Skip to content
City Super Fast News

City Super Fast News

Your Voice…

Primary Menu

कोविड-19 के संक्रमण से मृत व्यक्तियों के परिजनों को मिलेगा सहायता धनराशि

ब्यूरो 01-12-2021

हमारे पोस्ट को करें:

  • Share on X (Opens in new window) X
  • Share on Facebook (Opens in new window) Facebook
  • Share on LinkedIn (Opens in new window) LinkedIn
  • Share on Tumblr (Opens in new window) Tumblr
  • Share on Pinterest (Opens in new window) Pinterest
  • Share on WhatsApp (Opens in new window) WhatsApp
Feature Image 2021

गाजीपुर। जिलाधिकारी एम.सिंह. ने सर्वसाधारण को सूचित किया है कि कोविड-19 के संक्रमण से मृत व्यक्तियों के निकटतम परिजन को शासन के निर्देशानुसार सहायता के रूप में रू0 50,000/- की धनराशि प्रदान किया जाना है।

जिसके लिये निर्धारित प्रारूप पर आवेदन पत्र में मृतक का पूर्ण विवरण उपलब्ध कराते हुए कोविड की जांच रिपोर्ट, मृत्यु प्रमाण-पत्र, मृतक एवं परिजन के आधार कार्ड की छायाप्रति, परिजन के बैंक खाते की पासबुक की छायाप्रति तथा मोबाइल नम्बर का विवरण देते हुए निर्धारित प्रारूप पर आवेदन जिलाधिकारी कार्यालय मे आपदा पटल पर अथवा संबंधित तहसील कार्यालय में एक सप्ताह के अन्दर दिया जा सकता है।
सर्वसाधारण को यह भी सूचित किया जाता है कि आवेदन पत्र का प्रारूप और उसके साथ सलग्न किये जाने वाले समस्त अभिलेखों/ साक्ष्यों का विवरण जनपद गाजीपुर की वेबसाइड ghazipur.nic.in से लिंक https://ghazipur.nic.in/disaster-management/ से डाउनलोड कर प्राप्त किया जा सकता है।
यदि कोई परिवार/ आवेदक ऐस है जो जिलाधिकारी / उपजिलाधिकारी कार्यालय में आवेदन जमा करने में सक्षम नही है तो ऐसे आवेदकों के लिये ई-मेल [email protected] बनायी गयी है, जिस पर आवेदन पत्र और आवेदन पत्र के साथ संलग्न सभी अभिलेखों की पी0डी0एफ0 फाइल प्रेषित कर दी जाय और उसके आधार पर अगले दिन सम्बन्धित लेखपाल द्वारा आवेदक से सम्पर्क कर उनका आवेदन पत्र एव अभिलेखों की प्रतियॉ प्राप्त किया जायेगा।

संबंधित समाचार

Post navigation

Previous: ई-सेवा केन्द्र द्वारा विभिन्न सेवायें करायी जा रही उपलब्ध
Next: सड़क दुर्घटना में वृद्ध घायल

हो सकता है आप चूक गए हों

2c9a6c9a-dd8e-4066-9340-9d97770f8e6e

सीएम डैशबोर्ड समीक्षा बैठक में जिलाधिकारी ने विभागीय प्रगति तेज करने के दिए निर्देश

ब्यूरो 18-06-2026
CSF-Logo-500x280

मेजर ध्यानचंद खेल विश्वविद्यालय में विभिन्न पाठ्यक्रमों के लिए प्रवेश प्रक्रिया शुरू

ब्यूरो 18-06-2026
45c800f4-5c0b-4401-b646-4d83a6db262b

गाजीपुर में तीन दिवसीय विकास प्रदर्शनी का शुभारंभ, जनकल्याणकारी योजनाओं और उपलब्धियों का प्रदर्शन

ब्यूरो 18-06-2026
90bd4faf-fc75-4db3-9bfd-192fe00300d8

विकास प्रदर्शनी एवं मेले में गाजीपुर पुलिस के स्टॉल बने आकर्षण का केंद्र

ब्यूरो 18-06-2026
Copyright © All rights reserved. | MoreNews by AF themes.