मान कोष की बैठक सम्पन्न, आठ प्रकरणों पर हुई सुनवाई

ब्यूरो 19-06-2026
CSF-Logo-500x280

जमानियां तहसील की जर्जर भवन सामग्री की होगी नीलामी

ब्यूरो 19-06-2026
d6593a1a-562d-43ec-afba-0f94248895c2

कृषि विज्ञान केंद्र में दो दिवसीय प्राकृतिक खेती कार्यशाला सम्पन्न, किसानों को दी गई आधुनिक एवं पारंपरिक कृषि तकनीकों की जानकारी

ब्यूरो 19-06-2026
Copyright © All rights reserved. | MoreNews by AF themes.