Skip to content
City Super Fast News

City Super Fast News

Your Voice…

Primary Menu

जिले में एड्स मरीजों के मुफ्त इलाज की सुविधा

ब्यूरो 01-12-2021

हमारे पोस्ट को करें:

  • Share on X (Opens in new window) X
  • Share on Facebook (Opens in new window) Facebook
  • Share on LinkedIn (Opens in new window) LinkedIn
  • Share on Tumblr (Opens in new window) Tumblr
  • Share on Pinterest (Opens in new window) Pinterest
  • Share on WhatsApp (Opens in new window) WhatsApp
IMG-20211201-WA0016

गाजीपुर। विश्व एड्स दिवस पर बुधवार को राइफल क्लब में जिलाधिकारी मंगला प्रसाद सिंह की अध्यक्षता में जन जागरूकता गोष्ठी का आयोजन किया गया। इस दौरान हस्ताक्षर अभियान भी चलाया गया। जिलाधिकारी ने हस्ताक्षर कर इस अभियान को आगे बढ़ाया। इस दिवस का उद्देश्य एचआईवी/एड्स के प्रति जागरूकता को बढाना है।

जिलाधिकारी ने कहा कि सरकार, स्वास्थ्य विभाग, ग़ैर सरकारी संगठन और अन्य समाजसेवी एड्स की रोकथाम और नियंत्रण के लिए जागरूकता फैला रहे हैं। इस तरह के कार्यक्रमों का आयोजन संगोष्ठी तक सीमित नहीं रखना चाहिए, बल्कि ऐसे कार्यक्रमों का आयोजन उन जगहों पर होना चाहिए जहां पर मरीजों की संख्या अधिक हो जिससे जन जागरूकता के माध्यम से लोगों को एड्स से बचाव व पहचान के बारे में बताया जाए और जागरूकता के माध्यम से मिथक व भ्रांतियों को तोड़ा जा सके।
मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ हरगोविंद सिंह ने बताया कि विश्व एड्स दिवस को मनाने का उद्देश्य एचआईवी/एड्स के बारे में हर उम्र के लोगों के बीच जागरूकता को बढ़ावा देना है। शुरुआती दौर में विश्व एड्स दिवस को सिर्फ बच्चों और युवाओं से ही जोड़कर देखा जाता था, जबकि एचआईवी संक्रमण किसी भी उम्र के व्यक्ति को प्रभावित कर सकता है। एचआईवी एक प्रकार के जानलेवा इंफेक्शन से होने वाली गंभीर बीमारी है। मेडिकल भाषा में ह्यूमन इम्यूनोडेफिशिएंसी सिंड्रोम यानि एचआईवी के नाम से जाना जाता है।
जनपद गाजीपुर में एचआईवी के 1704 मरीजों का जिला अस्पताल के एआरटी सेंटर में निःशुल्क इलाज किया जा रहा है। एड्स के मरीजों के नाम और पहचान सार्वजनिक नहीं की जा सकती। इसके अलावा टीबी के साथ एचआईवी के मरीजों की संख्या 28 है जिनका निक्षय पोषण योजना के तहत 500 रुपये डीबीटी के माध्यम से उनके खाते में भेजा जा रहा है।
क्षय रोग विभाग के जिला कार्यक्रम समन्वयक मिथिलेश सिंह ने बताया कि जनपद गाजीपुर में सबसे अधिक एड्स के मरीज जनपद के बिरनो ब्लॉक का गांव है जहाँ मतिजो की संख्या करीब 78 है और सभी लोगों का नि:शुल्क इलाज चल रहा है। इसके साथ वहाँ लोगों को जागरूक भी किया जा रहा है।
आज के कार्यक्रम में डॉक्टर के के वर्मा, डॉ डीपी सिन्हा, डॉ एसडी वर्मा ,डॉ मनोज सिंह डॉ उमेश कुमार के साथ ही एआरटी सेंटर, क्षय रोग विभाग के सभी अधिकारी और कर्मचारी मौजूद रहे।

संबंधित समाचार

Post navigation

Previous: तब छात्रवृत्ति पाने से वंचित हो जायेगें छात्र
Next: कालाबाजारी का किसानों ने लगाया आरोप

हो सकता है आप चूक गए हों

2c9a6c9a-dd8e-4066-9340-9d97770f8e6e

सीएम डैशबोर्ड समीक्षा बैठक में जिलाधिकारी ने विभागीय प्रगति तेज करने के दिए निर्देश

ब्यूरो 18-06-2026
CSF-Logo-500x280

मेजर ध्यानचंद खेल विश्वविद्यालय में विभिन्न पाठ्यक्रमों के लिए प्रवेश प्रक्रिया शुरू

ब्यूरो 18-06-2026
45c800f4-5c0b-4401-b646-4d83a6db262b

गाजीपुर में तीन दिवसीय विकास प्रदर्शनी का शुभारंभ, जनकल्याणकारी योजनाओं और उपलब्धियों का प्रदर्शन

ब्यूरो 18-06-2026
90bd4faf-fc75-4db3-9bfd-192fe00300d8

विकास प्रदर्शनी एवं मेले में गाजीपुर पुलिस के स्टॉल बने आकर्षण का केंद्र

ब्यूरो 18-06-2026
Copyright © All rights reserved. | MoreNews by AF themes.